वृषभ राशि में हो रहा है शुक्र का आगमन, इन लोगों को मिलने वाली है मोटी सैलरी, पद में भी होगा इज़ाफा
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह गोचर करता है, तो उसका प्रभाव देश-दुनिया समेत सभी राशियों पर पड़ता है। हालांकि, हर किसी के लिए ये गोचर शुभ परिणाम लेकर नहीं आते हैं। किसी को खुशियां मिलती हैं, तो किसी के लिए समस्याएं आती हैं। इस बार मई माह में शुक्र का गोचर होने जा रहा है और इस गोचर का प्रभाव मानव जीवन के हर पहलू एवं क्षेत्र पर पड़ेगा।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र अपनी ही स्वराशि वृषभ में प्रवेश करने पर कुछ राशियों के करियर के लिए भाग्यशाली सिद्ध होंगे। इस ब्लॉग में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि शुक्र के वृषभ राशि में गोचर करने के दौरान किन राशियों के लोगों को अपने करियर में अपार सफलता मिलने के योग हैं लेकिन उससे पहले जान लीजिए कि शुक्र का यह गोचर किस तिथि एवं किस राशि में हो रहा है और शुक्र का प्रभाव क्या होता है।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
किस राशि में गोचर कर रहे हैं शुक्र
शुक्र 19 मई 2024 को 8:29 पर वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं। शुक्र के इस गोचर का प्रभाव जातकों के जीवन के हर पहलू पर पड़ेगा लेकिन कुछ खास राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस गोचर से अपने करियर में शुभ परिणाम प्राप्त होने के संकेत हैं।
शुक्र के इस गोचर से कार्यक्षेत्र में लाभान्वित होने वाली राशियों के बारे में जानने से पहले वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह के महत्व है के बारे में जान लें।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
ज्योतिष में शुक्र का महत्व
मानव जीवन पर ग्रहों का विशेष प्रभाव पड़ता है। शुक्र को सबसे लाभकारी ग्रह माना जाता है। यह ग्रह व्यक्ति को सभी प्रकार के भौतिक सुख प्रदान करता हैंं। इनके शुभ प्रभाव से प्रेम जीवन में भी खुशहाली आती है। ज्योतिष में सूर्य को प्रेम, सौंदर्य और सुख का कारक माना गया है।
हिंदू पौराणिक कथाओं में शुक्र को प्रेम, विवाह, सौंदर्य और सुख का देवता बताया गया है। इन्हें भगवान विष्णु की पत्नी महालक्ष्मी भी कहा जाता है। यह ग्रह नेत्र का प्रतीक है इसलिए अगर कुंडली में शुक्र कमज़ोर हो, तो आंखों पर इसका असर पड़ता है।
शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं और काल पुरुष की कुंडली में दूसरे और सातवें भाव पर इनका आधिपत्य है। जिन लोगों का स्वामी ग्रह शुक्र होता है, वे जातक दयालु और मिलनसार स्वभाव के होते हैं।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
तो चलिए अब जानते हैं कि शुक्र के वृषभ राशि में गोचर करने पर किन राशियों को अपने करियर में उच्च सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
इन राशियों को करियर में मिलेगी सफलता
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने पर अपने करियर में लाभ होगा। इस समय आपके काम को पहचान मिलेगी और आपको अपनी कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कृत भी किया जा सकता है। वहीं व्यापारियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने व्यापारिक क्षेत्र में मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। आप अपने कार्यों में सफल होंगे।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए भी शुक्र का यह गोचर अनुकूल रहने वाला है। आपने अपने करियर को लेकर जो भी सपने देखे हैं या जो भी लक्ष्य तय किया है, उसे प्राप्त करने में आपको सफलता मिलेगी। आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं व्यापारियों के लिए भी शुभ समय है। इन्हें उच्च स्तर का मुनाफा होगा। पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों को अपने पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि
अगर आपकी वृश्चिक राशि है, तो इस समय आपको अपने करियर को लेकर परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। मौजूदा समय में आप जहां काम कर रहे हैं, वह आपके लिए उपयुक्त है। इससे आपको संतुष्टि मिलेगी। व्यापारियों को भी मुनाफा कमाने में अपने भाग्य का साथ मिलेगा। आपके लिए उच्च सफलता के योग बन रहे हैं।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
मकर राशि
नौकरीपेशा जातकों को काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ये यात्राएं आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगी और आपको संतुष्टि भी मिलेगी। व्यापारियों के लिए भी लाभ और मुनाफे की स्थिति बनी हुई है। आप कोई नया व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को शुक्र के वृषभ राशि में गोचर करने के दौरान अपार सफलता मिलने की संभावना है। इस समय नौकरीपेशा जातक सफल और समृद्ध रहेंगे। व्यापारियों को भी अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा। आपको इस समय अधिक मुनाफा होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर कुंभ राशि के लोगों के करियर के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
The post वृषभ राशि में हो रहा है शुक्र का आगमन, इन लोगों को मिलने वाली है मोटी सैलरी, पद में भी होगा इज़ाफा appeared first on AstroSage Blog.
