Seven Thakur Ji: वृंदावन के सात प्रमुख ठाकुर जी मंदिर, जिनके दर्शन किए बिना अधूरी है आपकी धर्म यात्रा
Seven Thakur Ji of Vrindavan: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित वृंदावन को भगवान कृष्ण की लीलाभूमि माना जाता है। यहां कृष्ण ने अपना बचपन बिताया और रासलीलाएं कीं। वृंदावन (Vrindavan Temples) की यात्रा तब पूरी मानी जाती है, जब श्रद्धालु यहां के सात प्रमुख ठाकुर जी के दर्शन कर लें। ये मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक भी हैं।
