इस तिथि में जन्में लोगों के पास होता है खूब धन, छोड़ते हैं अपनी अलग छाप

अंक ज्योतिष एक महत्वपूर्ण विद्या, जिसके द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। अंक ज्योतिष को अंक विद्या या अंक शास्त्र और संख्या शास्त्र आदि के नाम से भी जाना जाता है। अंक शास्त्र में  सभी नौ ग्रहों को आधार बनाकर उनकी विशेषताओं के आधार पर गणना की जाती है। अंग्रेजी में अंक ज्योतिष को न्यूमरोलॉजी के नाम से जाना जाता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

अंक शास्त्र में प्रत्येक ग्रह के लिए 1 से लेकर 9 तक एक अंक निर्धारित किया गया है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि कौन से ग्रह पर किस अंक का असर होता है और यही नौ ग्रह मनुष्य के जीवन पर अपना प्रभाव डालते हैं। जन्म के समय ग्रहों की जो स्थिति होती है, उसी के अनुसार उस व्यक्ति का व्यक्तित्व निर्धारित हो जाता है इसलिए जन्म के बाद व्यक्ति पर उसी अंक का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है, जो कि व्यक्ति का स्वामी होता है। आज हम इस ब्लॉग में मूलांक 9 के जातकों के बारे में बात करने जा रहे हैं। यानी जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख़ में हुआ हो, उनका मूलांक 9 होता है। तो आइए जानते हैं इन मूलांक के जातकों की विशेषताएं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 9 के जातकों का स्वभाव

मूलांक 9 के स्वामी मंगल हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मंगल उत्साह और ऊर्जा के कारक हैं। ऐसे में, ये जातक साहसी होते हैं और हर फैसला मजबूती से लेते हैं। अपने इन गुणों की वजह से ये हर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग अपने द्वारा लिए गए निर्णय में डटे रहते हैं। शारीरिक रूप से भी ये लोग शक्तिशाली होते हैं। ये विनम्र स्वभाव के होते हैं और लोगों से बातचीत करते समय शब्दों पर विशेष ध्यान देते हैं। ये अपने व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम होते हैं।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

इन क्षेत्रों में करते हैं बेहतर

यह लोग बहुत ही कलात्मक प्रवृत्ति के होते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में यह लोग बहुत आगे निकलते हैं और उच्च शिक्षा भी प्राप्त करते हैं। कला और विज्ञान में इनकी रुचि अधिक रहती है। इसके अलावा, रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी डीलिंग, मेडिकल या भूमि से जुड़े कार्यों में भी अच्छा करते हैं और खूब पैसा व  नाम कमाते हैं। इनका करियर अच्छा रहता है। ये अपने काम पर पूरा ध्यान लगाते हैं और जो भी चीज़ को शुरू करते हैं उसे पूरा करके ही आगे बढ़ते हैं।

कमाते हैं खूब धन

इन लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी और मजबूत होती है। स्वभाव से यह लोग बहुत ही खर्चीले होते हैं। इन मूलांक वालों के पास प्रॉपर्टी व जायदाद अच्छी होती है। यह लोग अपने ससुराल से भी बहुत संपन्न होते हैं। ये अच्छी मात्रा में धन अर्जित करते हैं तो वहीं बचत करने में भी सक्षम होते हैं। मूलांक 9 के जातक भविष्य के बारे में सोचकर चिंतित नहीं होते हैं और वर्तमान समय को खुलकर जीना पसंद करते हैं। ये धन कमाते हैं और घूमने-फिरने में खर्च भी करते हैं। इन्हें लग्जरी चीज़ों का बड़ा शौक होता है। इन जातकों को अपने सगे- संबंधियों की खूब मदद मिलती है।

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

निजी जीवन नहीं रहता स्थाई

इन जातकों का अपने भाई-बहनों से मनमुटाव भी काफी रहता है। इन लोगों के प्रेम संबंध स्थाई नहीं रहते हैं। गुस्से, स्वाभिमान या अभिमान के कारण भी इनके प्रेम सम्बंधों में बिखराव आ जाता है। विलासिता के कारण इनके दाम्पत्य जीवन में परेशानियां आती सकती है। मूलांक 9 वाले अक्सर ऐसे ही काम करते हैं जिसमें थोड़ा जोखिम हो।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब

शुभ दिन व शुभ अंक

अंक शास्त्र के मुताबिक, मूलांक 9 से जुड़े लोगों के लिए 9,18, 27 तारीख़ शुभ हो सकती है। यदि आप कोई भी नया कार्य या नया बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए यह तिथि शुभ रहेगी और इन तिथियों में आपको अच्छी परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, सफलता भी प्राप्त होगी। आपके लिए लाल, नारंगी और गुलाबी रंग शुभ साबित हो सकता है। ग्रहों के शुभ प्रभाव पाने के लिए या ग्रहों की स्थिति में सुधार लाने के लिए इन रंगों का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post इस तिथि में जन्में लोगों के पास होता है खूब धन, छोड़ते हैं अपनी अलग छाप appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *