शुक्र का कर्क राशि में उदय: देश-दुनिया को कैसे करेगा प्रभावित?

एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग आपको शुक्र का कर्क राशि में उदय के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा। शुक्र को प्रेम एवं भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना जाता है जो अब 18 अगस्त 2023 को कर्क राशि में उदय होने वाले हैं। ऐसे में, शुक्र के उदय होने से देश और दुनिया पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। तो आइये बिना देर किये जानते हैं कि शुक्र उदय के प्रभाव के बारे में।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह का उदय होना अन्य ग्रहों की स्थिति व दशा में परिवर्तन की तरह ही महत्वपूर्ण माना गया है। किसी ग्रह के उदय होने को तारा उदय भी कहते हैं। जब कोई ग्रह सूर्य के निकट चला जाता है तब वह अस्त होकर अपनी शक्तियां खो देता है। सरल शब्दों में कहें तो, अस्त अवस्था में ग्रह सकारात्मक परिणाम देना बंद कर देता है। इसके विपरीत, जब ग्रह अस्त अवस्था से बाहर आता है और सूर्य से एक निश्चित दूरी पर स्थित होता है, उस समय ग्रह पुनः उदित होता है और वह दोबारा शुभ परिणाम देना शुरू कर देता है। 

शुक्र एक लंबे समय तक वक्री और अस्त अवस्था में रहने के बाद अब यह कर्क राशि में उदित हो रहे हैं। शुक्र महाराज को विलासिता, सुंदरता, कला, प्रेम, रोमांस, प्रसिद्धि, ग्लैमर आदि का कारक माना जाता है और यह वृषभ तथा तुला राशि के स्वामी भी हैं। शुक्र लगभग 23 दिनों की अवधि में उदित होते हैं। 

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2023

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कर्क राशि में शुक्र का प्रभाव 

शुक्र संवेदनशीलता और प्रेम का ग्रह है जबकि सभी 12 राशियों में कर्क मातृत्व से पूर्ण राशि है और इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ऐसे में, जब शुक्र कर्क राशि में होते हैं, तो रिश्ते में प्रेम बढ़ने के साथ-साथ रोमांस में भी बढ़ोतरी देखने को मिलती है। साथ ही, आप घर पर रहना चाहेंगे और आपका मन पार्टनर के साथ समय बिताते हुए उनसे दिल खोलकर बात करने का कर सकता है।  यदि प्रेम जीवन में भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है या फिर आप किसी व्यक्ति के साथ रिश्ते में हैं जो आपको कमिटमेंट नहीं दे पा रहा है, तो अब परिस्थितियों में सुधार देखने को मिल सकता है।

शुक्र के कर्क राशि में मौजूद होने  के चलते यह जातक मातृत्व की भावना से भरे रहते हैं और वह दूसरों का ख्याल भी रखते हैं। इस अवधि में परिवार और परिवार से जुड़े लोग आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं तथा आप उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं। ऐसे लोगों को घर की साज-सज्जा करना और घर पर समय बिताना बेहद पसंद होता है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

शुक्र का कर्क राशि में उदय: देश-दुनिया पर प्रभाव 

कला और मीडिया

जातक जर्नलिज्म, मीडिया, पीआर आदि क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करेंगे।भारत समेत दुनिया भर के लेखक और गायक अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में व्यस्त दिखाई देंगे और उनको कुछ नए ऑफर्स भी प्राप्त हो सकते हैं। जो प्रोजेक्ट काफ़ी समय से रुके हुए थे अब वह दोबारा शुरू होंगे। कलाकारों द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट्स की मांग में वृद्धि हो सकती है और यह बढ़ोतरी हाथ से बने उत्पादों की मांग में भी देखने को मिल सकती है।

फैशन और सौंदर्य

कॉस्मेटिक, त्वचा और बालों से जुड़े उद्योगों में मांग और बिक्री दोनों में तेज़ी आने की संभावना है। भारतीय वस्त्र उद्योग और हैंडलूम्स से जुड़ी नीतियों या प्रोजेक्ट्स में भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा कुछ सुधार किये जा सकते हैं।वैश्विक स्तर पर फैशन इंडस्ट्री और कपड़ा उद्योग में वृद्धि देखने को मिल सकती है। साथ ही, इस दौरान दोबारा बिक्री और मांग बढ़ सकती है।

फ़ूड और टूरिज्म

कर्क राशि में शुक्र के उदित होने से होटल इंडस्ट्री पुनः अपनी रफ़्तार पकड़ेगी और लाभ प्राप्त करेगी।  इस अवधि में शिपिंग से जुड़े उद्योगों और कंपनियों को मुनाफा होगा। भारत सहित दुनियाभर में पर्यटन इंडस्ट्री में उछाल आने की संभावना है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

शुक्र का कर्क राशि में उदय: शेयर बाजार पर प्रभाव

शुक्र महाराज 18 अगस्त 2023 को कर्क राशि में उदित होने जा रहे हैं और ऐसे में, दूसरे ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन की तरह ही शुक्र का उदय होना भी शेयर बाजार को प्रभावित करेगा। कर्क राशि में शुक्र की दशा में परिवर्तन का शेयर मार्किट पर कैसा असर पड़ेगा? इसका जवाब आप एस्ट्रोसेज के शेयर बाजार भविष्यवाणी के माध्यम से जान सकते हैं। आपको बता दें कि शुक्र के उदित होने का प्रभाव शुक्र से संबंधित प्रत्येक सेक्टर या उद्योग पर पड़ेगा।

बैंकिंग सेक्टर, फाइनेंस इंडस्ट्री, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और शिपिंग कारपोरेशन समेत कई अन्य उद्योग तरक्की प्राप्त करेंगे।रिलायंस इंडस्ट्री, परफ्यूम और कॉस्मेटिक उद्योग, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी आदि सेक्टरों की रफ़्तार थोड़ी मंदी हो सकती है जो कि महीने के आख़िरी तक जारी रहने की आशंका है।कर्क राशि में शुक्र का उदय परफ्यूम और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री से जुड़े क्षेत्रों तथा हैंडलूम सेक्टर को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post शुक्र का कर्क राशि में उदय: देश-दुनिया को कैसे करेगा प्रभावित? appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *