Ramadan 2023: आज नहीं बल्कि इस दिन से रखा जाएगा रोजा, जानें सेहरी और इफ्तार का समय
देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में रमजान माह का बहुत अधिक महत्व है. इस्लाम के पवित्र महीने रमजान में खुदा की इबादत करके, लोग सुबह से लेकर शाम तक रोजा यानी व्रत रखते हैं जिसमें वे जल भी नहीं ग्रहण कर सकते हैं. भारत में इसकी तारीख को लेकर बहुत कन्फ्यूजन बना हुआ है. माना जाता है कि रमजान की शुरुआत चांद दिखने के अगले दिन से होता है. माना जा रहा है कि मक्का में चांद आज देखा जा सकता है, जिसके चलते रमजान कल यानी 23 मार्च 2023 से शुरू होगा. जानें आप के शहर में सेहरी और इफ्तार का सही समय.
क्या है सेहरी और इफ्तार, जानें इसका समय
रमजान के दौरान व्रत यानी की रोजा रखा जाता है. इस्लाम के अनुसार जो लोग रोजा रखते हैं उन्हें समय अनुसार सेहरी और इफ्तार करना होती है. दरअसल, जो भोजन सुरज उगने के पहले किया जाता है उसे सेहरी कहा जाता है, वहीं शाम को रोजा खोलने के लिए गए जो भोजन करते है उसे इफ्तार करते हैं. इस समय के बीच में जल भी नहीं पिया जा सकता है. आइए जानें कौन से दिन पर सेहरी और इफ्तार का क्या रहेगा समय.
ये भी पढ़ें – Navratri 2023: नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये गलतियां, अधूरी मानी जाती है पूजा
तारीख
सेहरी
इफ्तार
23 मार्च 2023
5:02
06:36
24 मार्च 2023
5:01
06:37
25 मार्च 2023
5:00
06:38
26 मार्च 2023
4:59
06:38
27 मार्च 2023
4:57
06:39
28 मार्च 2023
4:56
06:39
29 मार्च 2023
4:55
06:40
30 मार्च 2023
4:53
06:40
31 मार्च 2023
4:52
06:41
01 अप्रैल 2023
4:51
06:41
02 अप्रैल 2023
4:50
06:42
03 अप्रैल 2023
4:48
06:43
04 अप्रैल 2023
4:47
06:43
05 अप्रैल 2023
4:46
06:44
06 अप्रैल 2023
4:45
06:44
07 अप्रैल 2023
4:43
06:45
08 अप्रैल 2023
4:42
06:45
09 अप्रैल 2023
4:41
06:46
10 अप्रैल 2023
4:40
06:46
11 अप्रैल 2023
4:38
06:47
12 अप्रैल 2023
4:37
06:48
13 अप्रैल 2023
4:36
06:48
14 अप्रैल 2023
4:35
06:49
15 अप्रैल 2023
4:33
06:49
16 अप्रैल 2023
4:32
06:50
17 अप्रैल 2023
4:31
06:50
18 अप्रैल 2023
4:30
60:51
19 अप्रैल 2023
4:28
06:52
20 अप्रैल 2023
4:27
06:52
21 अप्रैल 2023
4:26
06:53
रमजान में रखा जाने वाला रोजा कुल 30 दिनों तक रखा जाएगा, यानी की आखिरी रोजा 21 अप्रैल 2023 को होगा. वहीं, ईद 22 अप्रैल को पड़ेगी. रमजान का यह महीना बहुत ही पाक माना जाता है. इस दौरान व्यक्ति को अपने स्वाभाव को शांत रखना चाहिए और अधिक क्रोध करने से बचना चाहिए.
