मासिक राशिफल नवंबर 2023: कैसा रहेगा धनु राशि वालों का प्रेम, करियर और व्यापार इस महीने?

मासिक राशिफल नवंबर 2023: एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है धनु राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल नवंबर 2023” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि अक्टूबर 2023 महीने के राशिफल ने आपको प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं नवंबर 2023 के राशिफल के साथ जिसमें हम जानेंगे कि धनु राशि के लिए नवंबर 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि नवंबर के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

आगे बढ़ने से पहले हम यह स्पष्ट कर देते हैं कि यह राशिफल ग्रहों के गोचरों पर आधारित एक गणना है। यदि आप इस राशिफल को चंद्र राशि की बजाय लग्न राशि के अनुसार देखेंगे तो, आपको परिणाम ज्यादा सटीक लगेंगे। धनु राशि वालोंं के लिए नवंबर महीने के राशिफल को शुरू करने से पहले एक नज़र डालते हैं ग्रहों की स्थिति पर।

नवंबर 2023 में धनु राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

संक्षेप में बात करते हैं इस महीने के गोचरों की तो महीने की शुरुआत से लेकर 16 नवंबर तक सूर्य का गोचर आपके लाभ भाव में रहेगा। जो कि एक अच्छी स्थिति कही जाएगी। वहीं 17 नवंबर से बाकी के समय में सूर्य का गोचर आपके द्वादश भाव में रहेगा। यह एक कमजोर स्थिति है। मंगल का गोचर 16 नवंबर तक आपके लाभ भाव में है, यानी कि अच्छा है जबकि 16 नवंबर के बाद मंगल आपके द्वादश भाव में चला जाएगा यह एक कमजोर स्थिति होगी। 6 नवंबर तक बुध आपके लाभ भाव में है। यह अच्छी स्थिति है लेकिन 6 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक बुध आपके द्वादश भाव में रहेगा यह एक कमजोर स्थिति है। 27 नवंबर के बाद बुध आपके लाभ भाव में चला जाएगा। यह एक कमजोर स्थिति है। यानी कि बुध इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। 

बृहस्पति ग्रह की बात की जाए तो बृहस्पति ग्रह पूरे महीने आपके पंचम भाव में रहने वाला है। यह अच्छी बात है लेकिन वक्री है या थोड़ी सी कमजोर स्थिति है। 26 नवंबर तक बृहस्पति शुक्र के प्रभाव में है जबकि बाद में केतु के प्रभाव में रहेगा। यानी कि बृहस्पति इस महीने आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। शुक्र ग्रह इस महीने के शुरुआती 3 दिनों में आपके भाग्य भाव में रहकर अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। 3 नवंबर से 29 नवंबर तक शुक्र आपके दशम भाव में रहेंगे। यह अच्छी स्थिति नहीं है। इसके बाद शुक्र आपके लाभ भाव में चले जाएंगे यह अच्छी स्थिति कही जाएगी। यानी कि शुक्र इस महीने आपके लिए औसत से बेहतर परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। शनि ग्रह इस महीने आपके तीसरे भाव में अपनी ही राशि में है। साथ ही साथ शनि 4 नवंबर से मार्गी होने के कारण पिछले महीने की तुलना में और बेहतर परिणाम दे सकते हैं। 

24 नवंबर तक शनि ग्रह मंगल के प्रभाव में है जो आपके लिए थोड़ी सी बेहतर स्थिति कही जाएगी। इसके बाद राहु के प्रभाव में आ जाएंगे जो थोड़े से कमजोर परिणाम दे सकते हैं। ऐसे में कुल मिलाकर शनि से काफ़ी हद तक सपोर्ट की उम्मीद है। राहु और केतु दोनों ग्रहों के गोचर आपके पक्ष में होते हुए नजर नहीं आ रहे हैं।

मासिक राशिफल नवंबर 2023: धनु राशि वालों का भविष्यफल  

नवंबर 2023 में धनु राशि वालों का करियर

कार्यक्षेत्र के मामले में नवंबर का महीना थोड़ी सी अधिक मेहनत और साथ ही साथ थोड़ी सी अधिक सावधानी की डिमांड कर रहा है। क्योंकि इस महीने आपके करियर स्थान का स्वामी बुध महीने की शुरुआती 6 दिनों तक लाभ भाव में रहेगा, जो काफी अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। अतः कार्यक्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय इस समय अवधि में सम्पन्न कर लेना ज्यादा समझदारी का काम रहेगा। 6 नवंबर से लेकर 27 नवंबर के बीच बुध आपके द्वादश भाव में रहेंगे। इस समय अवधि में कोई भी व्यापारिक और व्यावसायिक निर्णय लेना उचित नहीं रहेगा। साथ ही साथ इस समय अवधि में जॉब परिवर्तन इत्यादि भी उचित नहीं रहेगा। 27 नवंबर के बाद का समय पुन: अच्छा हो जाएगा। विशेषकर व्यापार व्यवसाय के मामले में वह समय अवधि काफी अच्छे परिणाम दे सकती है। अर्थात इस महीने समझदारी दिखाकर आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे लेकिन ज्यादातर समय आपके लिए अनुकूल न रहना की आशंका है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट 

नवंबर 2023 में धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामलों में भी इस महीने आपको काफी समझदारी से काम लेने की जरूरत रहेगी। आपके लाभ भाव का स्वामी शुक्र महीने की शुरुआती तीन दिनों तक अच्छी स्थिति में है। जो अच्छी कमाई करवाने में आपके लिए मददगार बनेगा लेकिन 3 नवंबर से लेकर 29 नवंबर के बीच शुक्र नीच का होकर दशम भाव में रहेगा। जो आर्थिक मामलों में कमजोर परिणाम दे सकता है। वहीं 29 नवंबर के बाद स्थितियां अनुकूल होना शुरू हो जाएगी। आपके धान भाव की स्थिति को देखें तो धन भाव के स्वामी शनि ग्रह 4 नवंबर से मार्गी होकर बचत करवाने में आपकी मदद करेंगे। सारांश यह कि आमदनी के दृष्टिकोण से महीना मिला-जुला रह सकता है, तो वहीं बचत के लिए महीना अच्छे परिणाम दे सकता है। फलस्वरूप भले ही कमाई कम हो लेकिन आप उसका एक बड़ा हिस्सा बचाने में कामयाब हो सकेंगे। साथ ही साथ पहले से बचाए गए धन को आप सही ढंग से मैनेज कर सकेंगे। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

नवंबर 2023 में धनु राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना काफी हद तक अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। विशेष कर पिछले महीना की तुलना में यह महीना काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। आपका राशि स्वामी बृहस्पति पंचम भाव में है, यह बहुत अच्छी स्थिति है। हालांकि वक्री है यह थोड़ी सी कमज़ोरी बात है लेकिन कुल मिलाकर बृहस्पति स्वास्थ्य संबंधी मामलों में आपको अब ज्यादा बेहतर ढंग से सपोर्ट कर सकेगा। क्योंकि राहु केतु का प्रभाव बृहस्पति के ऊपर से समाप्त हो चुका है। अलबत्ता शनि का प्रभाव अभी भी बना हुआ है। इन तमाम कारणों से आप पहले की तुलना में अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। 

यदि पेट से संबंधित कोई परेशानी पहले रही है तो अब उसका सही इलाज आपको मिल जाना चाहिए। हालांकि अभी भी खान-पान पर संयम रखना जरुरी रहेगा। साथ ही साथ यदि आपको सीने से संबंधित कोई परेशानी पहले से है तो उस मामले में जागरूकता दिखाना समझदारी का काम होगा। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

नवंबर 2023 में धनु राशि वालों का शैक्षिक जीवन

शिक्षा के मामले में नवंबर का महीना आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। आपका राशि स्वामी जो आपकी चौथे भाव का भी स्वामी है, अर्थात बृहस्पति पंचम भाव में है या बहुत अच्छी स्थिति है, वक्री है या थोड़ी सी कमजोरी बात है लेकिन इस महीने 26 नवंबर तक गुरु ग्रह शुक्र के नक्षत्र में रहेंगे। ऐसी स्थिति में कला साहित्य, फिल्म और मीडिया आदि से संबंधित शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों को काफी अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। हालांकि प्राथमिक शिक्षा के कारक ग्रह बुध का गोचर बहुत अनुकूल नहीं है लेकिन बाकी की स्थितियां काफी हद तक अच्छी होने के कारण शिक्षा के मामले में आप काफी हद तक अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

नवंबर 2023 में धनु राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

लव लाइफ के लिए नवंबर का महीना मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। महीने के पहले हिस्से में आपके पंचम भाव का स्वामी लाभ भाव में है या अच्छी बात है। पंचम भाव को देख रहा है यह भी अच्छी बात है लेकिन शनि मंगल दोनों का संयुक्त प्रभाव आपस में लड़ाइयां, अरगुमेंट या अनबन जैसी स्थितियां निर्मित कर सकता है। ऐसी स्थिति में स्वयं को शांत रखना और अपने लव पार्टनर की भावनाओं को समझना जरूरी रहेगा। ऐसा करके आप अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। महीने के दूसरे हिस्से में आपके पंचम भाव का स्वामी द्वादश भाव में चला जाएगा लेकिन अपनी राशि में रहेगा। यहां से भी वह आपको औसत लेवल के परिणाम दे सकता है। दाम्पत्य संबंधी मामलों में इस महीने अपेक्षाकृत अधिक सावधानी रखने की जरूरत रहेगी। क्योंकि आपके सप्तम भाव के स्वामी बुध की स्थिति ज्यादातर समय कमजोर रहने वाली है। बेकार की बातों को बड़ा बनाना उचित नहीं रहेगा। एक दूसरे की भावनाओं को समझना और एक दूसरों की बातों का वही मतलब निकालना जरूरी रहेगा जो वास्तव में वह कहना चाह रहे हैं। यानी कि उनकी बात का नए सिरे से मतलब निकालने की बजाय पहले अपने लाइफ पार्टनर को समझना जरूरी रहेगा। ऐसा करके आप तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम! 

नवंबर 2023 में धनु राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन:

पारिवारिक मामलों की बात की जाए तो इस महीने आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। क्योंकि 4 नवंबर से आपके दूसरे भाव का स्वामी शनि मार्गी हो रहा है। इसके बावजूद भी महीने के पहले हिस्से में मंगल की दृष्टि कभी-कभी कहासुनी अथवा आपसी नाराजगी का माहौल बनवा सकती है। इसलिए परिजनों की किसी बात पर आक्रोशित होकर रिएक्शन देने की बजाय उस बात को समझेंगे, इसके बाद शांति से अपना पक्ष रखेंगे तो परिणाम ज्यादा अच्छे मिल सकेंगे। वहीं गृहस्थ संबंधी मामलों की बात की जाए तो चतुर्थ भाव के स्वामी की स्थिति अच्छी है लेकिन चतुर्थ भाव में राहु के पहुंचने से गृहस्थ जीवन में नए सिरे से कोई अव्यवस्था उत्पन्न हो सकती है। जिसे मैनेज करने की कोशिश करके आप स्थितियों को बेहतर कर सकेंगे।

नवंबर 2023 में धनु राशि वाले करें ये उपाय

शरीर के ऊपरी हिस्से में चांदी पहने। नियमित रूप से कुमकुम मिला हुआ जल सूर्य भगवान को चढ़ाए। प्रत्येक मंगलवार लाल रंग की मिठाई हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं। 

हम उम्मीद करते हैं कि नवंबर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post मासिक राशिफल नवंबर 2023: कैसा रहेगा धनु राशि वालों का प्रेम, करियर और व्यापार इस महीने? appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *