इन राशियों को नहीं होती पैसों की कमी, कुबेर देव रहते हैं हमेशा प्रसन्न!

हिंदू धर्म में कुबेर देव को देवताओं का कोषाध्यक्ष माना जाता है। साथ ही, धन-धान्य और समृद्धि के देवता भी कहा जाता है जो भक्तों की झोली धन-संपदा से भर देते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि कुबेर देव किसी व्यक्ति से प्रसन्न हो जाते हैं, तो उस इंसान को जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसी प्रकार, राशि चक्र की 3 राशियों पर भगवान कुबेर की कृपा हमेशा बनी रहती है और यह लोग अपने जीवन में ऐश्वर्य और समृद्धि का आनंद लेते हुए नज़र आते हैं।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग आपको उन 3 राशियों के बारे में विस्तार से बताएगा जिन्हें भगवान कुबेर की कृपा मिलती रहती है। इतना ही नहीं, कुबेर देव के आशीर्वाद से इन जातकों को जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल होती है। तो, आइये जानते हैं कौन सी हैं वह तीन राशियां।  

कुबेर देव के आशीर्वाद से ये 3 राशियां बनती है धनवान 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक स्वभाव से बेहद तेज़ बुद्धि के होते हैं और ये मेहनत करने से कभी अपने कदम पीछे नहीं हटाते हैं। इसी वजह से भगवान कुबेर का विशेष आशीर्वाद हमेशा कर्क राशि के जातकों पर रहता है या यूं कहें कि इन्हें जीवन के हर कदम पर भाग्य का भरपूर साथ मिलता है। आमतौर पर कर्क राशि के जातक, जिस भी क्षेत्र में जाते हैं, उस क्षेत्र में अपना नाम बनाने में सफल होते हैं और इन्हें जीवन में धन-दौलत और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वृश्चिक

वृश्चिक राशि पर मंगल ग्रह का स्वामित्व है। यह जातक अपने कामों को लेकर बेहद जुनूनी होते हैं और लगातार मेहनत करने में भरोसा रखते हैं। यह किसी भी काम से आसानी से संतुष्ट नहीं होते हैं और अपने इसी गुण की वजह से भगवान कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वृश्चिक राशि के जातक जीवन के हर एक क्षेत्र में कामयाबी हासिल करते हैं। हालांकि, इन जातकों को जीवन में कभी भी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है।  

तुला

तुला राशि के जातकों पर प्रेम के कारक ग्रह शुक्र देव का शासन है। तुला राशि के जातक स्वभाव से ही जुझारू और मेहनती किस्म के होते हैं और हमेशा पूरी क्षमता के साथ अपने काम को पूरा करने के लिए मेहनत करते हैं। इसी कारण से तुला राशि के जातकों को भगवान कुबेर का आशीर्वाद बना रहता है और यह हमेशा ही अपने लिए कामयाबी तलाशने में सफल होते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

प्रश्न.1 कुबेर भगवान कौन है?

उत्तर. कुबेर देवता को धन का स्वामी माना जाता है।

प्रश्न.2 भगवान कुबेर को क्या पसंद है?

उत्तर. कुबेर देवता की पूजा सदैव चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य आदि से करें।

प्रश्न.3 क्या कुबेर की मूर्ति घर में रख सकते हैं?

उत्तर. वास्तु के अनुसार, कुबेर की मूर्ति को अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post इन राशियों को नहीं होती पैसों की कमी, कुबेर देव रहते हैं हमेशा प्रसन्न! appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *