कन्या मासिक राशिफल – नवंबर के महीने में भाग्य का मिलेगा साथ या परेशानियाँ मिलेंगी बार-बार!

कन्या मासिक राशिफल नवम्बर 2023: कन्या राशि वालों! इस उम्मीद के साथ कि आपका अक्टूबर का महीना अच्छा बीता होगा अब हम उपस्थित है नवंबर महीने के राशिफल के साथ। इस राशिफल में हम आपके ग्रह गोचर के आधार पर यह बताने वाले हैं कि नवंबर का महीना आपके लिए कैसे परिणाम दे सकता है? जिससे कि आप यह अनुमान लगा सकें कि नवंबर के महीने को और बेहतर कैसे बनाया जाए। स्वाभाविक है कि इस राशिफल के माध्यम से आप यह जान सकेंगे कि इस महीने आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? और यह जानने के बाद आप अपने जीवन को और बेहतर दिशा में ले जाने में कामयाब हो सकेंगे।

जैसा कि आप जानते हैं कि यह राशिफल एक प्रकार की स्थूल गणना होती है। आइए अब इस महीने के ग्रह गोचरों के बारे में जान लिया जाए कि इस महीने कौन से ग्रहों का गोचर आपके किस भाव में रहने वाला है और उससे आपको क्या परिणाम मिलने वाले हैं। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

नवम्बर 2023 में कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

संक्षेप में बात करते हैं इस महीने के गोचरों की तो सूर्य का गोचर महीने की शुरुआत से 16 नवंबर तक आपके दूसरे भाव में रहेगा। जो अनुकूल गोचर नहीं कहा जाएगा। 17 नवंबर से सूर्य आपके तीसरे भाव में रहेगा, यह अनुकूल गोचर कहा जाएगा। मंगल का गोचर 16 नवंबर तक आपके दूसरे भाव में वही 16 नवंबर के बाद तीसरे भाव में रहेगा। ऐसे में 16 नवंबर के बाद मंगल से अनुकूल परिणाम की उम्मीद आप कर सकते हैं। 

बुध ग्रह का गोचर महीने की शुरुआत से लेकर 6 नवंबर तक आपके दूसरे भाव में रहेगा। यह एक अनुकूल गोचर है, 6 नवंबर से 27 नवंबर तक बुध आपके तीसरे भाव में रहेंगे। यह अनुकूल गोचर नहीं है। वहीं 27 नवंबर के बाद बुध आपके चौथे भाव में रहेंगे। यह अनुकूल स्थिति कही जाएगी। अर्थात बुध इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। 

बृहस्पति का गोचर इस महीने आपके आठवें भाव में वक्री अवस्था में रहने वाला है। सामान्य तौर पर यह अनुकूल स्थिति नहीं है। 26 नवंबर तक बृहस्पति शुक्र के प्रभाव में तथा बाद में केतु के प्रभाव में रहने वाले हैं। अतः बृहस्पति से विशेष अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। शुक्र ग्रह का गोचर इस महीने आपके द्वादश, प्रथम और द्वितीय भाव में रहने वाला है। यह तीनों ही गोचर अनुकूल कहे जाएंगे। यानी कि इस महीने शुक्र आपको अनुकूलता देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। शनि ग्रह आपके छठे भाव में अपनी ही राशि में रहेंगे, किंतु 4 नवंबर के बाद मार्गी अवस्था में हो जाएंगे। यह शनि के लिए अच्छी स्थिति है। अतः शनि ग्रह से इस महीने अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। 

राहु ग्रह का गोचर इस महीने आपके सप्तम भाव में बृहस्पति तथा बुध के प्रभाव में रहने वाला है। अतः राहु से भी विशेष अनुकूलता की उम्मीद नहीं है। केतु ग्रह का गोचर आपके पहले भाव में बुध तथा मंगल के प्रभाव में है। अत: केतु से भी अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात कन्या लग्न या कन्या राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है और सबसे पहले हम चर्चा करेंगे आपके करियर की।

