Shardiya Navratri 2025: शुभ संयोग में इस साल हाथी पर होगा मां दुर्गा का आगमन, पर्व दे रहा कई संकेत
Shardiya Navratri 2025: इंदौर में शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र की तैयारी जोर-शोर से जारी है। इस मौके पर मठ-मंदिर में माता की भक्ति का उल्लास छाएगा। हर दिन अलग-अलग स्वरूप में माता का शृंगार किया जाएगा। घरों में घट स्थापना होगी। इस साल माता के उपासना का पर्व कई शुभ संकेत दे रहा है।
