बुध कर्क राशि में मार्गी, इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम!
ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना गया है। इस ग्रह को अपनी चतुराई एवं समझदारी के लिए जाना जाता है। अन्य ग्रहों की तरह बुध ग्रह भी एक तय समयावधि के बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं और इस दौरान बुध मार्गी एवं वक्री के साथ-साथ अस्त और उदित भी होते बुध की स्थिति में आने वाले इस हैं। परिवर्तन का सभी राशियों के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है।
अब अगस्त में भी बुध मार्गी होने जा रहे हैं जिससे कुछ राशियों के लोगों को अपार सफलता मिलने की संभावना है। बता दें कि 11 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर बुध ग्रह कर्क राशि में मार्गी हो रहे हैं।
आज इस ब्लॉग के ज़रिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बुध के कर्क राशि में मार्गी होने पर किन राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
इन राशियों की चमक सकती है किस्मत
मेष राशि
बुध ग्रह इस राशि के तीसरे तथा छठे भाव के स्वामी हैं और अब बुध कर्क राशि में मार्गी आपके चतुर्थ भाव में होंगे। इस भाव में बुध के होने को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। आपको माता से संबंधित मामलों में अनुकूलता मिल सकती है। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में भी अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आप कबूतरों को दाना दें।
मिथुन राशि
बुध ग्रह मिथुन राशि के लग्न और चौथे भाव के स्वामी ग्रह हैं। बुध कर्क राशि में मार्गी आपके दूसरे भाव में होंगे। आप अपने लिए वस्त्र और आभूषण खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यदि आपका काम वाणी से संबंधित है तो आपकी वाकपटुता में सुधार होने के कारण आपको और अच्छा लाभ मिल सकेगा। इस समय आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। आपके अपने रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर होंगे। आप रोज़ गणेश चालीसा का पाठ करें।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
कन्या राशि
कन्या राशि के लग्न और कर्म स्थान के स्वामी बुध ग्रह हैं और अब वह आपके लाभ भाव में मार्गी हो रहे हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। व्यापारमें आ रही अड़चने दूर होंगी। स्वास्थ्य के लिए भी बुध ग्रह का मार्गी होना फायदेमंद रहेगा। आपको अपनी संतान और दोस्तों से संबंधित मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। आप रोज़ गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
तुला राशि
बुध आपके भाग्य भाव और द्वादश भाव के स्वामी ग्रह हैं। इस बार बुध कर्क राशि में मार्गी आपके दशम भाव में होंगे।
बुध आपके भाग्य भाव और द्वादश भाव के स्वामी ग्रह हैं। इस बार बुध कर्क राशि में मार्गी आपके दशम भाव में होंगे। इस समय आपको अधिक अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल सकते हैं। व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। मंदिर जाकर दूध और चावल का दान करें।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें
धनु राशि
बुध ग्रह सातवें और दशम भाव के स्वामी ग्रह हैं। आपको इस समय आकस्मिक लाभ होने के संकेत हैं। थोड़ी सी मेहनत के बाद ही सही लेकिन कामों में सफलता मिल सकती है। आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस समय आपको कहीं न कहीं से लाभ होने के आसार हैं। आप शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कुंभ राशि
बुध ग्रह कुंभ राशि के पांचवें तथा आठवें भाव के स्वामी हैं और अब वह आपके छठे भाव में मार्गी हो रहे हैं। इस समय आप अनेक उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं। आपके लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। अगर किसी दोस्त के साथ आपकी अनबन चल रही है, तो अब बात सुलझ सकती है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। कला, साहित्य, लेखन, पब्लिकेशन आदि से जुड़े लोगों को काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। गंगाजल से शिव जी का अभिषेक करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. बुध कन्या और मिथुन राशि के स्वामी हैं।
उत्तर. इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं।
उत्तर. 11 अगस्त, 2025 को।
The post बुध कर्क राशि में मार्गी, इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम! appeared first on Online Astrological Journal – AstroSage Magazine.
