मासिक राशिफल सितंबर 2023: इस महीने धनु राशि वालों को कैसे मिलेंगे परिणाम?

मासिक राशिफल सितंबर 2023: एस्ट्रोसेज एक बार फिर हाज़िर है धनु राशि के जातकों के लिए “मासिक राशिफल सितंबर 2023” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि अगस्त 2023 महीने के राशिफल ने आपको प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं सितंबर 2023 के राशिफल के साथ जिसमें हम जानेंगे कि धनु राशि के लिए सितंबर 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि सितंबर के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

आगे बढ़ने से पहले हम यह स्पष्ट कर देते हैं कि यह राशिफल ग्रहों के गोचरों पर आधारित एक गणना है। यदि आप इस राशिफल को चंद्र राशि की बजाय लग्न राशि के अनुसार देखेंगे तो, आपको परिणाम ज्यादा सटीक लगेंगे। धनु राशि वालोंं के लिए सितंबर महीने के राशिफल को शुरू करने से पहले एक नज़र डालते हैं ग्रहों की स्थिति पर।

सितंबर 2023 में धनु राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

17 सितंबर तक सूर्य सिंह राशि अर्थात आपके नवम भाव में रहने वाले हैं। इसके बाद सूर्य आपके दशम भाव में चले जाएंगे। अर्थात 17 सितंबर के पहले सूर्य आपके लिए कमज़ोर तो वहीं 17 सितंबर से बाद के समय में सूर्य आपके लिए अच्छे परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। मंगल के गोचर की बात की जाए तो मंगल ग्रह पूरे महीने आपके दशम भाव में अर्थात कन्या राशि में ही रहने वाले हैं। सामान्य तौर पर दशम भाव में मंगल के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन पुरुषार्थ करने वाले तथा तन मन से स्वयं को शांत रखने वाले व्यक्ति अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे लेकिन 24 अगस्त से मंगल अस्त हो जाएंगे ऐसे में अनुकूलता में थोड़ी सी और कमी देखने को मिल सकती है। बुध ग्रह के गोचर की बात की जाए तो बुध ग्रह पूरे महीने आपके भाग्य भाव में सिंह राशि में ही रहने वाले हैं। यहां पर बुध का गोचर अच्छा नहीं माना गया है हालांकि 13 सितंबर से बुध उदित हो जाएंगे जबकि 16 सितंबर से बुध मार्गी हो जाएंगे। अतः महीने के पहले पक्ष में बुध कुछ मामलों में सपोर्ट कर सकते हैं। 

गुरु ग्रह की बात की जाए तो गुरु ग्रह पूरे महीने आपके पंचम भाव में ही रहने वाले हैं। यहां पर गुरु ग्रह को अच्छा माना गया है लेकिन 4 सितंबर से गुरु वक्री हो जाएंगे। यह कुछ कमजोर बिंदु है लेकिन इस महीने गुरु शुक्र के नक्षत्र और अपने ही उप नक्षत्र में रहने वाले हैं। अतः बृहस्पति से इस महीने औसत से काफी हद तक बेहतर परिणामों की उम्मीद की जा सकेगी। शुक्र ग्रह के गोचर की बात की जाए तो शुक्र ग्रह पूरे महीने कर्क राशि अर्थात आपके अष्टम भाव में रहने वाले हैं। यहां पर शुक्र के गोचर को सामान्य तौर पर अच्छा माना गया है। उस पर भी 4 सितंबर से मार्गी होने के कारण शुक्र आपको काफी हद तक अच्छे परिणाम दे सकते हैं।

