जून में गुरु के उदित होते ही इन लोगों का शुरू हो जाएगा गोल्डन टाइम, वेतन में होगी वृद्धि

ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक समय के बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों के लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। ग्रह गोचर करने के अलावा मार्गी और वक्री चाल भी चलते हैं और उदित एवं अस्त भी होते हैं। इनका भी गोचर की तरह ही असर पड़ता है।

इस बार जून के महीने में बृहस्पति ग्रह उदित हो रहे हैं और ज्योतिषीय दृष्टि से इस परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस ब्लॉग में आगे बताया गया है कि गुरु किस तिथि पर एवं किस राशि में उदित हो रहे हैं और इससे किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के संकेत हैं।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके  

कब उदित हो रहे हैं गुरु

गुरु 03 जून को रात के 03 बजकर 21 मिनट पर वृषभ राशि में उदित होंगे। गुरु के उदित होने का प्रभाव पृथ्वी के साथ साथ सभी राशियों पर भी पड़ेगा। आगे बताया गया है कि ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह का क्या महत्व है और इस बार गुरु के उदित होने पर किन राशियों को लाभ होने वाला है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

ज्योतिष में गुरु का महत्व

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का बहुत महत्व है। यह सबसे बड़ा ग्रह है और इसे देवताओं के गुरु की उपाधि दी गई है। ये ग्रह मानव को भाग्य प्रदान करता है। यह एक दयालु ग्रह है और इसे धर्म एवं अध्यात्म से भी जोड़कर देखा जाता है।

बृहस्पति को एक उग्र और महान ग्रह बताया गया है। यह भाग्य और धन प्रदान करते हैं। इस ग्रह की कफ की प्रकृति है। यह धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह हैं।

तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि वृषभ राशि में उदित होने पर गुरु किन राशियों को शुभ परिणाम देने वाले हैं।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

वृषभ राशि

इसी राशि में गुरु उदित हो रहे हैं इसलिए इस परिवर्तन का सबसे ज्यादा लाभ वृषभ राशि के लोगों को ही मिलने वाला है। आपने जो योजनाएं बनाकर रखी हैं, अब वे पूरी हो सकती हैं। आपको इनसे लाभ होने के भी संकेत हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आपकी आय में भी वृद्धि होने के आसार हैं।

नौकरीपेशा लोगों का वेतन बढ़ सकता है। इसके साथ ही आपकी आमदनी के स्रोत भी बढ़ जाएंगे। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए खूब मेहनत और प्रयास करेंगे और अच्छी बात यह है कि आपके सारे प्रयास भी सफल होंगे। आपका वैवाहिक जीवन भी इस समय उत्तम रहेगा। पति-पत्नी के बीच खूब प्यार बढ़ेगा। जो लोग साझेदारी में व्यापार करते हैं, उनके लिए भी लाभ के योग बन रहे हैं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कर्क राशि

कर्क राशि में गोचर कुंडली से नौवें भाव में गुरु उदित हुए हैं। इस समय कर्क राशि के लोगों को बहुत लाभ मिलने वाले हैं। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके अटके हुए काम भी पूरे होंगे। इसके साथ ही आपके आत्मविश्वास में भ वृद्धि होगी। आप इतने ज्यादा जोश से भर जाएंगे कि अपने सारे कामों को आराम से पूरा कर लेंगे। आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, अब उनका भी सपना पूरा होगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

सिंह राशि

सिंह राशि के व्यापारियों के लिए गुरु का उदित होना लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है साथ ही आपके लिए प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। अगर आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, तो अब आपकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। बेरोज़गार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों के लिए भी धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

FAQ

प्रश्न. बृहस्पति के खराब होने के क्या लक्षण हैं?

उत्तर. इस दौरान जातक को अपने भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है।

प्रश्न. बृहस्पति कौन सी बीमारी देता है?

उत्तर. इस ग्रह के खराब होने पर पेट से जुड़ी बीमारियां होती हैं।

प्रश्न. बृहस्पति को खुश कैसे करें?

उत्तर. बृहस्पतिवार के दिन चने की दाल का दान करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post जून में गुरु के उदित होते ही इन लोगों का शुरू हो जाएगा गोल्डन टाइम, वेतन में होगी वृद्धि appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *