Utpanna Ekadashi 2025: तुलसी माता के इन उपायों से प्रसन्न होंगी लक्ष्मी, श्री हरि विष्णु करेंगे हर मनोकामना पूर्ण
Utpanna Ekadashi 2025 Upaay: हिंदू पंचांग के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी का व्रत मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु की प्रिय एकादशी माता की उत्पत्ति का दिन माना जाता है। 2025 में यह पावन पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के साथ उनकी प्रिय तुलसी माता की पूजा का विशेष महत्व है।