शनि ग्रह की बात की जाए तो शनि ग्रह कुंभ राशि में वक्री अवस्था में राहु के नक्षत्र में आपके तीसरे भाव में हैं। शनि का तीसरे भाव में गोचर काफी अच्छा होता है लेकिन शनि वक्री होना तथा राहु के प्रभाव में होना यह थोड़ा सा कमजोर बिंदु है। 8 सितंबर तक शनिदेव बृहस्पति के उपनक्षत्र के प्रभाव में हैं, वहीं 8 सितंबर के बाद के शनि ग्रह राहु के उपनक्षत्र में चले जाएंगे। इस तरह से हम पाते हैं कि सनी इस महीने आपको एवरेज से काफी हद तक अच्छे परिणाम दे सकते हैं। राहु ग्रह के गोचर को देखें तो राहु ग्रह मेष राशि अर्थात आपके पंचम भाव में केतु के नक्षत्र में रहने वाले हैं। साथ ही साथ 26 सितंबर तक यह शुक्र के उपनक्षत्र में, इसके बाद केतु के उपनक्षत्र में चले जाएंगे। वैसे तो राहु का पंचम भाव में गोचर अच्छा नहीं माना गया लेकिन केतु के प्रभाव में होने के कारण अच्छे परिणाम दे सकते हैं, क्योंकि केतु लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं। 

साथ ही साथ शुक्र का प्रभाव भी अच्छे परिणाम दिलाने की कोशिश करेगा। अतः राहु से आप मिले-जुले परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। केतु ग्रह की बात करें तो केतु ग्रह तुला राशि में यानी कि आपके लाभ भाव में मंगल के नक्षत्र में रहने वाले हैं। साथ ही साथ केतु पर इस महीने बुध के उपनक्षत्र पर का प्रभाव रहेगा। यद्यपि मंगल व बुध के प्रभाव के चलते परिणाम थोड़े से कमजोर रह सकते हैं लेकिन लाभ भाव में होने के कारण केतु अपनी तरफ से काफी अच्छे परिणाम देना चाहेगा। अर्थात केतु आपको एवरेज से काफी बेहतर परिणाम देना चाहेंगे। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचर का संयुक्त रूप से आपकी राशि यानी आप पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मासिक राशिफल सितंबर 2023: धनु राशि वालों का भविष्यफल  

सितंबर 2023 में धनु राशि वालों का करियर

कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से यह महीना मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकता है। सबसे पहले हम बात करेंगे आपके करियर स्थान के स्वामी बुध ग्रह के गोचर की जाए तो बुध ग्रह इस पूरे महीने आपके भाग्य भाव में रहने वाला है। हालांकि कर्म और भाग्य का कनेक्शन अच्छा कहा जाएगा लेकिन नवम भाव में बुध के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता। दूसरी बात बुध ग्रह महीने के पहले पक्ष में वक्री और अस्त है। इस तरह से बुध ग्रह से अधिक सपोर्ट की उम्मीद नहीं है। अब हम आते हैं कि आपके कर्म स्थान पर इस महीने किन-किन ग्रहों का प्रभाव सबसे अधिक रहने वाला है? तो इस महीने आपके कर्म स्थान पर मंगल का गोचर रहने वाला है।

मंगल के गोचर को भी करियर स्थान पर यानी की दशम भाव में अच्छा नहीं माना जाता लेकिन मेरे विचार से यहां पर मंगल मेहनत करने की ताकत और हिम्मत देता है। फलस्वरूप आपके लिए कुछ भी इंपॉसिबल नहीं रहेगा। यानी कि आप हर काम को करने में समर्थ रहेंगे लेकिन जोश में होश नहीं खोने की सलाह आपको दी जाती है। यानी कि यदि आप संयमित होकर मन के आवेग को, मन के आवेश को शांत रखकर काम करेंगे तथा सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ बेहतर संबंध रखने की कोशिश करेंगे तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। हालांकि इन प्रयासों को पूरी निष्ठा के साथ करने पर ही आप स्वयं को अपने काम के लिए उचित और संतुलित बना सकेंगे। 

सारांश यह कि सितंबर के महीने में दशम भाव की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। अतः आपको अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए शांत चित्त होकर पूरी निष्ठा के साथ कोशिश करनी होगी। तभी जाकर अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। विशेषकर महीने के पहले भाग में नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रखने की कोशिश करनी है। वरिष्ठों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने की कोशिश करनी है। यदि उनकी तरफ से बहुत अच्छा सपोर्ट नहीं मिल रहा है तो भी आपको अपने अपनी तरफ से कोई नकारात्मक कदम नहीं उठाना है। व्यापार व्यवसाय करने वाले लोगों को इस महीने कोई नया व्यापारिक निवेश करने से बचाना है। हालांकि 17 सितंबर के बाद सूर्य की उपस्थिति कार्यक्षेत्र में अनुकूलता देने की कोशिश करेगी, फिर भी किसी भी तरीके का रिस्क नौकरी या व्यापार व्यवसाय में नहीं लेना है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट 

सितंबर 2023 में धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आपके धन भाव के स्वामी की बात करें तो धन भाव का स्वामी शनि इस महीने बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। क्योंकि शनि वक्री है और राहु के नक्षत्र में है। हालांकि तीसरे भाव में शनि के गोचर को अच्छा माना जाता है लेकिन पिछले महीनों की तुलना में इस महीने शनि की स्थिति कमजोर होने के कारण वह आर्थिक मामलों में पहले के जैसा सपोर्ट करने में असमर्थ रह सकता है। अतः धन बढ़ाने में और बचे हुए धन को व्यर्थ जाने से बचाने में शनि कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। अर्थात इस महीने बचत करना थोड़ा सा कठिन रहेगा। साथ ही साथ बचे हुए धन को खर्च होने से रोकना भी थोड़ा सा कठिन रहेगा लेकिन कोशिश करके आप अच्छा तो नहीं लेकिन बेहतर परिणाम तो प्राप्त ही कर सकेंगे।

वहीं इस महीने शुक्र ग्रह आपके आठवें भाव में रहने वाले हैं। आठवें भाव में शुक्र के गोचर को अच्छा माना गया है। हालांकि 4 सितंबर तक शुक्र वक्री हैं। अतः महीने की शुरुआत के चार दिन थोड़े से कमजोर रह सकते हैं लेकिन बाकी के समय में शुक्र की स्थिति अच्छी है। लिहाजा आमदनी के दृष्टिकोण से महीने को अच्छा कहा जाएगा। ऐसे में जो परिणाम निकल कर सामने आ रहे हैं वह कुछ इस तरह से हो सकते हैं कि यह महीना आमदनी की दृष्टिकोण से तो अच्छा है लेकिन बचत करने अथवा बचे हुए धन को संभाल कर रखने के मामले में थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। इसलिए इस महीने आर्थिक मामलों में कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी क्योंकि आमदनी होती रहेगी। बस जरूरत है तो व्यर्थ के खर्चों को रोकने की। 

सितंबर 2023 में धनु राशि वालों का स्वास्थ्य

सितंबर के महीने में स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार के लापरवाही न बरतने की सलाह हम आपको देना चाहेंगे क्योंकि इस महीने आपका राशि स्वामी गुरु पिछले महीना की तरह पंचम भाव में बना हुआ है। जो एक अच्छी बात है लेकिन बृहस्पति पर इस महीने सर्वाधिक राहु का प्रभाव रहने वाला है। साथ ही साथ 4 सितंबर से बृहस्पति वक्री होने वाले हैं। इन तमाम कर्म से स्वास्थ्य के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी है। विशेष कर यदि आपको पेट की कोई समस्या पहले से है तो इस समय अवधि में अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना है। क्योंकि पेट या लवर से जुड़ी हुई कुछ समस्याएं इस महीने तुलनात्मक रूप से अधिक देखने को मिल सकती हैं। आपके राशि स्वामी बृहस्पति पर राहु केतु और शनि जैसे पाप ग्रहों का प्रभाव तो बना ही हुआ था ऊपर से मंगल ग्रह का भी प्रभाव होने के कारण पेट की दिक्कतें अधिक रह सकती हैं। हालांकि मंगल आपके पंचम भाव का स्वामी है और पंचम भाव को देखेगा। ऐसी स्थिति में यह कुछ मामलों में मदद भी कर सकता है। विशेषकर ऐसे मामले में जहां पर कोई व्यक्ति किसी पिछली बीमारी के चलते पेट का ऑपरेशन करवाना चाह रहा है तो उसे मामले में मंगल के इस गोचर से सहयोग भी मिल सकता है। 

सारांश यह कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सितंबर का महीना बहुत अच्छा नहीं है। ऐसी स्थिति में आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान रखना है और सही आचार व्यवहार का चयन करना है। तब जा करके आप अपने स्वास्थ्य की रक्षा करने में समर्थ हो सकेंगे। 

सितंबर 2023 में धनु राशि वालों की शिक्षा

शिक्षा के दृष्टिकोण से सितंबर का महीना आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। सबसे पहले हम देखते हैं आपके चतुर्थ भाव के स्वामी बृहस्पति की स्थिति को, तो बृहस्पति इस महीने एवरेज स्थिति में रहने वाला है। क्योंकि बृहस्पति की प्लेसमेंट तो अच्छी है लेकिन इस महीने राहु ग्रह के प्रभाव के चलते आप अपने सब्जेक्ट पर फोकस करने में पीछे रह सकते हैं। विशेषकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्राथमिक शिक्षा वाले विद्यार्थियों की तुलना में ज्यादा कठिनाई देखने को मिल सकती है। साथ ही साथ ऐसे विद्यार्थी जो घर के आसपास रहकर के ही पढ़ कर रहे हैं अर्थात जहां पैदा हुए हैं वहीं रहकर अध्ययन कर रहे हैं तो उन्हें तुलनात्मक रूप से अधिक कठिनाई देखने को मिल सकती है।

बाकी के विद्यार्थियों को तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। पंचम भाव के स्वामी का दशम भाव में जाना इस बात का संकेत कर रहा है कि व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। बुध ग्रह के गोचर का इस महीने कोई विशेष सपोर्ट नहीं मिल रहा है लेकिन बुध ग्रह पर बृहस्पति की दृष्टि के चलते मेहनत करने वाले विद्यार्थी संतोषप्रद परिणाम प्राप्त करने में सफल रह सकते हैं। सारांश यह कि सितंबर 2023 का महीना शिक्षा के मामले में एवरेज अथवा एवरेज से थोड़े से बेहतर परिणाम दे सकता है। 

सितंबर 2023 में धनु राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

प्रेम संबंध के दृष्टिकोण से यह महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। हालांकि समझदारी से निर्वाह करने वाले लोग औसत लेवल के परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। पंचम भाव का स्वामी मंगल दशम भाव में गोचर कर रहा है। मंगल के इस गोचर को अच्छा नहीं कहा गया है लेकिन दशम भाव में होकर मंगल पंचम भाव में अपनी राशि को देखेगा। यह थोड़ा सा फेवर करने वाला पॉइंट कहा जाएगा। 

हालांकि मंगल के स्वभाव को देखते हुए यह सुझाव भी हम देना चाहेंगे कि आपस में लड़ाईयां नहीं करनी है क्योंकि मंगल को लड़ाकू ग्रह कहा गया है। यह गुस्सैल प्रवृत्ति का होता है। इसलिए प्रेम संबंध में क्रोध की एंट्री करवा कर नकारात्मक परिणामों से बचाना आपकी जिम्मेदारी होगी। बृहस्पति ग्रह भी इस महीने बहुत मजबूत नहीं है, लिहाजा वह भी बहुत अधिक सपोर्ट नहीं कर पाएगा। तो ऐसे में हम कह सकते हैं की पंचम भाव पर राहु, केतु, शनि और मंगल जैसे ग्रहों के प्रभाव के चलते आपसी अनबन होने की संभावनाएं बन रही है। इसलिए यदि अपने प्रेम को, अपने लव पार्टनर को लंबे समय तक स्वयं से जोड़े रखना चाह रहे हैं तो इस महीने विवाद करने से बचना जरूरी रहेगा। 

यदि आप ऐसा करने में समर्थ होते हैं तो आप अच्छे परिणाम की उम्मीद रख सकते हैं। क्योंकि शुक्र इस मामले में; अर्थात अच्छे परिणाम देने के मामले में आपका सपोर्ट कर सकता है। वहीं दांपत्य संबंधी मामलों की बात की जाए तो इस मामले में भी यह महीना अधिक अनुकूल नहीं है। क्योंकि सप्तम भाव का स्वामी बुध भाग्य भाव में है और नवम भाव में बुध के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता। उस पर भी महीने के पहले हिस्से में बुध ग्रह वक्री और अस्त है। अतः इन सभी कारणों से इस महीने दांपत्य जीवन में सावधानी पूर्वक निर्वाह जरुरी रहेगा। छोटी-छोटी बातें बड़ी न बन पाएं, इस बात का ख्याल रखना भी जरूरी रहेगा। क्योंकि बुध ग्रह का विशेष आधिपत्य बातों से अथवा जुबानी जंग से होता है। इसलिए आपस में कहासुनी करने से बचेंगे तो कुछ हद तक दांपत्य जीवन में अनुकूलता भी देखने को मिल सकती है। सारांश यह कि सितंबर 2023 का महीना धनु राशि वाले लोगों के प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन के लिए थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। अतः इन मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह जरूरी रहेगा। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम! 

सितंबर 2023 में धनु राशि वालों का पारिवारिक जीवन

इस महीने आपके दूसरे भाव के स्वामी शनि की स्थिति बहुत ज्यादा मजबूत नहीं है, भले ही वह तीसरे भाव में गोचर कर रहा है। क्योंकि तीसरे भाव में शनि के गोचर को अच्छा माना जाता है। लिहाजा सामान्य तौर पर हमें यह कहना चाहिए कि शनि आपकी पारिवारिक मामलों में मदद करेगा। इस महीने यह आपके लिए मददगार बनेगा लेकिन इस महीने शनि वक्री है और राहु के प्रभाव में भी है। ऐसे में, यह आपको प्रतिकूल परिणाम भी दे सकते हैं और कुछ गलतफहमियों के चलते पारिवारिक संबंध कमजोर रह सकते हैं। ऐसी स्थिति में सलाह यही है कि छोटे-मोटे विवादों को घर के बड़े बुजुर्ग बैठ करके आराम से सुलझा देंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। अन्यथा आपसी संदेह विवाद का कारण बनता हुआ प्रतीत हो रहा है। 

वहीं गृहस्थ मामलों की बात करें तो इस मामले में भी बृहस्पति पिछले महीना की तुलना में इस महीने अधिक सपोर्ट नहीं कर पा रहा है। वैसे तो पंचम भाव में बृहस्पति के गोचर को अच्छा माना गया है लेकिन बृहस्पति इस महीने वक्री है, इसलिए पिछले महीने की तुलना में इस महीने बृहस्पति भी कमजोर परिणाम दे सकता है और घर की स्थितियां इस महीने कुछ हद तक चिंता देने का काम कर सकती हैं। आप घर की समस्याओं को मेंटेन करने में बिजी रह सकते हैं। सारांश यह कि पारिवारिक मामलों में सितंबर का महीना थोड़ा सा कमजोर तो वहीं गृहस्थ मामलों में मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। मंगल की दृष्टि और बृहस्पति का वक्री होना गृहस्थ मामलों में कुछ हद तक परेशानियां दे सकता है। ऐसे में इन मामलों में जागरूकता दिखाते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने की कोशिश करें। उम्मीद है आपकी कोशिश कामयाब होगी। 

सितंबर 2023 में धनु राशि वालों के लिए उपाय

किसी मिट्टी के बर्तन में मशरूम भरकर धार्मिक स्थल में दान करें। संतानहीन व्यक्तियों की सेवा करें। जो लोग आंखों की दवाई खरीदने में असमर्थ हैं, उनके लिए आंखों की दवाई खरीदने में मदद करें। 

हम उम्मीद करते हैं कि सितंबर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को और बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post मासिक राशिफल सितंबर 2023: इस महीने धनु राशि वालों को कैसे मिलेंगे परिणाम? appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *