Nag Panchami 2024 : पांच शुभयोगों में नागपंचमी पर आज महादेव के कंठहार नागराज की पूजा का शुभ महूर्त
मध्य प्रदेश के जबलपुर में देवाधिदेव महादेव के साथ उनके कंठहार नागराज की पूजा का पर्व नागपंचमी आज संस्कारधानी में परम्परागत आस्था के साथ मनाया जाएगा। गुरुवार को दुर्लभ लक्ष्मीनारायण योग में शहर के अनेक मंदिरों में नागदेवता का पूजन-अर्चन किया जा रहा। इस बार पांच शुभयोगों के साथ नागपंचमी अत्यंत महत्वपूर्ण बन गई है।
