इन तीन राशियों पर बरसती है कुबेर देवता की कृपा, छप्‍पर फाड़ के मिलता है पैसा

वैदिक ज्‍योतिष में 12 राशियों का उल्‍लेख किया गया है और हर राशि का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह है। ग्रहों के अलावा राशियों पर अन्‍य देवी-देवताओं की कृपा भी बरसती है। आज इस ब्‍लॉग के जरिए हम आपको उन कुछ खास राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कुबेर देवता को अत‍ि प्रिय हैं।

कुबेर की असीम कृपा प्राप्त करने वाली राशियों के बारे में जानने से पहले आप कुबेर महाराज के बारे में कुछ जरूरी बातें जान लें।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके  

कौन हैं कुबेर देवता

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार कुबेर देवता धन के देवता हैं। वे व्‍यक्‍ति को सुख-संपदा प्रदान करते हैं और उसके जीवन को अपार धन से भर देते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई व्‍यक्‍ति कुबेर देवता को प्रसन्‍न करने में सफल हो जाए, तो उसे कभी भी अपने जीवन में धन की कमी महसूस नहीं होती है।

शास्‍त्रों में कुबेर देवता को कोषाध्‍यक्ष और अध्‍यक्षों का राजा भी कहा गया है। धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा इसी आशा से की जाती है कि वे अपने भक्‍तों का घर सुख और संपदा से भर देंगे। तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि कुबेर देवता की कृपा किन तीन राशियों पर रहती है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

इन तीन राशियों पर रहती है कुबेर की कृपा

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्‍वामी ग्रह शुक्र देव हैं और इस ग्रह को स्‍वयं धन-वैभव और आकर्षण का कारक माना गया है। इस राशि के लोगों पर भगवान कुबेर की कृपा भी बरसती है। इन्‍हें अपने जीवन में एवं कार्यों में सफलता जरूर मिलती है। इसके साथ ही इनके जीवन की हर मुसीबत या परेशानी भी दूर हो जाती है। समाज में इनका मान-सम्‍मान बढ़ता है और ये अपने परिवार में सभी के करीब होते हैं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग भी कुबेर देवता को बहुत प्रिय होते हैं। इस राशि के स्‍वामी ग्रह चंद्रमा हैं और उन्‍हें शांत एवं मिलनसार स्‍वभाव का माना जाता है। इस राशि के लोग बहुत मेहनती होते हैं और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर अपना मुकाम हासिल करते हैं। ये हर चुनौती को पार करने की हिम्‍मत रखते हैं। इन्‍हें अपने जीवन में खूब पैसा कमाने का मौका मिलता है। ये अपने ज्ञान, बुद्धि और कौशल से हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

धनु राशि

धनु राशि पर बृहस्‍पति देव का आधिप्‍त्‍य है और कुबेर देवता को धनु राशि भी बहुत प्रिय है। धनु राशि के लोगों की अध्‍यात्‍म में रुचि होती है और इस वजह से इन्‍हें कुबेर देवता की कृपा प्राप्‍त होती है। इन लोगों को अपने जीवन में सुख और समृद्धि मिलती है और ये बहुत मेहनती होते हैं। अपने इसी गुण के कारण ये जीवन में सफल होते हैं।

अगर आप भी कुबेर देवता को प्रसन्‍न करना या उनकी कृपा पाना चाहते हैं, तो यहां बताए गए उपाय इस काम में आपकी मदद कर सकते हैं।

धनु साप्ताहिक राशिफल

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

कुबेर देवता को प्रसन्‍न करने के उपाय

निम्‍न उपायों की सहायता से आप कुबेर देवता को प्रसन्‍न कर अपने जीवन को सुखी और संपन्‍न बना सकते हैं।

घर की दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा की दीवार पर कैश रखने का लॉकर या अलमारी रखें। इसका दरवाज़ा उत्तर दिशा में खुलना चाहिए। यह दिशा भगवान कुबेर की होती है और इसका उत्तर दिशा में खुलने का मतलब है कि इससे आपकी तिजेारी बार-बार भरती रहेगी।धन को बढ़ाने के लिए आप अपने कैश लॉकर के सामने एक शीशा लगाएं। इसमें आपके लॉकर की परछाई दिखेगी जिससे आपकी संपन्‍नता में वृद्धि होगी।आप किसी से भी कोई भी चीज़ मुफ्त में न लें और न ही खुद किसी का काम मुफ्त में करें।अपनी आमदनी का कुछ हिस्‍सा दान में दें। इससे आपको मां लक्ष्‍मी की कृपा प्राप्‍त होगी और आपके घर में सुख-शांति आएगी।अपने घर-परिवार की महिलाओं का सम्‍मान करें और उन्‍हें लक्ष्‍मी का रूप मानें।अपने घर के पूजन स्‍थल में कुबेर यंत्र की स्‍थापना करें और रोज़ उसकी पूजा करें। इससे भी आपके घर में संपन्‍नता बढ़ती है।अपने घर में तुलसी का पौधा लगाएं और रोज़ उसके आगे घी का दीपक जलाएं। इससे मां लक्ष्‍मी का वास सदैव आपके घर में रहेगा।घर के अंदर टूट-फूटे बर्तन न रखें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post इन तीन राशियों पर बरसती है कुबेर देवता की कृपा, छप्‍पर फाड़ के मिलता है पैसा appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *