Sawan Somvar: श्रावण के पहले सोमवार को MP के शिवालयों में लगे भोलेनाथ के जयकारे
सावन के पहले सोमवार का विशेष महत्व होता है। शिवालयों में भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान मंदिरों पर अभिषेक किए गए। भोलेनाथ के दर्शनों के लिए इस मंदिर पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसरों में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दी। सुबह होते ही शिवालयों के कपाट खोले गए। पुजारियों ने विधिवत भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बिल्वपत्र अर्पण कर पूजन किया।
