मासिक राशिफल दिसंबर 2023: कैसा रहेगा यह महीना सिंह राशि वालों के लिए?

सिंह मासिक राशिफल दिसंबर 2023: एस्ट्रोसेज लेकर आया है सिंह राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल दिसंबर 2023” का यह ब्लॉग। हम उम्मीद करते हैं कि पिछले महीने यानी कि नवंबर 2023 राशिफल ने आपको प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं दिसंबर 2023 के राशिफल के साथ जिसमें हम जानेंगे कि सिंह राशि के लिए दिसंबर 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि दिसंबर के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे। लेकिन राशियों पर प्रभाव से पहले जानते हैं दिसंबर 2023 में ग्रहों की स्थिति के बारे में। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

दिसंबर 2023 में सिंह राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

बात करें इस महीने के गोचरों की, तो सूर्य का गोचर 16 दिसंबर तक आपके चौथे भाव में रहेंगे और इसके बाद सूर्य आपके पांचवें भाव में चले जाएंगे। वैसे तो सूर्य के ये दोनों ही गोचर अनुकूल नहीं कह गए हैं लेकिन तुलनात्मक रूप से महीने का दूसरा हिस्सा थोड़ा बेहतर रह सकता है। मंगल गोचर की बात करें, तो मंगल ग्रह 27 दिसंबर तक आपके चौथे भाव में और इसके बाद आपके पांचवें भाव में रहेंगे। मंगल के ये दोनों गोचर अच्छे नहीं माने गए हैं। वहीं, बुध ग्रह 28 दिसंबर तक आपके पांचवें भाव में रहेंगे और बाद में आपके चौथे भाव में पहुंच जाएंगे क्योंकि बुध 13 दिसंबर से वक्री तथा 17 दिसंबर से अस्त रहेंगे। अतः बुध से इस महीने किसी विशेष अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। 

जबकि बृहस्पति पूरे महीने आपके भाग्य भाव में केतु के नक्षत्र में रहने वाले हैं। इस पर भी 24 दिसंबर तक गुरु ग्रह बुध के तथा बाद में शनि के उपनक्षत्र के प्रभाव में रहेंगे। अतः बृहस्पति आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकते हैं। शुक्र ग्रह 25 दिसंबर तक आपके तीसरे भाव में तो वहीं बाद में चौथे भाव में गोचर करेंगे। अतः शुक्र इस महीने आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। शनि ग्रह आपके सातवें भाव में अपनी ही राशि में होंगे जो कि औसत परिणाम वाली स्थिति कही जा सकती है। साथ ही, शनि 26 दिसंबर तक राहु के प्रभाव में रहेंगे और यह एक कमज़ोर स्थिति कही जाएगी जबकि 26 दिसंबर के बाद गुरु के प्रभाव के चलते स्थितियां बेहतर रह सकती हैं अर्थात शनि सामान्य तौर पर आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। 

राहु आपके आठवें भाव में गुरु की राशि व बुध के नक्षत्र में रहने वाले हैं। राहु पर 8 दिसंबर तक शनि तथा बाद में गुरु के उपनक्षत्र का प्रभाव रहेगा। अतः राहु ज्यादातर मामलों में कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं। वहीं, केतु आपके दूसरे भाव में कन्या राशि में मंगल के नक्षत्र के प्रभाव में हैं। 8 दिसंबर तक केतु ग्रह पर शनि तथा बाद में गुरु के उपनक्षत्र का प्रभाव रहने वाला है। अतः केतु भी ज्यादातर मामलों में कमज़ोर परिणाम दे सकता है। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात सिंह राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 

मासिक राशिफल दिसंबर 2023: सिंह राशि वालों का राशिफल

दिसंबर 2023 में सिंह राशि वालों का करियर

सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में यह महीना अनुकूल परिणाम दे सकता है। आपके करियर भाव के स्वामी शुक्र महीने के ज्यादातर समय में आपके तीसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसी स्थिति में उन लोगों को शुक्र से विशेष अनुकूलता मिल सकती है, जिनका काम भागदौड़ का, यात्राओं का अथवा कम्युनिकेशन या दूरसंचार से जुड़ा हुआ है। नौकरी में बदलाव इत्यादि के लिए भी शुक्र का यह गोचर काफ़ी मददगार हो सकता है। वहीं, व्यापार-व्यवसाय से संबंधित लोगों को महीना औसत परिणाम दे सकता है क्योंकि बुध का गोचर इस महीने ज्यादातर समय पांचवें भाव में रहेगा। ऐसे में, समझदारी दिखाकर अच्छे परिणाम प्राप्त किया जा सकेंगे। वहीं, यदि निर्णय गलत साबित होते हैं, तो नुकसान भी हो सकता है। सारांश यह है कि कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में इस महीने आपको एवरेज या फिर एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार की तुलना में नौकरीपेशा लोग थोड़ी अधिक बेहतर स्थिति में रह सकते हैं। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

दिसंबर 2023 में सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति

सिंह राशि वालों को आर्थिक मामलों में यह महीना थोड़े कमज़ोर परिणाम दे सकता है इसलिए इस महीने धन से जुड़े मामलों में बहुत सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता होगी। आपके लाभ तथा धन भाव के स्वामी ग्रह बुध इस महीने पांचवे भाव में रहने वाले हैं। पांचवें भाव में बुध के गोचर को बहुत अच्छे परिणाम देने वाला नहीं कहा गया है और ऊपर से बुध ग्रह शत्रु राशि में रहेगा। इन तमाम कारणों से इस महीने आमदनी के स्रोत तुलनात्मक रूप से कमज़ोर रह सकते हैं। साथ ही, धन संचय करने में भी कुछ कठिनाई महसूस हो सकती है। मित्रों को दिया गया उधार समय से वापस नहीं मिल पाएगा। संतान अथवा शिक्षा से संबंधित मामलों में कुछ बेकार के खर्च भी हो सकते हैं। सारांश यह है कि आर्थिक मामलों के लिए दिसंबर का महीना तुलनात्मक रूप से कुछ कमज़ोर रह सकता है। 

दिसंबर 2023 में सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य

सिंह राशि वालों को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह महीना थोड़े कमज़ोर परिणाम दे सकता है। अतः इस महीने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने की जरूरत होगी। इस महीने आपका राशि स्वामी सूर्य क्रमशः चौथे तथा पांचवें भाव में रहने वाला है। महीने के पहले भाग में सूर्य चौथे भाव में मंगल के प्रभाव में रहेगा और शनि के द्वारा देखा जा रहा होगा। अतः शनि-मंगल का संयुक्त प्रभाव राशि स्वामी या लग्न स्वामी पर होने के कारण आपको बुखार, सिर दर्द आदि की शिकायत रह सकती है। चोट-खरोच लगने का डर भी रह सकता है तथा महीने के पहले भाग में आपको स्वास्थ्य को लेकर अपेक्षाकृत अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। वहीं, महीने का दूसरा हिस्सा कुछ बेहतर रह सकता है। सारांश यह है कि यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ा कमज़ोर रहेगा। लेकिन, महीने का पहला हिस्सा अपेक्षाकृत अधिक कमज़ोर तो वहीं दूसरा हिस्सा तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकता है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

दिसंबर 2023 में सिंह राशि वालों का शैक्षिक जीवन

सिंह राशि वालों को शिक्षा के दृष्टिकोण से दिसंबर का महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। इस महीने आपके चौथे भाव के स्वामी चौथे भाव में रहेंगे जो कि अच्छी बात है। लेकिन, मंगल का चौथे भाव में होना कमज़ोर बात होती है। इस तरह चौथे भाव के स्वामी के द्वारा शिक्षा में आपको मिले-जुले परिणाम दिए जा सकते हैं। पंचम भाव के स्वामी की स्थिति सामान्य तौर पर एवरेज से बेहतर रहेगी, परंतु पंचम भाव में बुध के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है। इस तरह से दिसंबर का महीना शिक्षा से संबंधित मामलों में आपको मिले जुले परिणाम दे सकता है। हालांकि, तकनीकी ज्ञान लेने वाले विद्यार्थी हों या फिर मीडिया से संबंधित शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, इन लोगों को महीना तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकता है। बाकी अन्य लोगों के लिए परिणाम थोड़े से कमज़ोर रह सकते हैं। सारांश यह है कि शिक्षा के दृष्टिकोण से दिसंबर का महीना थोड़ा कमज़ोर रहने का अनुमान है इसलिए इस महीने आपको अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करने की जरूरत रहने वाली है। 

दिसंबर 2023 में सिंह राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

सिंह राशि वालों को प्रेम संबंधों में यह महीना काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। आपके पंचम भाव का स्वामी इस महीने एवरेज से बेहतर स्थिति में होगा। साथ ही, शुक्र की स्थिति अच्छी रहेगी। अतः लव लाइफ सामान्य तौर पर ठीक रहनी चाहिए। हालांकि, बुध के प्रभाव के चलते बेकार की बातचीत तथा पुरानी बातों को लेकर बहस करना उचित नहीं रहेगा। इन सावधानियों को रखकर आप लव लाइफ का आनंद ले सकेंगे। वहीं, दांपत्य जीवन के मामलों में महीना मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। बेकार की जिद और क्रोध से बचेंगे, तो दांपत्य जीवन में कोई विसंगति नहीं आनी चाहिए। वहीं, लापरवाही की स्थिति में छोटी बात भी बड़ी बन सकती है और मामला लंबे समय तक कमज़ोर रह सकता है। सारांश यह है कि लव लाइफ के लिए महीना सामान्य तौर पर अच्छा तो वही दांपत्य जीवन के लिए एवरेज रह सकता है। 

दिसंबर 2023 में सिंह राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

सिंह राशि वालों के पारिवारिक जीवन की बात करें, तो आपके दूसरे भाव का स्वामी ग्रह पांचवे भाव में रहेगा। दूसरे भाव में केतु और राहु का प्रभाव रहेगा। ये सारी स्थितियां पारिवारिक तालमेल को बिगाड़ने का काम कर सकती हैं। अतः इस महीने परिजनों के साथ शालीनता पूर्वक बात करें और उनके पक्ष को सुनकर उस पर उचित अमल करना भी जरूरी रहेगा। वहीं, गृहस्थ जीवन की बात करें तो इस महीने ज्यादातर समय चतुर्थ भाव का स्वामी चतुर्थ भाव में रहेगा लेकिन मंगल का चतुर्थ भाव में होना कमज़ोर बिंदु है। साथ ही, महीने के पहले पक्ष में सूर्य का चतुर्थ भाव में होना भी कमज़ोर कहा जाएगा। इस कारण से गृहस्थ जीवन में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। महीने का दूसरा हिस्सा तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकता है। क्रोध में आकर घरेलू चीजों को खराब करना उचित नहीं रहेगा। इस महीने कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी घर लाने से बचें। 

दिसंबर 2023 में सिंह राशि वालों के लिए उपाय

अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीबों में भोजन और बादाम का वितरण करें। बरगद की जड़ों पर मीठा दूध चढ़ाएं और वहां की गीली मिट्टी अपनी नाभि पर लगाएं। गाय की सेवा करें। 

हम उम्मीद करते हैं कि दिसंबर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post मासिक राशिफल दिसंबर 2023: कैसा रहेगा यह महीना सिंह राशि वालों के लिए? appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *