रुद्र महायज्ञ में दी गई तीन लाख दस हज़ार की पूर्णाहुति
नगर कोतवाल भैरव बाबा मंदिर में 21 नवंबर से भैरव जयंती महोत्सव मनाई जा रही है। गुरुवार को हवन की पूर्णाहुति हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ देशभर से आये साधु संतों ने हिस्सा लिया। उन्होंने हवन में पूर्णाहुति की। क़रीब तीन लाख दस हज़ार की पूर्णाहुति दी गई। जबकि ढाई लाख आहुति का लक्ष्य रखा गया था।
