अंक ज्योतिष मासिक राशिफल 2023: मूलांक से जानें दिसंबर महीने का हाल!

मासिक अंकफल दिसम्बर 2023: अंक ज्योतिष के अनुसार दिसम्बर का महीना साल का बारहवां महीना होने के कारण अंक 3 का प्रभाव लिए होता है। यानी कि इस महीने पर गुरु ग्रह का अधिक प्रभाव रहने वाला है। आपको बता दें कि इस साल का अंक 7 है, ऐसे में दिसम्बर के महीने पर गुरु और केतु के साथ-साथ सूर्य का भी प्रभाव रहने वाला है। 

हालांकि मूलांक के अनुसार अलग-अलग लोगों पर गुरु, केतु और सूर्य का अलग-अलग असर पड़ेगा लेकिन दिसम्बर 2023 का महीना सामान्य तौर पर आर्थिक, व्यवस्थापन व शिक्षा आदि से संबंधित मामलों के लिए विशेष रह सकता है। आइए जानते हैं कि आपके मूलांक के लिए दिसम्बर 2023 का महीना कैसा रहेगा अर्थात दिसम्बर 2023 आपके लिए कैसे परिणाम ले कर के आ रहा है? 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

मूलांक 1 के लिए दिसम्बर 2023 का महीना कैसा रहेगा?

यदि आप किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 1 होगा। 

आपके लिए यह महीना क्रमशः 2, 7, 3, 1, 3 और 8 अंकों का प्रभाव समेटे हुए हैं। ऐसे में इस महीने आपकी भावनाएं तुलनात्मक रूप से अधिक बलवती रह सकती हैं। इस महीने आप अपने दिल को सुकून देने वाले काम कर सकते हैं। हालांकि ऐसे काम करने में घाटा होगा, ऐसा जरूरी नहीं है लेकिन इस महीने आप फायदे की बजाय भावनात्मक संतुष्टि को अधिक महत्व देंगे। 

इस महीने आप संबंधों को पूरा महत्व देने वाले हैं। साझेदारी के कामों में इस महीने अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अलबत्ता परिणामों के मिलने में थोड़ा विलंब भी संभावित है। घर परिवार और आर्थिक मामलों में सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। 

उपाय:- मां दुर्गा के मंदिर जाकर वहां उनकी पूजा आराधना करना शुभ रहेगा। 

मूलांक 2 के लिए दिसम्बर 2023 का महीना कैसा रहेगा?

यदि आप किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 2 होगा।  

आपके लिए यह महीना क्रमशः 3, 7, 3, 1, 3 और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए हैं। अंक 2 और 3 का कंबीनेशन आपके लिए काफी हद तक अनुकूल परिणाम दिलाने की कोशिश करेगा। यदि आपने पिछले दिनों कोई मेहनत की है तो उसका फल प्रतिफल इस महीने मिलने की अच्छी संभावना है। आपके धैर्य का अच्छा परिणाम मिलना चाहिए। 

व्यक्तिगत जीवन सामान्य तौर पर अच्छा रह सकता है। पारिवारिक और सामाजिक मामलों में भी आप अच्छा कर सकते हैं। क्रिएटिव कामों में भी आपको अच्छे परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। आपके आत्मीय जन आपका सहयोग करते हुए देखे जा सकेंगे। इस महीने आप भी कुछ लोगों के मार्गदर्शक बन सकते हैं। सामान्य तौर पर ऊर्जा अनुकूल है फिर भी किसी काम को लेकर और ओवर कॉन्फिडेंट होने से बचेंगे तो ज्यादा अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। 

उपाय:- किसी मंदिर में दूध और केसर का दान करना शुभ रहेगा। 

मूलांक 3 के लिए दिसम्बर 2023 का महीना कैसा रहेगा?

यदि आप किसी महीने की 3,12, 21 या फिर 30 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 3 होगा।  

आपके लिए यह महीना क्रमशः 4, 7, 3, 1, 3 और 8 अंकों का प्रभाव समेटे हुए हैं। अंक 3 और 4 का कंबीनेशन कुछ मामलों में कुछ परेशानियां या कठिनाइयां देने का काम कर सकता है हालांकि आपका अनुभव और आपका ज्ञान आपको कई मामलों में सफलता दिलाने में मददगार बनेगा। इस तरह से आप इस महीने मिले-जुले परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। 

अंक 4 कुछ मामलों में धोखा देने का काम कर सकता है। आपसे कोई गलती या चूक भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत रहेगी तथा बार-बार चिंतन मंथन करने की भी जरूरत पड़ सकती है। यह महीना आपसे थोड़ी सी एक्स्ट्रा मेहनत ले सकता है। तभी जाकर आप अपने कामों में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। इस महीने इस बात का ख्याल रखना भी बहुत जरुरी रहेगा कि आपसे किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता न होने पाए। 

उपाय:- माथे पर नियमित रूप से केसर का टीका लगाना शुभ रहेगा। 

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल? राशिफल 2024 से जानें जवाब

मूलांक 4 के लिए दिसम्बर 2023 का महीना कैसा रहेगा?

यदि आप किसी भी महीने की 4,13, 22 या फिर 31 तारीख़ को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 4 होगा।  

आपके लिए यह महीना क्रमशः 5, 7, 3, 1, 3 और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए हैं। अंक 4 और 5 का कॉन्बिनेशन सामान्य तौर पर आपको अच्छे परिणाम देना चाहेगा। इस समय आप अपनी योजनाओं को साकार करने में कामयाब रह सकते हैं। यदि आपका काम यात्राओं से जुड़ा हुआ है तो यात्रा के माध्यम से लाभ मिलने की भी अच्छी सम्भावनाएं हैं। 

जॉब में परिवर्तन इत्यादि की भी संभावनाएं बन रही हैं। यदि आप व्यापारी या व्यवसायी हैं तथा अपने व्यापार को विस्तार देना चाह रहे हैं तो उसे मामले में भी अंक 5 आपके लिए अच्छा मददगार हो सकता है। इस महीने आप पिछले महीना की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक प्रैक्टिकल होकर काम करने की कोशिश में रह सकते हैं। जो सामान्य तौर पर आपको अच्छे परिणाम दिला सकता है। इन सबके बावजूद भी इस महीने आत्मनिर्भर रहना बहुत जरुरी रहेगा। 

उपाय:- गणेश चालीसा का पाठ करना हितकारी रहेगा। 

मूलांक 5 के लिए दिसम्बर 2023 का महीना कैसा रहेगा?

यदि आप किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 5 होगा।  

आपके लिए यह महीना क्रमश: 6, 7, 3, 1, 3 और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए हैं। वैसे तो अंक 6 और 5 के बीच एवरेज लेवल के संबंध माने गए हैं लेकिन अंक 6 का प्रभाव इस महीने आपके व्यक्तिगत जीवन में काफी अनुकूलता देने का काम कर सकता है। यदि आप युवा है और किसी से प्रेम करते हैं तो इस महीने आप अपने मन की बात उससे कह सकते हैं। बहुत संभव है कि आपको सकारात्मक परिणाम ही मिलनी चाहिए। 

दांपत्य संबंधी मामलों में भी आप अच्छा कर सकते हैं। यदि आपका काम कला या साहित्य जगत से जुड़ा हुआ है तो उन मामलों में भी आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। विवाह की उम्र हो चुकी है और विवाह के लिए प्रयास भी कर रहे हैं तो उसे मामले में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आमोद प्रमोद और मनोरंजन के मौके मिलने की भी अच्छी संभावनाएं प्रतीत हो रही है। 

उपाय:-कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेना हितकारी रहेगा। 

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आर्थिक पक्ष? आर्थिक राशिफल 2024 विस्तार से पढ़ें

मूलांक 6 के लिए दिसम्बर 2023 का महीना कैसा रहेगा?

यदि आप किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 6 होगा।  

दिसम्बर 2023 का महीना आपके लिए क्रमशः 7, 7, 3, 1, 3 और 8 अंकों का प्रभाव समेटे हुए हैं। अंक 6 और 7 के बीच एवरेज या एवरेज से थोड़े से बेहतर संबंध कहे गए हैं। अतः सामान्य तौर पर यह महीना आपको अच्छे परिणाम देने की कोशिश करेगा लेकिन व्यक्तिगत रूप से अंक साथ का महीना मिले-जुले परिणाम देने वाला कहा गया है। अत: इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। जिनमें सकारात्मकता का प्रतिशत अधिक रह सकता है। हो सकता है कि कुछ ऐसा भी घटित हो जो आपकी विचारधारा या पसंद से लेल न खाता हो। इसके बावजूद भी आपको उस काम को करना पड़ सकता है। 

हालांकि कामों में सफलता मिलने की संभावनाएं भी मजबूत रह सकती हैं। इस महीने आपको जीवन के कुछ वास्तविक अनुभव भी हो सकते हैं। आप इस महीने इस बात को समझ सकेंगे कि आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। अध्यात्म संबंधी मामलों के लिए तथा धर्म-कर्म के लिए भी यह महीना आपके लिए अनुकूल परिणाम दे सकता है। यदि आप व्यापार व्यवसाय में सावधानी पूर्वक निवेश या काम करेंगे तो आप काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त करने में सफल रह सकेंगे। 

उपाय:- गुरुवार के दिन मंदिर में चने की दाल का दान करना हितकारी रहेगा। 

मूलांक 7 के लिए दिसम्बर 2023 का महीना कैसा रहेगा?

यदि आप किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 7 होगा। 

आपके लिए यह महीना क्रमशः 8, 7, 3, 1, 3 और 8 अंकों का प्रभाव समेटे हुए हैं। वैसे तो सामान्य तौर पर 7 और 8 के बीच एवरेज या फिर एवरेज से थोड़े से बेहतर संबंध कह गए हैं। अतः सामान्य तौर पर यह महीना आपको एवरेज से थोड़े से बेहतर परिणाम ही दे सकता है। ऐसी स्थिति में आप मेहनत करके अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। हालांकि इस महीने आपको कुछ यथार्थ अनुभव भी हो सकते हैं। 

आप समझ सकेंगे की कौन सा व्यक्ति आपका वास्तव में हितैषी और कौन सा व्यक्ति दिखावा करता है। यदि आप व्यापारी या व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो इस महीने आपको कुछ अच्छे प्रपोजल भी मिल सकते हैं जो भविष्य में आपका फायदा करवा सकते हैं। निजी संबंधों और पारिवारिक संबंधों के लिए यह महीना मिला-जुला रह सकता है लेकिन कार्य व्यापार और आर्थिक मामलों में आप एवरेज से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। 

उपाय:- गरीब व जरूरतमंद लोगों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार भोजन करवाना शुभ रहेगा। 

2024 में उच्च शिक्षा के बनेंगे योग? शिक्षा राशिफल 2024 से जानें जवाब

मूलांक 8 के लिए दिसम्बर 2023 का महीना कैसा रहेगा?

यदि आप किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 8 होगा।  

आपके लिए यह महीना क्रमशः 9, 7, 3, 1, 3 और 8 अंकों का प्रभाव लिए हुए हैं। अंक 8 और 9 के बीच औसत लेवल के संबंध माने गए हैं। अतः यह महीना आपको एवरेज लेवल के परिणाम देना चाहेगा। हालांकि इंडिविजुअली अंक 9 का प्रभाव महीने में आना सामान्य तौर पर अच्छा माना गया है। यह आपको अच्छी खासी ऊर्जा दे सकता है, जिससे आप अपने बहुत सारे काम जो की पेंडिंग पड़े हुए हैं उन्हें कंप्लीट कर सकते हैं। 

साथ ही साथ आपको प्रैक्टिकल कोशिश भी ऐसी करनी है कि पेंडिंग कामों को जल्दी से कंप्लीट कर लें, क्योंकि आने वाले समय में आपको कुछ नए काम भी करने को मिल सकते हैं। इस महीने परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेना समझदारी का काम होगा। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात भी इस महीने संभावित है जो आपके मिजाज से थोड़ा अलग स्वभाव का हो। ऐसी स्थिति में उसके साथ होने से आपको स्वयं को क्रोधित व चिड़चिड़ा होने से बचाना है। धैर्य के साथ काम करेंगे तो आप अपने व्यापार व्यवसाय में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे तथा शांति के साथ अपने परिवार का आनंद भी ले सकेंगे। 

उपाय:-नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना हितकारी रहेगा। 

2024 में प्रेम में मिलेगी सफलता? प्रेम 2024 पढ़ें और जानें जवाब

मूलांक 9 के लिए दिसम्बर 2023 का महीना कैसा रहेगा?

यदि आप किसी भी महीने की 9,18 या फिर 27 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 9 होगा। 

आपके लिए यह महीना क्रमशः 1, 7, 3, 1, 3 और 8 अंकों का प्रभाव समेटे हुए हैं। हालांकि अंक 9 और 1 के बीच एवरेज लेवल के संबंध होते हैं लेकिन मासिक फलादेश में अंक 1 का आना अच्छा माना गया है। ऐसी स्थिति में यह महीना आपको अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करने के मौके दे सकता है। इस महीने कुछ नए कामों की शुरुआत भी संभावित है। कुछ नए लोगों से जुड़कर आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। आपका कोई मित्र या परिचित आपके कामों में मददगार बन सकता है; जिससे आपके काम और आसान हो सकेंगे। 

इस महीने ऊर्जा का दुरुपयोग न होने पाए इस बात का ख्याल रखना जरुरी रहेगा। साथ ही साथ मानसिक शांति को डेवलप करने की भी जरूर रहने वाली है। व्यर्थ के कामों में खर्च न होने पाए, इस बात का ख्याल भी रखना जरुरी रहेगा। इस महीने राजनीतिक व्यक्तियों से संबंध जुड़ते या बनते हुए प्रतीत हो रहे हैं लेकिन राजनीति के चक्कर में किसी से संबंध खराब नहीं करने हैं। शासन प्रशासन से जुड़े मामलों में भी आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। व्यक्तिगत संबंधों में भी इस महीने अच्छे परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। 

उपाय:- प्रातः काल स्नान ध्यान से निवृत्त होकर सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाना हितकारी रहेगा।

अपनी किसी भी समस्या का समाधान जानने के लिए आप पंडित हनुमान जी से कॉल/चैट पर जुड़कर जवाब जान सकते हैं।

उम्मीद है कि अंकों के इस पूर्वानुमान के सहयोग से आप अपनी काबिलियत के अनुसार परिस्थितियों को समझते हुए योजनाओं को बनाकर दिसम्बर के महीने में बेहतर परिणाम प्राप्त करने में समर्थ होंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post अंक ज्योतिष मासिक राशिफल 2023: मूलांक से जानें दिसंबर महीने का हाल! appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *