मासिक राशिफल नवंबर 2023: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये महीना?

मिथुन मासिक राशिफल नवंबर 2023: मिथुन राशि वालों के लिए एस्ट्रोसेज लेकर आया है “मासिक राशिफल नवंबर 2023” का यह ब्लॉग। उम्मीद है कि अक्टूबर 2023 महीने के राशिफल ने आपको प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं नवंबर 2023 के राशिफल के साथ जिसमें हम जानेंगे कि मिथुन राशि के लिए नवंबर 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि नवंबर के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

नवंबर 2023 में मिथुन राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

संक्षेप में बात करते हैं इस महीने के गोचरों की, तो महीने की शुरुआत से लेकर 16 नवंबर तक सूर्य का गोचर आपके पंचम भाव में होगा जो कि एक कमज़ोर स्थिति कही जाएगी। वहीं, 17 नवंबर से बाकी के समय में सूर्य का गोचर आपके छठे भाव में होगा और यह एक अच्छी स्थिति है। मंगल का गोचर 16 नवंबर तक आपके पंचम भाव में होगा यानी कि कमज़ोर है जबकि 16 नवंबर के बाद मंगल आपके छठे भाव में चला जाएगा जो कि एक अच्छी स्थिति होगी। 6 नवंबर तक बुध आपके पंचम भाव में है। यह थोड़ी सी कमज़ोर स्थिति है, लेकिन 6 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक बुध आपके छठे भाव में रहेगा और यह एक अच्छी स्थिति है। 27 नवंबर के बाद बुध के आपके सातवें भाव में जाने को कमज़ोर कहा जाएगा यानी कि बुध इस महीने आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। 

बृहस्पति ग्रह की बात करें, तो बृहस्पति पूरे महीने आपके लाभ भाव में रहने वाले हैं। यह अच्छी बात है, लेकिन वक्री है यह थोड़ी कमज़ोर स्थिति है। 26 नवंबर तक बृहस्पति शुक्र के प्रभाव में रहेंगे जो अच्छी स्थिति कही जाएगी और बाद में केतु के प्रभाव में होने के कारण परिणाम थोड़े से कमज़ोर हो सकते हैं। बृहस्पति इस महीने आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। शुक्र ग्रह इस महीने के शुरुआती 3 दिनों में आपके तीसरे भाव में रहते हुए अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। 3 नवंबर से 29 नवंबर तक शुक्र आपके चौथी भाव में रहेंगे और इसके बाद शुक्र आपके पांचवे भाव में चले जाएंगे। ऐसे में, यह दोनों ही स्थितियां अच्छी कही जाएंगी यानी कि शुक्र इस पूरे महीने आपके लिए फेवर करते हुए प्रतीत हो रहे हैं। 

शनि ग्रह इस महीने आपके भाग्य भाव में अपनी ही राशि में मौजूद होंगे, लेकिन 4 नवंबर से मार्गी होने के कारण पिछले महीने की तुलना में स्थितियां थोड़ी सी बेहतर कर सकती हैं। 24 नवंबर तक शनि ग्रह मंगल के प्रभाव में होंगे जो आपके लिए थोड़ी बेहतर स्थिति कही जाएगी। इसके बाद, राहु के प्रभाव में आ जाएंगे जो थोड़े से कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं। वैसे, ओवरऑल शनि से किसी विशेष सपोर्ट की उम्मीद नहीं है लेकिन अधिकांश समय शनि आपका विरोध भी नहीं करेंगे, हम ऐसी उम्मीद करते हैं। राहु और केतु दोनों ग्रहों के गोचर विशेष फेवर करते हुए नज़र नहीं आ रहे हैं। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात मिथुन राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

नवंबर 2023 में मिथुन राशि वालों का करियर

मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में नवंबर का महीना मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकता है। इस महीने आपके करियर भाव के स्वामी गुरु लाभ भाव में होंगे जो कि अच्छी बात है, लेकिन वक्री है। यह थोड़ी सी कमज़ोर स्थिति है। आपकी मेहनत के फल-प्रतिफल काफ़ी हद तक अच्छे मिलेंगे, लेकिन बीच-बीच में कुछ व्यवधान भी देखने को मिल सकते हैं। 26 नवंबर तक गुरु शुक्र के प्रभाव में हैं और ऐसे में, दूर के स्थान से संबंधित मामलों में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। व्यापारिक या व्यावसायिक यात्राएं फायदेमंद रह सकती हैं। वहीं, नौकरी इत्यादि में बदलाव करने के लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है। 26 नवंबर के बाद केतु का प्रभाव कुछ तनाव देने वाली परिस्थितियां निर्मित कर सकता है। ऐसे में, कार्यस्थल का माहौल थोड़ा सा कमज़ोर या ख़राब रह सकता है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

नवंबर 2023 में मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति

मिथुन राशि वालों के लाभ भाव की स्थिति इस महीने सामान्य तौर पर अच्छी रहने वाली है, क्योंकि धन का कारक बृहस्पति लाभ भाव में होगा तथा लाभ भाव के स्वामी की दृष्टि भी लाभ भाव पर होगी। वहीं, 16 नवंबर से लाभ भाव का स्वामी मंगल छठे भाव में जाकर आपकी मेहनत के परिणामों को और अच्छा कर सकता है। अतः आमदनी के मामले में यह महीना सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। बचत के लिए यह महीना एवरेज रह सकता है अर्थात आप कोशिश करके बचत कर सकते हैं। वैसे, कुछ खर्चे भी होते हुए नज़र आ रहे हैं लेकिन खर्च सार्थक चीजों पर होने के कारण नकारात्मक नहीं कहे जाएंगे। सारांश यह है कि नवंबर का महीना मिथुन राशि वालों के आर्थिक मामलों में संतोषप्रद परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। 

नवंबर 2023 में मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य

मिथुन राशि वालों को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नवंबर का महीना मिले-जुले, विशेषकर एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। इस महीने की शुरुआत से लेकर 6 नवंबर तक आपका राशि स्वामी बुध कमज़ोर स्थिति में होगा, लेकिन 6 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक बुध की स्थिति मजबूत रहेगी। अतः सामान्य तौर पर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहना चाहिए। 27 नवंबर के बाद बुध फिर से थोड़े कमज़ोर हो जाएंगे यानी बुध इस महीने आपके स्वास्थ्य को एवरेज से बेहतर रखेंगे। वहीं, छठे भाव का स्वामी मंगल भी 16 नवंबर के बाद मजबूत हो रहा है। अतः किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या के योग नहीं हैं, फिर भी पेट या कमर के आसपास की कुछ तकलीफें कभी-कभार परेशान कर सकती हैं। एसिडिटी या मुंह के छाले जैसी शिकायतें भी देखने को मिल सकती हैं। वैसे, किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या की संभावना नहीं है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

नवंबर 2023 में मिथुन राशि वालों का शैक्षिक जीवन

मिथुन राशि वालों को शिक्षा के दृष्टिकोण से यह महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। विशेषकर आपकी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने की संभावनाएं अधिक हैं। आपके चतुर्थ भाव का स्वामी तथा प्राथमिक शिक्षा का कारक ग्रह बुध इस महीने ज्यादातर समय आपका फ़ेवर करता हुआ प्रतीत हो रहा है। 6 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक बुध छठे भाव में रहेगा और इसके फलस्वरूप यह आपको प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में अच्छे परिणाम दे सकता है या ऐसे विद्यार्थी जो अपने सहपाठियों से प्रतिस्पर्धात्मक भावना रखकर बेहतर पढ़ाई करना चाह रहे हैं, उनको भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। देवगुरु बृहस्पति भी इस महीने आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। अतः कोई बड़ा व्यवधान नज़र नहीं आ रहा है लेकिन इस महीने शनि ग्रह का प्रभाव बुध तथा बृहस्पति ग्रह दोनों पर रहेगा। इसके परिणामस्वरूप, आलस से बचने की सलाह हम आपको देना चाहेंगे।

नवंबर 2023 में मिथुन राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन 

मिथुन राशि वालों को प्रेम संबंध के मामले में इस महीने एवरेज या फिर एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। विशेषकर महीने का पहला भाग तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है। इस महीने आपके पंचम भाव के स्वामी शुक्र की स्थिति सामान्य तौर पर अच्छी रहेगी। अत: लव लाइफ में काफ़ी अच्छे परिणाम मिलने चाहिए। इस दौरान मिलने-मिलाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। महीने के पहले हिस्से में सूर्य और मंगल के प्रभाव के चलते थोड़ी सी आपसी नाराज़गी भी रह सकती है, लेकिन महीने का दूसरा हिस्सा काफ़ी अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन से जुड़े मामलों में इस महीने सकारात्मक परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। आपके सप्तम भाव का स्वामी सप्तम भाव को देखेगा। विशेषकर 26 नवंबर तक गुरु ग्रह पर शुक्र का भी प्रभाव रहेगा। अत: दांपत्य जीवन का आनंद आप इस समय ले सकेंगे। लेकिन, आगे पीछे का समय थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम

नवंबर 2023 में मिथुन राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

मिथुन राशि वालों के पारिवारिक जीवन की बात करें, तो इस महीने परिजनों के साथ संबंध अच्छे रह सकते हैं। किसी बड़ी पारिवारिक समस्या के योग नज़र नहीं आ रहे हैं। यदि आप लोग जानबूझकर किसी विवाद का कारण नहीं बनेंगे तो पारिवारिक जीवन अनुकूल बना रहना चाहिए। गृहस्थ जीवन में भी आपको एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं क्योंकि चौथे भाव के स्वामी की स्थिति 6 नवंबर से 27 नवंबर तक अच्छी रहेगी, लेकिन आगे-पीछे का समय कमज़ोर नज़र आ रहा है। वहीं, 3 नवंबर से लेकर 23 नवंबर के बीच चतुर्थ भाव में शुक्र नीच अवस्था में रहेंगे। चौथे भाव का शुक्र घर-गृहस्थी में सुख-सुविधाओं को बढ़ावा देने का काम कर सकता है, परंतु नीच का होने के कारण कभी-कभार कुछ चिंताएं भी दे सकता है। कुल मिलाकर, पारिवारिक तथा गृहस्थ जीवन के लिए यह महीना एवरेज या फिर एवरेज से थोड़ा बेहतर रह सकता है। 

नवंबर 2023 में मिथुन राशि वाले करें ये उपाय

शरीर के ऊपरी हिस्से में चांदी पहनें।सरसों के तेल की कुछ बूंदें नियमित रूप से कच्ची मिट्टी में टपकाएं। नीम के पेड़ की जड़ों पर मीठा जल चढ़ाएं। 

हम उम्मीद करते हैं कि नवंबर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को बेहतर तरीके से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post मासिक राशिफल नवंबर 2023: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये महीना? appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *