जून में 6 बड़े ग्रह आएंगे एक साथ, कुंभ समेत इन 4 राशियों पर टूटेगा मुसीबत का पहाड़!

ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों का वर्णन मिलता है जो मनुष्य जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावित करने का सामर्थ्य रखते हैं। ऐसे में, जब किसी राशि या भाव में कोई दो या तीन ग्रह एक साथ आते हैं , तो इसे ज्योतिष की दुनिया में बड़ी घटना के रूप में देखा जाता है। इसी क्रम में, अब एक-दो नहीं पूरे छह ग्रह साथ में आने वाले हैं, लेकिन यह किसी भाव या राशि में नहीं आएंगे बल्कि आसमान में एक सीधी रेखा में आएंगे। एस्ट्रोसेज का यह ब्लॉग आपको उन 6 ग्रहों के बारे में बताएगा जो एक साथ आएंगे और इन ग्रहों के विशेष संयोजन का कैसा होगा राशि चक्र की चार राशियों पर असर? जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ना जारी रखें। 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

कब और कौन से ग्रह आएंगे एक साथ?  

ज्योतिषीय दृष्टि से, 03 जून 2024 को एक बड़ी घटना होने जा रही है क्योंकि इस दिन बुध, मंगल, गुरु, शनि, यूरेनस और नेपच्यून आदि बड़े ग्रह एक साथ एक रेखा में आने वाले हैं। इस संयोजन में यह सभी 6 ग्रह आकाश में एक साथ एक पंक्ति में आएंगे जिन्हें आसमान में देखा जा सकेंगे। बता दें कि यह नज़ारा उत्तरी गोलार्ध के आकाश में दिखाई देगा। हालांकि, ग्रहों की यह स्थिति सभी 12 राशियों को भिन्न-भिन्न तरीके से प्रभावित करेगी। आइए जानते हैं इसके ज्योतिषीय महत्व और प्रभाव के बारे में। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

ग्रहों का एक रेखा में आने का अर्थ और महत्व

सबसे पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि वास्तव में यह सभी ग्रह एक पंक्ति में नहीं होंगे, लेकिन पृथ्वी से देखने पर आपको ऐसा प्रतीत होगा जैसे कि यह 6 एक सीधी रेखा में हैं। बुध, मंगल, गुरु, शनि, यूरेनस और नेपच्यून अपनी कक्षा में भ्रमण करते हुए सूर्य के सामने एक ही पंक्ति में होंगे जो कि एक सीधी रेखा के समान लगेगी। साथ ही, इन सभी ग्रहों के बीच की दूरी भी बेहद कम होगी इसलिए यह घटना ज्योतिष एवं विज्ञान की दृष्टि से दुर्लभ मानी जाएगी। 

इस विशेष घटना को 3 जून 2024 की सुबह उत्तरी गोलार्ध के आसमान में देखा जा सकेगा। अलग-अलग स्थानों और उनके समय के अनुसार इस दुर्लभ घटना को निर्धारित तिथि के एक या दो दिन बाद भी देखा जा सकता है।

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

ज्योतिषीय दृष्टि से, ग्रहों का एक रेखा में आना

आसमान में घटित होने वाली यह अद्भुत घटना को देखने के अलावा भी इन ग्रहों का प्रभाव सभी राशियों को प्रभावित करेगा जिनमें मेष, वृषभ, कुंभ और मीन राशियों पर इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इसकी वजह इन ग्रहों का अलग-अलग नक्षत्रों में होना होगा। 

इन 6 ग्रहों का कैसा होगा कुंभ समेत चार राशियों पर असर 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए इस समय को बेहतरीन कहा जाएगा क्योंकि इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल महाराज हैं जो कि मेष से मीन राशि में गोचर कर गए हैं। ऐसे में, यह लोग अपने निजी और पेशेवर जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करेंगे। साथ ही, वह आशावादी और ऊर्जावान बने रहेंगे जिससे आपमें आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। यह अवधि लंबे समय तक चलने वाली योजनाओं को बनाने या नए व्यापार को शुरू करने आदि के लिए उत्तम रहेगी।

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

वृषभ राशि

वृषभ राशि में वर्तमान समय में दो बड़े ग्रह बुध और बृहस्पति विराजमान हैं। यह दोनों ही ग्रह प्रगति, विकास, संचार और समृद्धि के कारक ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में, इस राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र और घर-परिवार में भी अपने विचारों को व्यक्त करने में सक्षम होंगे। बृहस्पति ग्रह के शुभ प्रभाव की वजह से आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आकर जीवन में कुछ नया करने के लिए आगे बढ़ेंगे। करीबी रिश्ते भी रोमांच से पूर्ण रहेंगे और ऐसे में, आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि में शनि देव की मौजूदगी को ज्योतिषीय दृष्टि से काफ़ी शक्तिशाली माना जाता है। बता  कि राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि कुंभ वायु तत्व की राशि है जो प्रगतिशील और अपने क्रांतिकारी स्वभाव के लिए जानी जाती है। ऐसे में, इन 6 ग्रहों का एक रेखा में आना इन जातकों को अपने  स्वभाव में बदलाव करने के लिए मजबूर करेगा। 

शनि महाराज कुंभ राशि के नक्षत्र में मौजूद होंगे जो आपको अपने द्वारा किए गए कर्मों का पुनर्मूल्यांकन करने और स्वयं के बारे में जानने-समझने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। हालांकि, यह जातक अपने काम के प्रति ईमानदार रहेंगे और इस अवधि में एक नियमित दिनचर्या का पालन करेंगे। इस समय को व्यायाम जैसी शारीरिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए अच्छा समय कहा जाएगा क्योंकि शनि देव आपके अनुशासन का पालन करने वाला बनाएंगे।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मीन राशि

मीन राशि में मंगल और नेपच्यून ग्रह स्थित है और यह करियर के क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। इन जातकों की रचनात्मकता में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। ऐसे में, कला के क्षेत्र में आप कुछ करना चाहेंगे। हालांकि, इन 6 ग्रहों के एक साथ एक रेखा में आने पर इन लोगों को अपने सपनों और हकीकत के बीच संतुलन कायम करने के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है और आप ऐसा करने में कामयाब रहेंगे।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. ग्रहों का एक रेखा में आना किन राशियों को प्रभावित करेगा?

उत्तर 1. वर्ष 2024 में ग्रहों के एक पंक्ति में आने से राशि चक्र की चार राशियां मेष, वृषभ, मीन और कुंभ प्रभावित होंगी।

प्रश्न 2. 6 ग्रह कब एक सीधी रेखा में आ रहे हैं?

उत्तर 2. ज्योतिष के छह बड़े ग्रह 03 जून 2024 को एक साथ आ रहे हैं।

प्रश्न 3. क्या इस दुर्लभ घटना को सामान्य आँखों से देखा जा सकता है?

उत्तर 3. हाँ, इस खगोलीय घटना को उत्तरी गोलार्ध से देखा जा सकता है।

The post जून में 6 बड़े ग्रह आएंगे एक साथ, कुंभ समेत इन 4 राशियों पर टूटेगा मुसीबत का पहाड़! appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *