सिंह राशि में शुक्र वक्री: विलासिता का ग्रह चलेगा उल्टी चाल- देश-दुनिया और शेयर बाज़ार के बिगड़ेंगे हाल?

अपने रीडर्स को हर महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना की जानकारी समय से पहले प्रदान करने की इस कड़ी में एक बार फिर हम आपके सामने पेश हैं जल्द होने वाली एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना की जानकारी लेकर। दरअसल प्रेम का कारक ग्रह शुक्र 23 जुलाई 2023 को सिंह राशि में वक्री होने जा रहा है। तो आइए जानते हैं सिंह राशि में शुक्र के वक्री होने का विश्व, शेयर बाज़ार और देश-दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 

सिंह राशि में वक्री शुक्र के बारे में अधिक जानने के लिए सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषियों से अभी करें बात

बात करें शुक्र ग्रह की तो शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, कला, रोमांस, विवाह, रिश्ते, ग्लैमर, प्रसिद्धि आदि का कारक ग्रह माना गया है। 23 जुलाई, 2023 को यह महत्वपूर्ण ग्रह वक्री होने जा रहा है। ग्रहों की ज्योतिषीय चाल मानव जीवन को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित अवश्य करते हैं। ब्रह्मांड में होने वाली हर एक खगोलीय घटना का सभी मनुष्यों, हमारे जीवन, हमारे आसपास के वातावरण, विश्व, आदि पर गहरा असर पड़ता है। ऐसे में हमारे इस खास ब्लॉग के माध्यम से जानेंगे कि शुक्र का वक्री होना देश और दुनिया पर क्या बड़े और अहम प्रभाव डालने वाला है।

सिंह राशि में शुक्र वक्री होना कितना है खास? 

ज्योतिष के अनुसार शुक्र का वक्री होना एक बेहद ही महत्वपूर्ण घटना मानी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि हर 18 महीने में शुक्र वक्री होता है यानी पीछे की दशा या उल्टी दिशा में चलना शुरू कर देता है। शुक्र का वक्री होना निश्चित रूप से मनुष्य और उनके आसपास के दैनिक जीवन में बदलाव अवश्य लेकर आता है। जब भी कोई ग्रह वक्री होता है तो इससे अचानक से परिवर्तन और बड़े परिवर्तन देखने को मिलते हैं। यह परिवर्तन सकारात्मक भी हो सकते हैं और नकारात्मक भी हो सकते हैं। यह पूरी तरह से वक्री ग्रह पर अन्य ग्रहों और इसे प्रभावित करने वाले कारकों पर निर्भर करता है कि वक्री ग्रह किस तरह के परिणाम देंगे।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

शुक्र सिंह राशि में विशेषताएं 

सिंह राशि में शुक्र रचनात्मकता और दिल से बच्चा स्वभाव का माना जाता है। ऐसे जातक सामान्य रूप से दिनचर्या का पालन करने वाले नहीं होते हैं और बेहद ही अव्यवस्थित स्वभाव के होते हैं। शुक्र का सिंह राशि में होना बेहद ही शक्तिशाली भी होता है क्योंकि रोमांस, कला, और सौंदर्य का यह शुभ ग्रह उग्र ग्रह और साहसी सिंह में होता है। सिंह राशि में प्रवेश करते ही शुक्र बेहद ही अभिव्यंजक हो जाता है। सिंह राशि के बारे में बात करें तो यह एक अग्नि तत्व की राशि है और यह रचनात्मकता, दिखावा, और अपने मन की बात कहने के बारे में संकेत देता है। यही वजह है कि शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश बेहद ही खास माना गया है।

अगर आपके साथी या पार्टनर का शुक्र सिंह राशि में है तो कुछ दिलचस्प डेट्स, प्यार के कुछ शानदार पल, और मुमकिन है कि कुछ ईर्ष्यालु या फिर नखरों की भी उम्मीद आप अपने जीवन में इस अवधि में कर सकते हैं। इस अवधि के दौरान कुछ गहरी और मन में छुपी हुई भावनाएं जो अब तक किसी के सामने व्यक्त नहीं की गई हैं उन्हें व्यक्त किया जा सकता है। हालांकि अपने समझौता ना करने के स्वभाव के चलते कुछ जातकों को अन्य लोगों के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाइयां हो सकती है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि के जातक आम तौर पर ऐसे होते हैं जो अपने जुनून सबके सामने दिखाने में विश्वास रखते हैं। सिंह राशि वालों के साथ रहने के लिए उन्हें एक समझदार और बेहद ही बुद्धिमान व्यक्ति की जरूरत होती है। सिंह राशि में शुक्र वाला व्यक्ति बेहद ही वफादार होता है और अगर वह किसी के प्रति भी प्रतिबद्ध होते हैं तो वह किसी भी हालत में अपने साथी को छोड़ते नहीं हैं। हालांकि आप पर भरोसा करने और आपको अपनी प्रतिबद्धता देने में उन्हें थोड़ा समय लग सकता है।

सिंह राशि में वक्री शुक्र- जान लें समय

शुक्र के गोचर की बात करें तो आमतौर पर शुक्र का गोचर 30 से 36 दिनों तक चलता है और इस अवधि के अंदर ही शुक्र दूसरी राशि में प्रवेश कर जाता है। शुक्र ग्रह राशि चक्र के आकाशीय क्षेत्र के चारों ओर एक चक्कर पूरा करने में यह लगभग 1 वर्ष का समय लगाता है। इस बार वृषभ और तुला राशि का स्वामी शुक्र 23 जुलाई, 2023 को सुबह 6 बजकर 01 मिनट पर सिंह राशि में वक्री होने जा रहा है। सिंह राशि में शुक्र की विशेषताओं को जानने के बाद आइए अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं कि वक्री शुक्र देश दुनिया और शेयर बाजार पर क्या कुछ प्रभाव डालने वाला है।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सिंह राशि में वक्री शुक्र : देश-दुनिया पर क्या पड़ेगा प्रभाव

सिंह राशि में वक्री शुक्र साफ तौर पर विमानन क्षेत्र में कुछ परिवर्तन लेकर आने के संकेत दे रहा है। इस दौरान हमें देश के अंदर विमानन क्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दुनिया भर में और यहां तक कि भारत में भी होटल और खाद्य उद्योग में कुछ समय के लिए बिक्री में स्थिरता देखने को मिलेगी। हालांकि कुछ समय बाद यह फिर से बढ़ने लगेगी। वैश्विक स्तर पर फैशन उद्योग और कपड़ा उद्योग में तेजी का दौर देखने को मिल सकता है और फैशन से जुड़ी वस्तुओं की मांगे बढ़ सकती हैं। पत्रकारिता, मीडिया, और जनसंपर्क से जुड़े लोगों को जनता से उपेक्षा का सामना करना पड़ सकता है। देशभर के लेखक और गायक इस अवधि के दौरान उस प्रसिद्धि और नाम को हासिल करने में नाकामयाब होंगे जिसके वह असल में हकदार हैं। डिजाइनर, वेब डिजाइनर, और ललित कला आदि से जुड़े लोगों को भी शुक्र के वक्री होने की अवधि में मंदी के दौर से गुजरना पड़ सकता है। सौंदर्य प्रसाधन उद्योग और त्वचा एवं बालों की देखभाल से जुड़े उद्योग में भी कुछ मंदी या गिरावट देखने को मिल सकती है। भारतीय कपड़ा और हैंडीक्राफ्ट उद्योग को न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर के व्यापार में गिरावट देखने को मिलेगी।

सिंह राशि में वक्री शुक्र का शेयर बाजार पर प्रभाव

शुक्र ग्रह 23 जुलाई 2023 को सिंह राशि में वक्री होने वाला है और देश की ही तरह इसका भी असर शेयर बाजार पर अवश्य पड़ेगा। ऐसे में हम आपके लिए 23 जुलाई को वक्री हो रहे शुक्र का शेयर बाजार पर पड़ने वाला वाले प्रभाव की भी भविष्यवाणी लेकर आए हैं क्योंकि शुक्र जब सिंह राशि में वक्री होगा तो शुक्र से संबंधित प्रत्येक उद्योग में बदलाव अवश्य तौर पर देखने को मिलेंगे।

शुक्र वक्री की शेयर बाज़ार भविष्यवाणी के अनुसार, सौंदर्य प्रसाधन और इत्र या सुगंध उद्योग महीने के अंत में मंदी और गिरावट के दौर से गुजर सकते हैं।फैशन इंडस्ट्री और कपड़ा कारोबार को थोड़ा झटका लग सकता है।रिलायंस ब्रांड और उद्योग, विशेष रूप से फैशन उद्योग को आपूर्ति करने वाले उद्योगों की बिक्री और मुनाफा उम्मीद से कम हो सकती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post सिंह राशि में शुक्र वक्री: विलासिता का ग्रह चलेगा उल्टी चाल- देश-दुनिया और शेयर बाज़ार के बिगड़ेंगे हाल? appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *