Agahan Maas 2024: अगहन मास में 6 दिसंबर को विवाह पंचमी, श्रीराम व माता जानकी का होगा विवाह
मार्गशीर्ष मास यानी अगहन मास 16 नवंबर से शुरू हो गया है, जो 15 दिसंबर तक चलेगा। इस माह में भैरव अष्टमी, उत्पन्ना एकादशी व विवाह पंचमी का विशेष महत्व है। श्रीकृष्ण और भगवान विष्णु की पूजा करने से पाप खत्म होते हैं और पुण्य प्राप्त होता है। विवाह पंचमी पर श्रीराम व माता जानकी का विवाह होगा।
