राधे अलबेली सरकार bhajan

राधे अलबेली सरकार,

करदो करदो बेडा पार,

राधें अलबेली सरकार ।

राधें अलबेली सरकार,

राधे अलबेली सरकार ।।

बार बार श्री राधे हमको,

वृन्दावन में बुलाना,

आप भी दर्शन देना ।

बिहारी जी से भी मिलवाना,

यही है विनती बारम्बार,

राधे अलबेली सरकार ।।

तेरी कृपा से राधा रानी,

बनते हैं सब काम,

छोड़ के सारी दुनिया दारी,

आ गए तेरे धाम ।

सुन लो मेरी करुण पुकार,

राधे अलबेली सरकार ।।

तेरी कृपा बिना श्री राधे,

कोई ना ब्रज में आये,

तेरी कृपा जो हो जाए तो,

भवसागर तर जाए ।

तेरी महिमा अपरम्पार,

राधे अलबेली सरकार ।।

वृन्दावन की गली गली में,

धूम मची हैं भारी,

श्री राधे राधे बोल बोल के,

झूम रहे नर नारी ।

तेरी होवे जय जयकार,

राधे अलबेली सरकार ।।

राधे अलबेली सरकार,

करदो करदो बेडा पार,

राधें अलबेली सरकार ।

राधें अलबेली सरकार,

राधे अलबेली सरकार ।।

Source- Chalisa lyrics

Similar Posts

  • सुबह सुबह ले शिव का नाम,song

    सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय,…

  • भगवान् विष्णु की आरती

    ॐ जय जगदीश हरे,स्वामी जय जगदीश हरे ।भक्त जनों के संकट,दास जनों के संकट,क्षण में दूर करे ॥॥ ॐ जय जगदीश हरे..॥ जो ध्यावे फल पावे,दुःख बिनसे मन का,स्वामी दुःख बिनसे मन का ।सुख सम्पति घर आवे,सुख सम्पति घर आवे,कष्ट मिटे तन का ॥॥ ॐ जय जगदीश हरे..॥ मात पिता तुम मेरे,शरण गहूं किसकी,स्वामी शरण…

  • शिव शंकर को जिसने पूजा

    शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ। अंत काल को भवसागर में उसका बेडा पार हुआ॥ भोले शंकर की पूजा करो, ध्यान चरणों में इसके धरो। हर हर महादेव शिव शम्भू। हर हर महादेव शिव शम्भू॥ नाम ऊँचा है सबसे महादेव का, वंदना इसकी करते है सब देवता। इसकी पूजा से वरदान पातें…

  • वैष्णो माता जी की आरती

    जय वैष्णवी माता, मैया जय वैष्णवी माता ।हाथ जोड़ तेरे आगे, आरती मैं गाता ॥॥ जय वैष्णवी माता ॥ शीश पे छत्र विराजे, मूरतिया प्यारी ।गंगा बहती चरनन, ज्योति जगे न्यारी ॥॥ जय वैष्णवी माता ॥ ब्रह्मा वेद पढ़े नित द्वारे, शंकर ध्यान धरे ।सेवक चंवर डुलावत, नारद नृत्य करे ॥॥ जय वैष्णवी माता ॥…

  • श्री हनुमान जी की आरती

    || ॐ हं हनुमते नमः || आरती कीजै हनुमान लला की,दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।जाके बल से गिरिवर कांपे,रोग दोष जाके निकट न झांके। अंजनि पुत्र महाबलदायी,संतन के प्रभु सदा सहाई।दे बीरा रघुनाथ पठाए,लंका जारे सिया सुध लाए। लंका सो कोट समुद्र सी खाई,जात पवनसुत बार न लाई।लंका जारे असुर संहारे,सियारामजी के काज संवारे। लक्ष्मण…

  • श्री कृष्ण जी की आरती

    आरती कुंजबिहारी की,श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥आरती कुंजबिहारी की,श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥ गले में बैजंती माला,बजावै मुरली मधुर बाला ।श्रवण में कुण्डल झलकाला,नंद के आनंद नंदलाला ।गगन सम अंग कांति काली,राधिका चमक रही आली ।लतन में ठाढ़े बनमालीभ्रमर सी अलक,कस्तूरी तिलक,चंद्र सी झलक,ललित छवि श्यामा प्यारी की,श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥॥…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *