मासिक राशिफल सितंबर 2023: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये महीना?

मिथुन राशिफल सितंबर 2023: मिथुन राशि वालों के लिए एस्ट्रोसेज लेकर आया है “मासिक राशिफल सितंबर 2023” का यह ब्लॉग। उम्मीद है कि अगस्त 2023 के महीने के राशिफल ने आपको माह की प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं सितंबर 2023 के राशिफल के साथ जिसमें हम जानेंगे कि मिथुन राशि के लिए सितंबर 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि सितंबर के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

आगे बढ़ने से पहले हम स्पष्ट कर देते हैं कि यह राशिफल गोचरों पर आधारित एक गणना है। अगर आप इस राशिफल को लग्न राशि के अनुसार देखेंगे, तो आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। मिथुन राशि के लिए सितंबर 2023 के राशिफल की शुरुआत करने से पहले हम ग्रहों की स्थिति और उनके गोचरों के बारे में जान लेते हैं क्योंकि राशिफल का मुख्य आधार गोचर ही होते हैं। 

सितंबर 2023 में मिथुन राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

17 सितंबर तक सूर्य सिंह राशि अर्थात आपके तीसरे भाव में रहने वाले हैं। इसके बाद सूर्य आपके चौथे भाव में चले जाएंगे। अर्थात 17 सितंबर के पहले सूर्य आपके लिए अच्छे तो वहीं 17 सितंबर से बाद के समय में सूर्य आपके लिए कमज़ोर परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। मंगल के गोचर की बात की जाए तो मंगल ग्रह पूरे महीने आपके चतुर्थ भाव में अर्थात कन्या राशि में ही रहने वाले हैं। यह मंगल के गोचर के लिए कमजोर स्थिति कहीं जाएगी। अर्थात मंगल से अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद कम ही है। ऊपर से 24 अगस्त से मंगल अस्त हो जाएंगे। ऐसे में,  इस महीने मंगल से अनुकूलता की उम्मीद रखना उचित नहीं रहेगा। बुध ग्रह के गोचर की बात की जाए तो बुध ग्रह पूरे महीने आपके तीसरे भाव में सिंह राशि में ही रहने वाले हैं। बुध ग्रह के लिए यह एक सही स्थिति नहीं कही जाएगी। हालांकि 13 सितंबर से बुध उदित हो जाएंगे वहीं 16 सितंबर से बुध मार्गी भी हो जाएंगे। तब कुछ हद तक कुछ मामलों में अनुकूल परिणाम दिलाने की कोशिश करेंगे। क्योंकि बुध आपके राशि स्वामी हैं, अतः कुछ हद तक अनुकूलता दिलाने की कोशिश जरूर करेंगे। 

गुरु ग्रह की बात की जाए तो गुरु ग्रह पूरे महीने आपके लाभ भाव में ही रहने वाले हैं। यह गुरु की एक अच्छी स्थिति है लेकिन 4 सितंबर से गुरु वक्री हो जाएंगे। साथ ही साथ इस महीने गुरु शुक्र के नक्षत्र और अपने ही उपनक्षत्र में रहने वाले हैं। अतः बृहस्पति इस महीने आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। शुक्र ग्रह के गोचर की बात की जाए तो शुक्र ग्रह पूरे महीने कर्क राशि अर्थात आपके दूसरे भाव में रहने वाले हैं। शुक्र के लिए यह एक अच्छी स्थिति है साथ ही साथ 4 सितंबर से मार्गी होने के कारण शुक्र आपको और अच्छे परिणाम दे सकते हैं। शनि ग्रह की बात की जाए तो शनि ग्रह कुंभ राशि में वक्री अवस्था में राहु के नक्षत्र में आपके भाग्य भाव में हैं। वैसे तो शनि का यह गोचर अच्छा नहीं होता लेकिन लाभ भाव में बैठे राहु के नक्षत्र में होने के कारण आपके लिए शनि कुछ मामलों में अच्छे परिणाम भी दे सकते हैं। 

8 सितंबर तक शनिदेव बृहस्पति के उपनक्षत्र के प्रभाव में हैं, वहीं 8 सितंबर के बाद के शनि ग्रह राहु के उप नक्षत्र में चले जाएंगे। अर्थात शनि ग्रह आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। राहु ग्रह के गोचर को देखें तो राहु ग्रह मेष राशि अर्थात आपके लाभ भाव में केतु के नक्षत्र में रहने वाले हैं। साथ ही साथ 26 सितंबर तक यह शुक्र के उपनक्षत्र में, इसके बाद केतु के उपनक्षत्र में चले जाएंगे। राहु का गोचर सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देने वाला कहा जाता है। उस पर भी 26 सितंबर तक तुलनात्मक रूप से अधिक अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। केतु ग्रह की बात करें तो केतु ग्रह तुला राशि में यानी कि आपके पंचम भाव में मंगल के नक्षत्र में रहने वाले हैं। ऐसे में केतु से अधिक अनुकूल परिणामों की उम्मीद नहीं है। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचर का संयुक्त रूप से आपकी राशि यानी आप पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मासिक राशिफल सितंबर 2023: मिथुन राशि वालों का राशिफल

सितंबर 2023 में मिथुन राशि वालों का करियर

कार्यक्षेत्र के मामले में सितंबर 2023 का महीना आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। आपके करियर स्थान का स्वामी गुरु आपके लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं। सामान्य तौर पर यह एक अच्छी स्थिति है। इस महीने बृहस्पति पर शुक्र के नक्षत्र का प्रभाव है। यह भी एक अच्छी बात है लेकिन 4 सितंबर से बृहस्पति वक्री होने जा रहा है और यह आपके लिए अनुकूल प्रतीत नहीं हो रहा है। इन सभी स्थितियों को मिलाकर देखें तो बृहस्पति आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। अर्थात आपका कैरियर इस महीने सामान्य तौर पर अच्छा रह सकता है। सूर्य ग्रह का गोचर 17 सितंबर तक आपके तीसरे भाव में है। यह भी कार्य क्षेत्र को अच्छी स्थिति में रखने का संकेत कर रहा है। इस तरह से ज्यादातर अनुकूलता आपके फेवर में नजर आ रही है। जिन परेशानियों की संभावना इस महीने दिख रही है, वह मंगल का दशम भाव को देखना है। 

दूसरा 17 सितंबर के बाद सूर्य की स्थिति का कमजोर होना है। इन दोनों स्थितियों के चलते कभी-कभी सहकर्मियों के साथ अनबन देखने को मिल सकती है। अर्थात सितंबर के महीने में सामान्य तौर पर आपका करियर औसत से बेहतर रह सकता है लेकिन कभी-कभार सहकर्मियों अथवा वरिष्ठों के साथ किसी बात को लेकर बहस या विवाद भी देखने को मिल सकता है। विशेषकर महीने के दूसरे पक्ष में इस तरीके के घटनाक्रम अधिक देखने को मिल सकते हैं। वहीं यदि आप व्यापार या व्यवसाय कर रहे हैं तो इस महीने सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम मिलने चाहिए। यदि कहीं पर कोई डीलिंग करनी है तो कोशिश करें कि 17 सितंबर से पहले वह डील फाइनल हो जाए। जिससे आपको बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सितंबर 2023 में मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामलों में इस महीने आपको समझदारी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। आपके लाभ भाव का स्वामी मंगल इस महीने चौथे भाव में गोचर करने वाला है। सामान्य तौर पर मंगल की इस स्थिति को अच्छा नहीं कहा जाएगा लेकिन अष्टम दृष्टि से मंगल लाभ भाव को देखेगा। अतः जरूरत के हिसाब से कहीं न कहीं से आमदनी के रास्ते मिलते रहेंगे। यानी की आमदनी में कुछ कठिनाई तो नजर आ रही है लेकिन पूरी तरह से आमदनी के स्रोत बंद नहीं होंगे। बल्कि येन केन प्रकारेण प्रकार कमाई करते रहेंगे। इस पर भी 24 सितंबर के पहले का समय तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छा कहा जाएगा। 

यदि धन भाव की स्थिति को देखें तो इस महीने व्यय भाव का स्वामी शुक्र आपके धान भाव पर गोचर कर रहा है, जो संचित धन को खर्च करने का काम कर सकता है। विशेषकर लग्जरियस चीजें खरीदने में इस महीने आप कुछ खर्च कर सकते हैं अथवा घर परिवार के सदस्यों की जरूरत को पूरा करने के लिए आपको खर्च करने पड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में ध्यान इस बात का रखना है की कई खर्चों में से कुछ खर्च ऐसे भी होते हैं जिनकी कटौती संभव होती है। अर्थात उन कटौतियों को करने के पश्चात भी निर्वाह हो जाता है। तो ऐसी स्थिति में अनावश्यक खर्चो को करने से बचेंगे तो आर्थिक मामलों में कोई परेशानी नहीं आएगी। सारांश यह की सितंबर 2023 का महीना मिथुन राशि वाले लोगों के आर्थिक मामलों में मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकता है। सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में किसी बड़ी परेशानी की योग नहीं है। अन्यथा कुछ फिजूल के खर्चे तनाव देने का काम भी कर सकते हैं। 

सितंबर 2023 में मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस महीने में आपको जागरूक रहने की जरूरत रहेगी। इस महीने आपका राशि स्वामी बुध तीसरे भाव में रहने वाला है। तीसरे भाव में बुध के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता। ऊपर से 13 सितंबर तक बुध ग्रह अस्त रहेगा। अतः कुछ न कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें देखने को मिल सकती हैं। हालांकि उम्मीद यही है कि कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी लेकिन हल्की-फुल्की समस्याएं अक्सर बनी रह सकती हैं। वहीं 16 सितंबर तक बुध वक्री है जो इस बात का संकेत कर रहा है कि हो सकता है समस्याएं इतनी बड़ी न हो लेकिन आपको ज्यादा बड़ी नजर आएं। सारांश यह कि महीने का पहला भाग स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ कमजोर है उसमें भी इतनी बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं नहीं होगी जितना आपको महसूस होगी। अर्थात शारीरिक कम मानसिक रूप से ज्यादा आप परेशान महसूस रह सकते हैं। ऐसी स्थिति में तनावमुक्त रहें और सकारात्मक सोच के साथ व्यवहार करें, तो आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नजर नहीं आएगी। 

हालांकि चतुर्थ भाव में मंगल के गोचर को देखते हुए उन लोगों को थोड़ी सी एक्स्ट्रा केयर करने की आवश्यकता रहेगी जिनको हृदय से संबंधित कोई परेशानी पहले से है। विशेषकर 17 सितंबर के बाद चतुर्थ भाव में सूर्य और मंगल की युति सीने के आसपास की तकलीफ देने का काम कर सकती है। ऐसी स्थिति में ब्लड प्रेशर या हार्ट से संबंधित कोई भी परेशानी जिन्हें पहले से है उन लोगों को विशेष जागरूक रहने की जरूरत रहने वाली है। सारांश यह कि सितंबर 2023 का महीना मिथुन राशि वाले लोगों के स्वास्थ्य के लिए थोड़ा सा कमजोर है। हालांकि स्वास्थ्य जागरूकता दिखाने की स्थिति में किसी बड़ी परेशानी के योग नजर नहीं आ रहे हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सितंबर 2023 में मिथुन राशि वालों की शिक्षा

सितंबर के महीने में शिक्षा के मामले में आपको मिले जुड़े परिणाम मिल सकते हैं। आपका राशि स्वामी बुध जो कि प्राथमिक शिक्षा का कारक भी है, आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहा है। फलस्वरूप पढ़ाई में एकाग्रता की कमी हो सकती है। ऊपर से बुध की स्थिति स्वास्थ्य में कमजोरी दे सकती है। फलस्वरूप शिक्षा में भी व्यवधान देखने को मिल सकते हैं। अर्थात बुध ग्रह से इस महीने शिक्षा के मामले में कोई बड़ा सपोर्ट मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा लेकिन बृहस्पति ग्रह आपका फेवर करते हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि बृहस्पति ग्रह पूरे महीने आपके राशि स्वामी बुध को देख रहे होंगे। फलस्वरूप आपकी अंत:प्रज्ञा को मजबूत करेंगे और आप पढ़ाई लिखाई में कोशिश करने की स्थिति में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

बृहस्पति ग्रह पंचम भाव को देख रहे हैं, ऐसी स्थिति में लगातार कोशिश करने वाले विद्यार्थियों की बुद्धि प्रखर होगी और पढ़ाई लिखाई करने वाले मित्रों के सहयोग से भी आप अपनी एजुकेशन में बेहतर कर सकते हैं। हालांकि कभी-कभी मन किसी बात को लेकर परेशान या आक्रोशित रह सकता है। ऐसी स्थिति में उद्विता के चलते पढ़ाई लिखाई पर प्रभाव पड़ सकता है, तो ऐसे में आपको चाहिए कि यथासंभव विवादास्पद स्थितियों से दूर रहें। यदि घर का माहौल ठीक न रहा हो तो किसी मित्र के घर या किसी ऐसी जगह पर जाकर पढ़ाई कर सकते हैं, जहां का माहौल शांत हो। सारांश यह की सितंबर 2023 के महीने में शिक्षा के मामले में आपको अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करने की स्थिति में ही संतोष पद परिणाम मिल सकेंगे। प्राथमिक शिक्षा की तुलना में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

सितंबर 2023 में मिथुन राशि वालोंं का प्रेम और दांपत्य

यदि आपके प्रेम संबंध की बात की जाए तो पिछले महीनों की तरह इस महीने भी राहु केतु का प्रभाव पंचम भाव पर है जो इस बात का संकेत लगातार करता आ रहा है कि आपसी संबंधों में संदेह की एंट्री नहीं करने देनी है। एक दूसरे पर संदेह नहीं करेंगे तो आप बेहतर तरीके से लव लाइफ को एंजॉय कर सकेंगे और इस महीने शुक्र का गोचर भी इस मामले में आपकी मदद कर सकता है। विशेषकर तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छे से मदद कर सकता है। शुक्र इस महीने आपके दूसरे भाव में रहने वाले हैं। शुक्र के लिए यह एक अच्छी स्थिति है। ऊपर से 4 सितंबर से शुक्र ग्रह मार्गी हो जाएंगे जो लव लाइफ में और अच्छे से आपकी मदद करना चाहेंगे। इस महीने कोई आर्थिक परेशानी प्रेम संबंध में आड़े नहीं आएगी। घर परिवार के सदस्यों की टोका टाकी भी लव लाइफ में दिक्कत नहीं करेगी। अर्थात आप सामान्य तौर पर पिछले महीनों की तुलना में इस महीने अपनी लव लाइफ को बेहतर ढंग से इंजॉय कर सकेंगे। 

दांपत्य संबंधी मामले की बात की जाए तो यह महीना इस मामले में भी तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकता है। सप्तम भाव का स्वामी बृहस्पति लाभ भाव में है और वह सप्तम भाव को देख रहा है। साथ ही, इस महीने बृहस्पति शुक्र के नक्षत्र में रहने वाला है। यह आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। हालांकि, मंगल की दृष्टि का प्रभाव एक कमजोर बिंदु है। ऐसी स्थिति में ज्यादातर समय आप अपने दांपत्य जीवन का आनंद ले सकते हैं लेकिन कभी-कभार किसी बात पर लड़ाई होने की भी संभावनाएं हैं। जब भी नोकझोंक बढ़ती हुई नजर आए तो स्वयं को शांत करके आप दांपत्य जीवन का अच्छी तरह से आनंद ले सकेंगे। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

सितंबर 2023 में मिथुन राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

पारिवारिक मामलों की बात करें तो आपके दूसरे भाव की स्थिति इस महीने ज्यादातर अच्छी रहने वाली है। इस महीने आपके दूसरे भाव में शुक्र का गोचर पारिवारिक संबंधों में अनुकूलता देने का काम करेगा। घर परिवार या रिश्तेदारी में कोई मांगलिक कार्य या उत्सव भी संभावित है। जिसमें शामिल होकर आप आनंदित हो सकेंगे। किसी मनपसंद मेहमान के आने से भी घर परिवार का माहौल अच्छा रहने वाला है। परिवार की कोई स्त्री लाभान्वित हो सकती है। लाभ किसी भी माध्यम से मिल सकता है लेकिन उस लाभ के मिलने से सभी लोग आनंदित होंगे। वहीं गृहस्थ जीवन की बात की जाए तो इस मामले में यह महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। यानी कि घर परिवार का माहौल अच्छा रहने के बावजूद भी गृहस्थी से संबंधित चीजें थोड़ी सी बेतरतीब रह सकती हैं। जैसे कि कोई जरूरी चीज टूट जाए या घर में मक्खियां और कीट पतंगे बेवजह आने लग जाए। इस तरीके की घटनाएं थोड़ा सा परेशान कर सकती है। 

इस समय अवधि में आग या बिजली से चलने वाले उपकरण भी परेशानी देने का काम कर सकते हैं। सारांश यह की सितंबर 2023 का महीना मिथुन राशि वाले लोगों के पारिवारिक जीवन के लिए सामान्य और पर अच्छा है लेकिन गृहस्थ जीवन में कुछ विसंगतियां देखने को मिल सकती हैं। विशेषकर महीने का दूसरा भाग गृहस्थ मामलों में तुलनात्मक रूप से अधिक कमजोरी दे सकता है।

सितंबर 2023 में मिथुन राशि वालों के लिए उपाय

उपाय की बात करें तो उपाय के रूप में 

यथा सामर्थ्य जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाएं। बरगद की जड़ों पर मीठा दूध चढ़ाएं और वहां की गीली मिट्टी अपनी नाभि में लगाएं। अस्थमा रोगियों को दवा खरीदने में मदद करें। 

हम उम्मीद करते हैं कि सितंबर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post मासिक राशिफल सितंबर 2023: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये महीना? appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *