अगले 286 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी केतु की कृपा; धन-धान्य, तरक्की व वैभव मिलेगा हर सुख!

केतु गोचर 2024: वैदिक ज्योतिष में केतु ग्रह को छाया ग्रह कहा जाता है और यह एक मायावी ग्रह माना गया है। सौरमंडल के सभी नौ ग्रहों में शनि के समान ही केतु भी धीमी गति से आगे बढ़ते हैं इसलिए इन्हें एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में लगभग 18 महीने का समय लगता है। इस वजह से केतु के गोचर को महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि केतु महाराज पिछले साल यानी कि अक्टूबर 2023 में कन्या राशि में गोचर कर गए थे और अब आने वाला समय अर्थात अगले 286 दिनों तक कुछ राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली रहेंगे। एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग केतु की वक्री चाल से किन राशियों के जीवन में आएगा सौभाग्य? इसके बारे में आपको विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेगा। तो चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में। 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

शायद ही आप जानते होंगे कि केतु महाराज हमेशा वक्री गति अर्थात उल्टी चाल में आगे बढ़ते हैं। अब यह पूरे वर्ष कन्या राशि में ही मौजूद रहेंगे और अगले साल 2025 में वक्री गति में आगे बढ़ते हुए सूर्य देव की राशि सिंह में गोचर कर जाएंगे। हालांकि, केतु की कन्या राशि में उपस्थिति का लाभ कुछ राशियों को विशेष रूप से मिलेगा। इसके विपरीत, इनकी स्थिति कुछ राशियों के लिए अशुभ रहने की आशंका है। आइए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि आने वाले 286 दिनों में केतु किन राशियों को सकारात्मक परिणाम देंगे।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2024

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

केतु की चाल 286 दिनों तक इन राशियों के लिए साबित होगी वरदान

मेष राशि

आने वाले अगले 286 दिनों में केतु देव मेष राशि के जातकों को उत्तम परिणाम प्रदान करेंगे। इस अवधि में मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और साथ ही, पार्टनर के साथ प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। इसके अलावा, व्यापार करने वाले जातकों को बिज़नेस के क्षेत्र में ऐसी योजनाओं का निर्माण करना होगा जिससे लंबे समय तक आपको एक अच्छे रिटर्न की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको परिवारजनों के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा।

मेष साप्ताहिक राशिफल 

कर्क राशि 

केतु महाराज की स्थिति आने वाले 286 दिनों तक कर्क राशि वालों के लिए बहुत शुभ मानी जाएगी। ऐसे में, किसी भी नए काम की शुरुआत करने के लिए इस अवधि को श्रेष्ठ कहा जाएगा। यदि भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते में अनबन चल रही थी, तो अब वह खटास दूर होगी और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। साथ ही, धन से जुड़ी जिन समस्याओं का सामना आप कर रहे थे, वह अब धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। इस राशि के जातकों के परिवारजनों के साथ किसी यात्रा पर जाने के भी योग बनेंगे, लेकिन आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों का नाम भी उन भाग्यशाली राशियों में आता है जिन्हें केतु गोचर का आशीर्वाद मिलेगा। केतु ग्रह की यह स्थिति आपको शुभ फल देने का काम करेगी। जो जातक व्यापार करते हैं, उनके हाथ कोई अच्छी डील लग सकती है। साथ ही, इनके सकारात्मक प्रभाव के चलते आपके रुके हुए सभी काम पूरे होने लग जाएंगे। इस दौरान आपको अच्छा ख़ासा धन प्राप्त होगा, लेकिन आपको बेकार के खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है। इन लोगों को अपने स्वास्थ्य किए साथ-साथ अपनी माता की सेहत का भी ध्यान रखना होगा और तनाव से दूर रहना होगा।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post अगले 286 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी केतु की कृपा; धन-धान्य, तरक्की व वैभव मिलेगा हर सुख! appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *