सिंह नवंबर मासिक राशिफल: किस्मत का मिलेगा साथ और नौकरी में बनेंगे तरक्की के योग!

सिंह मासिक राशिफल नवम्बर 2023: सिंह राशि वालों! इस उम्मीद के साथ कि आपका अक्टूबर का महीना अच्छा बीता होगा अब हम उपस्थित है नवंबर महीने के राशिफल के साथ। इस राशिफल में हम आपके ग्रह गोचर के आधार पर यह बताने वाले हैं कि नवंबर का महीना आपके लिए कैसे परिणाम दे सकता है? जिससे कि आप यह अनुमान लगा सकें कि नवंबर के महीने को और बेहतर कैसे बनाया जाए। स्वाभाविक है कि इस राशिफल के माध्यम से आप यह जान सकेंगे कि इस महीने आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? और यह जानने के बाद आप अपने जीवन को और बेहतर दिशा में ले जाने में कामयाब हो सकेंगे।

जैसा कि आप जानते हैं कि यह राशिफल एक प्रकार की स्थूल गणना होती है। आइए अब इस महीने के ग्रह गोचरों के बारे में जान लिया जाए कि इस महीने कौन से ग्रहों का गोचर आपके किस भाव में रहने वाला है और उससे आपको क्या परिणाम मिलने वाले हैं। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

नवम्बर 2023 में सिंह राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

संक्षेप में बात करते हैं इस महीने के गोचरों की तो, सूर्य का गोचर महीने की शुरुआत से लेकर 16 नवंबर तक आपके तीसरे भाव में रहेगा। जो एवरेज से बेहतर परिणाम दिलाना चाहेगा। इसके बाद सूर्य चतुर्थ भाव में चला जाएगा जो अच्छी बात नहीं है। मंगल का गोचर 16 नवंबर तक आपके तीसरे भाव में है यह एक अनुकूल स्थिति है। वहीं इसके बाद मंगल आपके चतुर्थ भाव में होगा जो अनुकूलता में कमी कर सकता है। 

बुध ग्रह महीने की शुरुआत से लेकर 6 नवंबर तक आपके तीसरे भाव में रहेंगे, यह कमजोर स्थिति है। 6 नवंबर से 27 नवंबर तक बुध ग्रह आपके चतुर्थ भाव में रहेंगे, यह अनुकूल स्थिति है। वहीं 27 नवंबर के बाद बुध आपके पंचम भाव में रहेंगे, यह कमजोर स्थिति है। अर्थात बुध ग्रह आपको इस महीने एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकते हैं। बृहस्पति ग्रह की बात की जाए तो बृहस्पति ग्रह इस महीने आपके भाग्य भाव में वक्री अवस्था में रहने वाले हैं। यहां पर बृहस्पति के गोचर को अच्छा माना गया है लेकिन वक्री होने के कारण अच्छाई में थोड़ी सी कमी रह सकती है। 

गुरु ग्रह 26 नवंबर तक शुक्र के प्रभाव में तो वहीं बाद में केतु के प्रभाव में रहेंगे। अतः बृहस्पति आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। शुक्र ग्रह इस महीने क्रमशः आपके पहले, दूसरे और तीसरे भाव में रहने वाले हैं। यह तीनों ही स्थितियां शुक्र के लिए अनुकूल मानी गई है। वहीं शनि ग्रह के गोचर की बात करें तो शनि ग्रह का गोचर इस महीने सप्तम भाव में ही रहने वाला है लेकिन 4 नवंबर से शनि मार्गी हो जाएंगे यह थोड़ी सी बेहतर स्थिति कही जाएगी। 

24 नवंबर तक शनि ग्रह मंगल के तथा बाद में राहु के प्रभाव में रहने वाले हैं। वैसे तो शनि से किसी भी प्रकार की अनुकूलता की उम्मीद रखने लायक नहीं है लेकिन फिर भी महीने के पहले पक्ष में मंगल के प्रभाव के चलते कुछ मामलों में छोटे-मोटे सहयोग शनि ग्रह से मिल सकते हैं। राहु ग्रह के गोचर की बात की जाए तो राहु ग्रह इस महीने आपके आठवें भाव में गुरु तथा बुध के प्रभाव में रहने वाले हैं। वैसे तो यहां पर राहु का गोचर अच्छा नहीं माना गया है लेकिन गुरु का प्रभाव होने के कारण कभी कभार कुछ मामलों में अप्रत्याशित रूप से राहु मददगार हो सकते हैं। वैसे ज्यादातर मामलों में राहु से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। 

केतु से भी इस महीने किसी विशेष अनुकूलता की उम्मीद नहीं है। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात सिंह लग्न या सिंह राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है और सबसे पहले हम चर्चा करेंगे आपके करियर की।

नवम्बर 2023 में सिंह राशि वालों का करियर

सिंह राशि वालों, कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में नवंबर का महीना आपको एवरेज या फिर एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। आपके करियर स्थान का स्वामी शुक्र महीने के शुरुआती तीन दिनों में आपके पहले भाव में है, जो व्यापार व्यवसाय से संबंधित मामलों में अच्छे निर्णय लेने में काफी मददगार रह सकता है। 3 नवंबर से लेकर 29 नवंबर के बीच शुक्र का गोचर आपके दूसरे भाव में रहेगा, दूसरे भाव में शुक्र के गोचर को अच्छा माना गया है लेकिन शुक्र इस समय अवधि में नीच अवस्था में रहेंगे। फलस्वरुप कोई बड़ा लाभ दिलवाने वाला प्रपोजल नुकसान दिलवा सकता है। 

अर्थात ऐसे प्रपोज मिल सकते हैं जिनमें बहुत बड़ा लाभ मिलने की बात कहीं जा रही होगी लेकिन वह आपके लिए नुकसानदेह सिद्ध हो सकते हैं। बेहतर होगा इस समय अवधि में कोई बड़ा व्यापारिक निर्णय न लें। अलबत्ता नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अवधि अच्छी रह सकती है लेकिन मनोनुकूल परिस्थितियां न होने के कारण आप थोड़ा सा अनकंफर्ट जोन में रह सकते हैं। इसके बाद का समय पुनः अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। अर्थात इस महीने कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में आपको एवरेज या फिर एवरेज से थोड़े से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। 

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल? राशिफल 2024 से जानें जवाब

नवम्बर 2023 में सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति

सिंह राशि वालों, आर्थिक मामलों में भी यह महीना मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। आपके धन तथा लाभ भाव का स्वामी ग्रह बुध इस महीने 6 नवंबर तक तीसरे भाव में रहेगा। यह बुध के लिए एक कमजोर स्थिति है। 6 नवंबर से 27 नवंबर तक बुध आपके चौथे भाव में रहेगा। बुध के लिए यह अच्छी स्थिति है, तथा इस अवधि में न केवल अच्छी कमाई संभव हो सकेगी बल्कि उसका एक बड़ा हिस्सा आप बचत भी कर सकेंगे। हालांकि दूसरे भाव में पहुंचा हुआ केतु कुछ बेकार के खर्च करवाने की कोशिश करेगा लेकिन बुध की अच्छी स्थिति बचत करवाने में आपके लिए मददगार बनेगी। 

27 नवंबर के बाद पुनः बुध आपके लिए कमजोर स्थिति में हो जाएंगे। अतः उस समय फिर से बेकार के खर्चे सामने आ सकते हैं। यानी कि इस महीने आर्थिक मामलों में आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। उस पर भी परिणाम एवरेज से बेहतर रह सकते हैं। 

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आर्थिक पक्ष? आर्थिक राशिफल 2024 विस्तार से पढ़ें। 

नवम्बर 2023 में सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य

सिंह राशि वालों, स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नवंबर का महीना आपको एवरेज परिणाम दे सकता है। महीने की शुरुआत से लेकर 16 नवंबर तक आपके राशि स्वामी सूर्य नीच के हैं। यह कमजोर बात है लेकिन तीसरे भाव में हैं यह अच्छी बात है। अतः स्वास्थ्य का ख्याल रखने की स्थिति में कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी लेकिन 17 नवंबर से बाकी के समय में सूर्य चौथे भाव में रहेंगे, मंगल के साथ में रहेंगे। ये दोनों ही स्थितियां अच्छी नहीं कही जाएंगी। 

विशेषकर ऐसे लोग जिनको हृदय या सीने से संबंधित कोई तकलीफ पहले से है, उन्हें इस समय अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखने की जरूरत रहने वाली है। इस समय अवधि में मानसिक तनाव भी देखने को मिल सकता है। चोट इत्यादि लगने का भय भी रह सकता है। इसलिए नवंबर महीने के दूसरे हिस्से में अपने स्वास्थ्य का अधिक ख्याल रखना जरुरी रहेगा, जबकि महीने का पहला हिस्सा आपको अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। 

स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें वर्ष 2024 में कैसी रहेगी आपकी हैल्थ?

नवम्बर 2023 में सिंह राशि वालों की शिक्षा

सिंह राशि वालों, शिक्षा से संबंधित मामलों में नवंबर का महीना एवरेज लेवल के परिणाम दे सकता है। आपके चौथे भाव का स्वामी मंगल महीने के पहले हिस्से में अच्छी स्थिति में रहेगा। जबकि दूसरे हिस्से में एवरेज स्थिति में रह सकता है। वहीं पंचम भाव का स्वामी बृहस्पति जो की उच्च शिक्षा का कारक ग्रह भी है; वह सामान्य तौर पर अच्छी स्थिति में है। विशेषकर 26 नवंबर तक शुक्र के प्रभाव में होने के चलते कला साहित्य से संबंधित शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों को तथा व्यावसायिक शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम दे सकता है लेकिन क्योंकि गुरु वक्री है; ऐसी स्थिति में खूब मेहनत करने की जरूरत तो रहेगी ही रहेगी। 

बुध ग्रह का गोचर भी 6 नवंबर से 27 नवंबर के बीच शिक्षा के मामले में आपका पूरा समर्थन करते हुए प्रतीत हो रहा है। सारांश यह कि शिक्षा से जुड़े मामलों में नवंबर का महीना आपको एवरेज लेवल के परिणाम दे सकता है या फिर मेहनती विद्यार्थी एवरेज से बेहतर परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे। 

2024 में उच्च शिक्षा के बनेंगे योग? शिक्षा राशिफल 2024 से जानें जवाब 

नवम्बर 2023 में सिंह राशि वालों का प्रेम और दांपत्य

सिंह राशि वालों, इस महीने आपके पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति वक्री तो है लेकिन 26 नवंबर तक शुक्र के प्रभाव में भी हैं। अतः लव लाइफ के लिए काफी मददगार हो सकते हैं। 3 नवंबर से 29 नवंबर के बीच शुक्र नीच के रहेंगे। अतः घर परिवार और समाज की मर्यादा का ख्याल रखते हुए लव का आनंद लेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। महीने के दूसरे भाग में घर का गुस्सा प्रेम संबंध में निकालना उचित नहीं रहेगा। दांपत्य संबंधों की बात की जाय तो इस मामले में पिछले महीने की तुलना में स्थितियां बेहतर होती हुई प्रतीत हो रही हैं। 

4 नवंबर से आपके सप्तम भाव का स्वामी मार्गी होकर पुरानी समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा लेकिन नए सिरे से किसी विवाद को उत्पन्न नहीं होने देना है; यह जिम्मेदारी आपकी रहेगी। सारांश यह की लव लाइफ के लिए नवंबर का महीना सामान्य तौर पर अनुकूल तो वही दांपत्य जीवन के लिए एवरेज लेवल के परिणाम दे सकता है। 

2024 में प्रेम में मिलेगी सफलता? प्रेम 2024 पढ़ें और जानें जवाब

नवम्बर 2023 में सिंह राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

सिंह राशि वालों, पारिवारिक मामलों की बात करें तो इस महीने आपको सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में संतोषप्रद परिणाम मिल जाएंगे। एक ओर जहां दूसरे भाव में पहुंचा हुआ केतु संबंधों को खराब करने की कोशिश करेगा, तो वहीं 6 नवंबर से 27 नवंबर के बीच आपके दूसरे भाव के स्वामी की अनुकूल स्थिति तर्क और संवाद के माध्यम से आपसी सामंजस्य बिठाने में मदद करेगी। वहीं गृहस्थ संबंधी मामलों की बात की जाय तो इस मामले में इस महीने सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। 

यद्यपि महीने का पहला हिस्सा काफी हद तक अच्छे परिणाम दे सकता है लेकिन महीने के दूसरे हिस्से में सूर्य और मंगल का संयुक्त प्रभाव चतुर्थ भाव को कमजोर करेगा। फलस्वरुप गृहस्थी से संबंधित कुछ परेशानियां अचानक से सामने आ सकती हैं। बिजली या आग से चलने वाले उपकरण भी परेशानी देने का काम कर सकते हैं। 

अपनी किसी भी समस्या का समाधान जानने के लिए आप पंडित हनुमान जी से कॉल/चैट पर जुड़कर जवाब जान सकते हैं।

नवम्बर 2023 में सिंह राशि वालों के लिए उपाय:

गरीबों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार भोजन करवाएं।चांदी का एक चौकोर टुकड़ा अपने साथ रखें। माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं।

तो हम उम्मीद करते हैं कि नवम्बर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को और बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post सिंह नवंबर मासिक राशिफल: किस्मत का मिलेगा साथ और नौकरी में बनेंगे तरक्की के योग! appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *