मासिक राशिफल नवंबर 2023: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये महीना?

कर्क मासिक राशिफल नवंबर 2023: कर्क राशि के पाठकों के लिए एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है “मासिक राशिफल नवंबर 2023” का यह ब्लॉग। उम्मीद है कि अक्टूबर 2023 महीने के राशिफल ने आपको प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं नवंबर 2023 के राशिफल के साथ। इस ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे कि कर्क राशि के लिए नवंबर 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप अनुमान लगा सकेंगे कि नवंबर के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे। आगे बढ़ने से पहले जान लेते हैं नवंबर में होने वाले ग्रह और गोचरों के बारे में।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

नवंबर 2023 में कर्क राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

संक्षेप में बात करते हैं इस महीने के गोचरों की, तो सूर्य का गोचर महीने की शुरुआत से लेकर 16 नवंबर तक आपके चतुर्थ भाव में रहेगा और इसके बाद पंचम भाव में चला जाएगा। यह दोनों ही स्थितियां ठीक नहीं हैं, फिर भी तुलनात्मक रूप से महीने के दूसरे पक्ष में सूर्य का गोचर थोड़ा बेहतर रह सकता है। मंगल का गोचर 16 नवंबर तक चतुर्थ भाव में और इसके बाद पंचम भाव में रहेगा। अत: मंगल के गोचर से भी अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। बुध का गोचर महीने की शुरुआत से लेकर 6 नवंबर तक चतुर्थ भाव में अनुकूल रहेगा और उसके बाद 6 नवंबर से 27 नवंबर तक आपके पंचम भाव में कमज़ोर रहेगा। वहीं, 27 नवंबर के बाद यह आपके छठे भाव में बेहतर अवस्था में रहेंगे। इस तरह से बुध इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। 

बृहस्पति का गोचर इस महीने आपके दशम भाव में रहेगा। हालांकि, बृहस्पति वक्री रहेंगे और 26 नवंबर तक शुक्र के नक्षत्र तथा उसके बाद केतु के नक्षत्र में रहेंगे। इस तरह बृहस्पति से मिले-जुले परिणाम मिलने की उम्मीद रखी जा सकती है। शुक्र ग्रह का गोचर महीने की शुरुआत से लेकर 3 दिनों तक आपके दूसरे भाव में रहेगा। 3 नवंबर से 29 नवंबर तक आपके तीसरे भाव में और बाद में चौथे भाव में रहने वाला है। इस तरह से शुक्र पूरे महीने ही आपके अनुकूलता देना चाह रहे हैं। शनि ग्रह का गोचर आपके आठवें भाव में होगा जो कि अच्छा नहीं कहा जाएगा। 4 नवंबर से शनि मार्गी हो रहे हैं, साथ ही 24 नवंबर तक मंगल और इसके बाद राहु के प्रभाव में रहेंगे। अतः शनि से भी अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। 

राहु का गोचर आपके भाग्य भाव में होगा तथा राहु, गुरु और बुध के प्रभाव में रहने वाले हैं। अतः राहु आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं जबकि केतु का गोचर आपकी तीसरे भाव में होगा। यह बुध तथा मंगल के प्रभाव में रहने वाला है। अतः केतु काफी हद तक आपको अच्छे परिणाम दे सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात कर्क राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मासिक राशिफल नवंबर 2023: कर्क राशि वालों का राशिफल

नवंबर 2023 में कर्क राशि वालों का करियर

कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में यह महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके करियर भाव का स्वामी मंगल 16 नवंबर तक आपके चौथे भाव में रहेगा जो कि एक कमज़ोर स्थिति है। 16 नवंबर के बाद मंगल आपके पांचवें भाव में जाएगा और यह भी एक कमज़ोर स्थिति है। लेकिन अपनी राशि में होने के कारण कुछ फायदे भी करवा सकता है। अतः कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में मंगल के द्वारा मिले-जुले परिणाम दिए जा सकते हैं। जब भी वरिष्ठों के साथ बातचीत करनी हो या किसी भी डीलिंग के लिए काम करना हो, तो क्रोध और अहंकार को शांत रखकर बातचीत करने की स्थिति में कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यदि किसी मित्र के साथ मिलकर कोई काम कर रहे हैं, तो भी शांति के साथ निर्वाह करना जरूरी होगा। यदि कार्यालय का माहौल अच्छा न हो, तो आनन-फानन में जॉब छोड़ना उचित नहीं रहेगा, बल्कि दूसरी जॉब पक्की होने के बाद ही ऐसे कदम उठाएं क्योंकि इस महीने बुध का गोचर भी बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है इसलिए 6 नवंबर से 27 नवंबर के बीच कोई बड़ा व्यापारिक निर्णय लेने से भी बचें।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

नवंबर 2023 में कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति

कर्क राशि वालों के दूसरे भाव के स्वामी सूर्य की स्थिति इस महीने अच्छी नहीं रहेगी क्योंकि 16 नवंबर तक सूर्य नीच के होंगे। अतः इस अवधि में संचित किए हुए धन को बेकार के कामों में खर्च होने से बचाना होगा। 17 नवंबर से बाद सूर्य की स्थिति औसत लेवल की हो जाएगी। अतः उस अवधि में आपके खर्च सार्थक चीजों के लिए होंगे जो कि एक अच्छी बात है। यद्यपि दूसरे भाव पर बृहस्पति की दृष्टि है फिर भी बचत और संचित धन से संबंधित मामलों में बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी। आपके लाभ भाव का स्वामी शुक्र इस महीने सामान्य तौर पर अच्छी स्थिति में है। अतः वह आपको लाभ करवाता रहेगा, विशेषकर महीने के शुरुआती 3 दिन अच्छा लाभ दिलाने का वादा कर रहे हैं। बाद का समय भी मेहनत के अनुरूप लाभ करवाता रहेगा, हम ऐसी उम्मीद करते हैं। आर्थिक मामलों में नवंबर का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आमदनी अच्छी, लेकिन बचत कुछ कमज़ोर रह सकती है। 

नवंबर 2023 में कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य

कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नवंबर का महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आरोग्यता का कारक ग्रह सूर्य 16 नवंबर तक आपके चौथे भाव में नीच अवस्था में मंगल के साथ बना हुआ है। अतः मानसिक तनाव के चलते स्वास्थ्य कुछ कमज़ोर रह सकता है। बेहतर होगा कि यदि घर के भीतर तनाव बढ़ रहा है तो आसपास कहीं घूमने के लिए जाना समझदारी का काम होगा। अगर सीने या हृदय से संबंधित कोई समस्या पहले से है तो महीने के पहले भाग में लापरवाही दिखाने से बचना होगा। महीने का दूसरा भाग स्वास्थ्य के लिए तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकता है, फिर भी खानपान पर संयम रखना होगा जिससे पेट से संबंधित परेशानियां उत्पन्न न होने पाएं। 

नवंबर 2023 में कर्क राशि वालों का शैक्षिक जीवन

कर्क राशि वालों को शिक्षा से संबंधित मामलों में नवंबर का महीना औसत परिणाम दे सकता है। हालांकि, इस महीने प्राथमिक शिक्षा के कारक ग्रह बुध का गोचर आपकी चौथे, पांचवें और छठवें भाव में रहने वाले हैं, जिनमें से 6 नवंबर से 27 नवंबर तक पांचवे भाव में रहेगा। इस स्थिति को अच्छा नहीं माना गया है, लेकिन इन सबके बावजूद भी मेहनत करने पर आपको संतोषप्रद परिणाम दिलाने में बुध मददगार बन सकता है। पंचम भाव का स्वामी मंगल भी महीने के दूसरे भाग में पांचवें भाव में रहेगा। ऐसी स्थिति में यदि लड़ाई-झगड़े या विवाद को छोड़कर आप पढ़ाई पर फोकस करेंगे तो आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। चतुर्थ भाव के स्वामी शुक्र का गोचर भी इस महीने औसत परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। कहने का तात्पर्य यह है कि शिक्षा के लिए नवंबर का महीना न तो खराब कहा जाएगा और न ही बहुत अच्छा। ऐसी स्थिति में आपकी मेहनत के अनुरूप इस महीने आपको परिणाम मिलते रहेंगे।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

नवंबर 2023 में कर्क राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

कर्क राशि वालों के पंचम भाव के स्वामी मंगल महीने के पहले भाग में चौथे भाव में रहेंगे। वहीं, नवंबर के दूसरे भाग में पांचवें भाव में मौजूद होंगे। ऐसे में, महीने का पहला हिस्सा तो लव लाइफ के लिए अच्छा नहीं कहा जाएगा, लेकिन दूसरा हिस्सा औसत लेवल के परिणाम दे सकता है। इसके परिणामस्वरूप, आपको बहस व विवाद इत्यादि से बचना होगा क्योंकि 3 नवंबर से 29 नवंबर के बीच शुक्र नीच के रहेंगे। अतः प्रेम जीवन में आपको अपनी सीमाओं में रहना होगा। दांपत्य जीवन की बात करें, तो यह महीना पिछले महीने की तुलना में थोड़ा बेहतर रह सकता है क्योंकि आपके सप्तम भाव के स्वामी शनि 4 नवंबर से मार्गी हो रहे हैं और 24 नवंबर तक आपके पंचमेश मंगल के प्रभाव में रहेंगे। अतः यदि जानबूझकर कोई नया विवाद नहीं करेंगे तो यह महीना आपको बेहतर परिणाम दे सकेगा। 

नवंबर 2023 में कर्क राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

कर्क राशि वालों को पारिवारिक मामलों में यह महीना मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। इस महीने का पहला भाग कमज़ोर और दूसरा भाग तुलनात्मक रूप से राहत देने वाला रह सकता है। महीने के पहले भाग में आपके दूसरे भाव का स्वामी सूर्य नीच का रहेगा जो कि मंगल ग्रह के साथ होगा। दूसरे भाव पर शनि की दृष्टि भी बनी होगी। इन तमाम कारणों से परिजनों के बीच सामंजस्य की कमी देखने को मिल सकती है। वहीं महीने के दूसरे हिस्से में जब सूर्य चतुर्थ भाव से चले जाएंगे तथा मंगल भी चतुर्थ भाव से चले जाएंगे, उस अवधि में पारिवारिक मामलों में सामंजस्य बनता हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही, गृहस्थ जीवन में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे क्योंकि चौथा भाव क्रूर तथा पापी ग्रहों के प्रभाव से मुक्त हो जाएगा अर्थात पारिवारिक जीवन के लिए यह महीना मिला-जुला रह सकता है। विशेषकर महीने का दूसरा हिस्सा राहत भरे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

नवंबर 2023 में कर्क राशि वाले करें ये उपाय

जरूरतमंद लोगों को यथा समर्थ्य भोजन करवाएं।बरगद की जड़ों पर मीठा दूध चढ़ाएं और वहां की गीली मिट्टी अपनी नाभि में लगाएं।चांदी का एक चौकोर टुकड़ा अपने साथ रखें। 

हम उम्मीद करते हैं कि नवंबर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post मासिक राशिफल नवंबर 2023: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये महीना? appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *