हथेली में इन जगहों पर मछली के निशान बदल देती है पूरी जिंदगी, क्या आपके हाथ में भी है?
हाथ की रेखाएं जीवन के हर पहलू के बारे में जानकारी देती हैं। व्यक्ति के स्वभाव-व्यवहार से लेकर जीवन की भविष्यवाणी तक सब कुछ रेखाओं से पता किया जा सकता है। मगर क्या आप जानते हैं कि हथेली पर बने निशान व आकृतियां अच्छे और बुरे का संकेत देती हैं? अगर आपका जवाब नहीं में है तो हम आपको बताते हैं कि हथेली पर बने कुछ निशान या आकृतियां ऐसी होती हैं जो शुभ संकेत देती हैं और कुछ निशान ऐसे भी होते हैं जो जीवन में उथल-पुथल मचा सकते हैं।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
हाथ में बने चिह्नों के महत्व को हस्तरेखा शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। बता दें कि हस्तरेखा शास्त्र हथेली में मौजूद लकीरों के अलावा भिन्न-भिन्न प्रकार के चिह्नों और संकेतों के आधार पर भविष्य कथन करता है। कभी-कभी हाथों की हथेली में मछली का निशान नजर आता है। हाथ में मछली का चिह्न या निशान होने को बेहद खास माना गया है। यह निशान बहुत ही विशेष और शुभ फल देता है। हालांकि इसका अलग-अलग जगह पर होना अलग-अलग संकेत देता है। कह सकते हैं कि मछली का निशान जिस जगह पर होता है जातक को उससे संबंधित क्षेत्र में अच्छे फल मिलते हैं। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि हाथ में अलग-अलग जगहों पर मछली का निशान होने का क्या मतलब होता है, लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कि ज्योतिष शास्त्र व वास्तुशास्त्र में मछली का क्या महत्व है।
ज्योतिष शास्त्र व वास्तुशास्त्र में मछली का महत्व
मछली को हिंदू धर्म के अलावा वास्तु शास्त्र और चीनी फेंगशुई में भी बेहद शुभ माना गया है। हिंदू धर्म में मत्स्यावतार का जिक्र है तो वास्तु शास्त्र में फिश एक्वेरियम को उत्तम माना गया है। हस्तरेखा शास्त्र में मछली का चिह्न शुभता, सफलता और धन संपत्ति का प्रतीक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मछली पालने से आपको ग्रह दोष या फिर कुंडली दोष से छुटकारा मिल जाता है। वास्तु के अनुसार, फिश टैंक को घर व कार्यालय में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में हथेली पर मछली का निशान व्यक्ति के गुणों को बढ़ा देता है। ये अलग-अलग जगहों पर हो सकता है और उसी के हिसाब से ही परिणाम देखने को मिलते हैं।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें
हथेली में किस जगह मछली का निशान देता है शुभ संकेत
जीवन रेखा पर मछली का निशान
अगर मछली का निशान आपकी जीवन रेखा पर है तो ये लंबी उम्र की ओर इशारा करती है। साथ ही ऐसे लोगों को जीवन में धन की कमी नहीं होती है और वे सुखी जीवन जीते हैं। कुल मिलाकर जीवन रेखा पर मछली का निशान बेहद शुभ माना जाता है।
केतु पर्वत पर मछली का निशान
यदि केतु पर्वत यानी मणिबंध रेखाओं के ऊपर मछली का निशान हो तो ऐसा व्यक्ति धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति का होता है। वह अपनी समझदारी व टैलेंट से खूब नाम और पैसा कमाता है। ऐसे लोग अपने जीवन में खूब प्रतिष्ठा पाते हैं। साथ ही इनके पास कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
बुध पर्वत पर मछली का निशान
अगर हथेली के बुध पर्वत यानी कनिष्ठिका अंगुली के नीचे मछली का निशान है तो यह संकेत देता है कि जातक बातचीत में बहुत ही प्रभावशाली है। ऐसे जातकों की बातें सभी लोग सुनते और मानते हैं। ऐसे लोग केवल अपनी बोलचाल और भाषा से मजबूत रिश्ते बनाते हैं और इनकी कमाई भी अच्छी वाणी के दम पर ही होती है। ऐसे लोग जिस कार्यक्षेत्र में काम करते हैं, उसमें सफलता प्राप्त करते हैं। कई बार ऐसे जातक बहुत बड़े कारोबारी भी बनते हैं और धनवान होते हैं।
भाग्य रेखा पर मछली का निशान
किसी जातक की भाग्य रेखा पर मछली का निशान है, तो यह संकेत देता है कि वह व्यक्ति अपने भाग्य का धनी होता है और उसके किसी भी काम में रुकावट नहीं आती है और न ही उसके लिए किसी काम को करना मुश्किल होता है। ऐसे व्यक्ति का भाग्य हमेशा साथ देता है।
गुरु पर्वत पर मछली का निशान
गुरु पर्वत पर मछली का चिह्न होना व्यक्ति को बेहद बुद्धिमान और ज्ञानी बनाता है। ऐसे लोग अपने ज्ञान और तेज बुद्धि के बल पर दुनिया में नाम कमाते हैं। उन्हें हर क्षेत्र की जानकारी होती है और वे कई क्षेत्रों में तेजी से सफलता पाते हैं। कह जा सकता है कि ये लोग मल्टीटास्किंग होते हैं।
शनि पर्वत पर मछली का निशान
अगर शनि पर्वत यानी मध्यमा अंगुली के नीचे मछली का चिह्न हो तो व्यक्ति की रहस्यमयी विद्याओं के प्रति रुचि होती है। साथ ही वह न्यायप्रिय, अनुशासित और दार्शनिक होता है। बहुत ही अनुशासन में रहकर जीवन बिताता है और किसी के साथ अन्याय हो, उसे नहीं बर्दाश्त होता है। खास बात यह है कि इन लोगों पर भगवान शनि की कृपा हमेशा बनी रहती है।
चंद्र पर्वत पर मछली का निशान
अगर हथेली में चंद्र पर्वत यानी बुध पर्वत और मणिबंध के बीच के स्थान पर मछली का निशान हो तो ऐसा व्यक्ति अपनी कला से दूर देश से खूब धन कमाते हैं और अपने हुनर के दम पर विदेशों तक में प्रसिद्ध होते हैं।
नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर
शुक्र पर्वत पर मछली का निशान
शुक्र पर्वत यानी अंगूठे के नीचे के भाग पर मछली का चिह्न हो तो व्यक्ति बेहद आकर्षक, सुंदर और रोमांटिक होता है। ऐसे लोग सेलिब्रिटी हो सकते हैं और लग्जरी लाइफ जीते हैं। ये पूरी दुनिया में लोकप्रिय होते हैं।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह ब्लॉग भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
The post हथेली में इन जगहों पर मछली के निशान बदल देती है पूरी जिंदगी, क्या आपके हाथ में भी है? appeared first on AstroSage Blog.