नवम्बर 2023 में कन्या राशि वालों का करियर

कन्या राशि वालों, कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में या महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। महीने की शुरुआत के 6 दिन अर्थात 6 नवंबर तक आपका कैरियर लॉर्ड बुध दूसरे भाव में रहेगा। सामान्य तौर पर यह अच्छी स्थिति है। ऐसी स्थिति में आप कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में अच्छे निर्णय ले सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को यह समय अवधि काफी अच्छे परिणाम दे सकती है। वहीं 6 नवंबर से लेकर 27 नवंबर के बीच आपकी कैरियर लॉर्ड बुद्ध तीसरे भाव में रहेंगे। यहां पर बुध के गोचर को अच्छा नहीं माना गया है। अतः इस समय अवधि में की गई भाग दौड़ सार्थक परिणाम देने में पीछे रह सकती है। 

कार्य व्यवसाय से जुड़ी हुई कुछ खबरें हताशा या निराशा देने का काम कर सकते हैं। इस समय अवधि में नौकरी में बदलाव करने से पहले भलीभांति चिंतन मंथन भी जरुरी रहेगा। 27 नवंबर के बाद स्थितियां आपके फेवर में आने लगेगी और आप काफी अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। 

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल? राशिफल 2024 से जानें जवाब

नवम्बर 2023 में कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति

कन्या राशि वालों, आपके धन भाव का स्वामी शुक्र इस महीने की शुरुआत के समय द्वादश भाव में रहेगा। ऐसी स्थिति में 3 नवंबर तक कुछ खर्च संभावित हैं लेकिन खर्चे सार्थक चीजों में होने के कारण आपको प्रसन्नता देने का काम कर सकते हैं। 3 नवंबर से लेकर 29 नवंबर के बीच शुक्र आपके पहले भाव में रहेंगे। यह अच्छी बात है लेकिन इस अवधि में शुक्र नीच के रहेंगे। अतः आप स्वयं पर कुछ खर्च कर सकते हैं। जिनमें से कुछ खर्च ऐसे भी होंगे, जिनको करने की जरूरत वास्तव में नहीं रहेगी लेकिन आप खर्च करेंगे। 

इस तरह से हम कह सकते हैं कि यह समय अवधि आर्थिक मामलों में मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकती है। इस महीने की शुरुआत के समय सूर्य और मंगल आपके दूसरे भाव में अर्थात धन भाव में रहेंगे। यह भी संचित धन को खर्च करवाने का काम कर सकते हैं लेकिन 17 नवंबर के बाद आपके धन भाव से इन क्रूर और पाप ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। फलस्वरुप कोशिश करके आप बचत कर सकेंगे। सारांश यह की नवंबर का महीना आर्थिक मामलों में मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है लेकिन अनुकूल बात यह है कि आप समझदारी दिखाकर बेकार के खर्चों को रोक सकेंगे। 

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आर्थिक पक्ष? आर्थिक राशिफल 2024 विस्तार से पढ़ें।

नवम्बर 2023 में कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य:

कन्या राशि वालों, इस महीने स्वास्थ्य को लेकर आपको जागरूक बने रहने की जरूरत रहने वाली है। आपके पहले भाव में केतु का गोचर हो चुका है जो स्वास्थ्य के लिए अनुकूल बात नहीं है। ऊपर से इस महीने 6 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक आपके राशि स्वामी या आपके लग्न स्वामी बुध भी कमजोर स्थिति में रहेगी। इन तमाम कारणों से आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना बहुत जरुरी रहेगा। हालांकि इन सब के बीच दो अनुकूल गोचर स्वास्थ्य के मामले में आपका फेवर कर सकते हैं। 

पहला सूर्य का गोचर 17 नवंबर से आपके तीसरे भाव में हो जाएगा, वहीं दूसरा मंगल का गोचर 16 नवंबर से आपके फेवर में हो जाएगा। यह दोनों गोचर कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आने देंगे लेकिन प्रथम भाव पर केतु का प्रभाव तथा प्रथम भाव के स्वामी का 6 नवंबर से 27 नवंबर तक कमजोर रहना, ये दो ऐसे बिंदु हैं जो स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतने का संकेत कर रहे हैं। अर्थात यदि आप स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहेंगे, तो कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी। विशेषकर महीने का दूसरा हिस्सा आपके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकेगा। 

स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें वर्ष 2024 में कैसी रहेगी आपकी हैल्थ?

नवम्बर 2023 में कन्या राशि वालों की शिक्षा

कन्या राशि वालों, शिक्षा से जुड़े मामलों में यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपका राशि स्वामी बुध जो की प्राथमिक शिक्षा का कारक भी है; वह 6 नवंबर से 27 नवंबर तक कमजोर स्थिति में रहेगा। ऐसी स्थिति में पढ़ाई लिखाई में कुछ व्यवधान रह सकते हैं। इस महीने स्वास्थ्य की कमजोरी के चलते भी शिक्षा का स्तर थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। 

हालांकि यदि आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहा, तो आपको कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी और आप अपनी मेहनत के अनुरूप शिक्षा में परिणाम प्राप्त कर सकेंगे लेकिन बुध तथा बृहस्पति ग्रह की स्थितियां इस बात का संकेत कर रही है कि इस महीने आपको न केवल अपनी शिक्षा के प्रति जागरूक रहना है बल्कि स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक बने रहना है; जिससे शिक्षा भी अच्छी बनी रहे। 

इन सब के बावजूद शनि ग्रह इस महीने आपको अच्छी खासी अनुकूलता दे सकते हैं। इस तरह से हम पाते हैं कि नवंबर के महीने में आपकी शिक्षा का स्तर पहले की तुलना में बेहतर होगा लेकिन सब कुछ स्मूथ रहे यह जरूरी नहीं है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए मेहनत जारी रखने की स्थिति में संतोषप्रद परिणाम मिल जाने चाहिए। 

2024 में उच्च शिक्षा के बनेंगे योग? शिक्षा राशिफल 2024 से जानें जवाब

नवम्बर 2023 में कन्या राशि वालों का प्रेम और दांपत्य

कन्या राशि वालों, प्रेम संबंध की बात की जाय तो इस महीने शुक्र का गोचर एवरेज लेवल के परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। जबकि आपके पंचम भाव के स्वामी शनि की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर हो रही है लेकिन शनि पर मंगल ग्रह का प्रभाव भी रहेगा। फलस्वरूप आपस में कुछ कहा सुनी या नाराजगी भी देखने को मिल सकती है लेकिन शुक्र के गोचर का संकेत यह है कि मर्यादित रहने की स्थिति में लव लाइफ का आनंद लिया जा सकेगा। 

वहीं दांपत्य संबंधी मामलों में अब पहले की तुलना में ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी, क्योंकि राहु का गोचर आपसी गलतफहमियां देने का काम कर सकता है। इन सबके बावजूद 26 नवंबर तक बृहस्पति पर शुक्र का प्रभाव राहत देने का काम करेगा। अर्थात नवंबर का महीना आपकी लव लाइफ के लिए एवरेज तो वही दांपत्य जीवन में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में संतोषप्रद परिणाम देने का काम कर सकता है। 

2024 में प्रेम में मिलेगी सफलता? प्रेम 2024 पढ़ें और जानें जवाब

नवम्बर 2023 में कन्या राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

कन्या राशि वालों, पारिवारिक मामलों में इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। महीने की शुरुआत से लेकर 16-17 नवंबर तक दूसरे भाव पर सूर्य और मंगल का प्रभाव पारिवारिक मामलों में कमजोर परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। वहीं 17 नवंबर के बाद दूसरे भाव से सूर्य-मंगल का प्रभाव समाप्त होने के कारण परिजनों के बीच सामान्य बढ़ता हुआ प्रतीत हो रहा है। 

गृहस्थ जीवन में इस महीने काफी हद तक अनुकूलता मिलती हुई प्रतीत हो रही है। चतुर्थ भाव के स्वामी की स्थिति अधिक मजबूत तो नहीं है लेकिन 26 नवंबर तक शुक्र का प्रभाव होने के कारण घर गृहस्थी से संबंधित मामलों में अनुकूलता देखने को मिल सकती है। कुछ लग्जरियस आइटम्स की खरीदारी भी इस महीने संभव हो सकेगी। 

अपनी किसी भी समस्या का समाधान जानने के लिए आप पंडित हनुमान जी से कॉल/चैट पर जुड़कर जवाब जान सकते हैं।

नवम्बर 2023 में कन्या राशि वालों के लिए उपाय

बंदरों को गुड़ खिलाएं। प्रत्येक चौथे महीने शनिवार के दिन जटा वाले छह सूखे नारियल बहते हुए शुद्ध जल में बहाएं। इस महीने मुफ्त में कोई भी चीज चाहे वह उपहार ही क्यों न हो स्वीकार न करें। 

तो हम उम्मीद करते हैं कि नवम्बर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को और बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post कन्या मासिक राशिफल – नवंबर के महीने में भाग्य का मिलेगा साथ या परेशानियाँ मिलेंगी बार-बार! appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *