साप्ताहिक राशिफल (25 सितंबर से 01 अक्टूबर, 2023): इस सप्ताह किन राशियों का होगा भाग्योदय?

साप्ताहिक राशिफल 25 सितंबर से 01 अक्टूबर 2023: एस्ट्रोसेज अपने पाठकों के लिए लेकर आया है साप्ताहिक राशिफल 25 सितंबर से 01 अक्टूबर, 2023 का यह विशेष ब्लॉग। इस ब्लॉग में हम आपको जानकारी प्रदान करेंगे कि सितंबर महीने का यह आखिरी सप्ताह राशि चक्र की 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा। साथ ही, इस राशिफल की मदद से कैसे आप इस सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं, तो आइये बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 25 सितंबर से 01 अक्टूबर, 2023: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

मेष राशि वालों को सप्ताह के प्रारंभिक हिस्से अर्थात 25 सितंबर 2023 से लेकर 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे तक की अवधि में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। यह अवधि कामों में सफलता दिलाने में अच्छी मदद करेगी। घर-गृहस्थी से संबंधित मामलों में भी आप अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। नई जिम्मेदारियों को आप बखूबी पूरा कर सकेंगे।

कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह? जानने के लिए देखें ये वीडियो।

वहीं, सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे के बीच भी आपको सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम ही मिलने चाहिए। हालांकि, शनि और चंद्रमा की युति कभी-कभार कुछ चिंताएं देने का काम कर सकती हैं, लेकिन लाभ भाव में स्थित होने के कारण काफ़ी हद तक अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। ऐसे में दिल लगाकर काम करेंगे तो ज्यादातर मामलों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक मामलों में भी अनुकूलता देखने को मिल सकेगी। 

जबकि सप्ताह के तीसरे हिस्से अर्थात 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे तक की अवधि आपको कमज़ोर परिणाम दे सकती है। इस समय शोर-शराबे से दूर रहने की इच्छा हो सकती है। स्वास्थ्य भी थोड़ा नाज़ुक रह सकता है। बेहतर होगा कि इस समय महत्वपूर्ण निर्णयों में बड़े बुजुर्गों को शामिल करें।  

वहीं सप्ताह का अंतिम हिस्सा अर्थात 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको राहत भरे परिणाम देने का काम कर सकती है। पुरानी समस्याएं दूर होने से और स्वजनों का भावनात्मक सपोर्ट मिलने से आप काफ़ी अच्छा महसूस कर सकेंगे।

उपाय: नियमित रूप से मंदिर जाना हितकारी रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को सप्ताह के प्रारंभिक हिस्से अर्थात 25 सितंबर 2023 से लेकर 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे तक की अवधि में औसत परिणामों की प्राप्ति होगी। इस अवधि में भागदौड़ की अधिकता रह सकती है। हालांकि, यात्राओं से फायदा मिलने की संभावनाएं हैं, लेकिन मेहनत के अनुरूप शायद परिणाम थोड़े से कमज़ोर रह सकते हैं। मन की बेचैनी को दूर करने के लिए आध्यात्मिकता का सहारा लेना अच्छा रहेगा।

वहीं, सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे के बीच आपको एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। यह समय कामों में सफलता देने और दिलाने का संकेत कर रहा है, लेकिन इसके लिए आपको अपने सब्जेक्ट पर प्रॉपर फोकस करना होगा। साथ ही, प्रैक्टिकल होकर काम करना होगा। ऐसा करके आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

जबकि सप्ताह के तीसरे हिस्से अर्थात 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे तक का समय आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। पिछले दिनों की गई मेहनत यदि उस समय अपना परिणाम नहीं दे पाई थी तो यह समय उन परिणाम को दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। आर्थिक जीवन से लेकर निजी जीवन तक लगभग अधिकांश मामलों में इस दौरान आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

वहीं, सप्ताह का अंतिम हिस्सा अर्थात 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको कुछ हद तक कमज़ोर परिणाम देने का काम कर सकती है। बेहतर होगा कि इस अवधि में स्वयं को तनाव मुक्त रखें और व्यर्थ के कामों से दूर रहें। आर्थिक मामलों में भी इस समय किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाना शुभ रहेगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को सप्ताह के प्रारंभिक हिस्से अर्थात 25 सितंबर 2023 से लेकर 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे तक की अवधि में तुलनात्मक रूप से कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। अतः ऐसी स्थिति में आपको पूरे धैर्य के साथ काम करने की जरूरत होगी। हालांकि, धन भाव का स्वामी धन भाव को देखेगा। अतः कुछ अप्रत्याशित आर्थिक फायदे भी हो सकते हैं, लेकिन सामान्यतः इस अवधि में किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा।

वहीं, सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे के बीच आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। यद्यपि इस समय आपका फोकस अपने कामों से थोड़ा हट सकता है, लेकिन यदि आपने लगातार कोशिश करके कामों को संपन्न किया तो परिणाम अच्छे मिल जाएंगे। विशेष बात यह है कि इस समय आपके वरिष्ठ आपका सहयोग करने की इच्छा रखेंगे।

जबकि सप्ताह के तीसरे हिस्से अर्थात 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे तक की अवधि आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है। इस समय किए गए काम फायदेमंद रह सकते हैं, बस जरुरी रहेगा कि अपने वरिष्ठों के साथ या सहकर्मियों के साथ शांत रहते हुए कार्य संपन्न करें। ऐसा करने के बाद परिणाम काफ़ी अच्छे मिलने चाहिए। इस समय सामाजिक प्रतिष्ठा में मजबूती के भी योग बन रहे हैं।

सप्ताह का अंतिम हिस्सा अर्थात 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकती है। यद्यपि लाभ भाव का चंद्रमा अच्छे परिणाम देने की कोशिश करेगा, लेकिन राहु, केतु, शनि और मंगल ग्रहों के प्रभाव के चलते कामों को करते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं रहेगी। यदि आप निष्ठा पूर्वक काम संपन्न करेंगे तो फायदे मिलने की पूरी संभावना है।

उपाय: अपने चरित्र को उत्तम बनाए रखें और किसी भी प्रकार का रिस्क न लें।

कर्क राशि  

कर्क राशि वालों को सप्ताह के प्रारंभिक हिस्से अर्थात 25 सितंबर 2023 से लेकर 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे तक की अवधि में अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। प्रेम संबंध हो या फिर दांपत्य संबंध, ज्यादातर मामलों में यह अवधि अच्छी रहने वाली है। कार्यक्षेत्र के लिए भी समय अनुकूल कहा जाएगा।

वहीं, सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे के बीच आपको कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। अतः इस अवधि में किसी भी प्रकार का रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी जरूरी होगा। 

जबकि सप्ताह के तीसरे हिस्से अर्थात 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे तक की अवधि आपको राहत भरे परिणाम दे सकती है। आपकी समस्याएं दूर होने लग जाएंगी और आप राहत और प्रसन्नता का अनुभव कर सकेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलने से आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ने लग जाएंगे। 

सप्ताह का अंतिम हिस्सा अर्थात 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकती है क्योंकि इस दौरान आपके राशि स्वामी कर्म स्थान पर रहकर कामों में अच्छी सफलता दिलाने की कोशिश करेंगे। लेकिन, राहु-केतु और शनि के प्रभाव के चलते आपकी मेहनत में कोई चूक न होने पाए तथा आप अपने लक्ष्य पर अच्छे से फोकस कर सकें, ऐसी कोशिश करनी होगी। 

उपाय: किसी पूर्वज के निमित्त भिक्षुकों को अपने सामर्थ्य के अनुसार भोजन करवाएं।

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों को सप्ताह के प्रारंभिक हिस्से अर्थात 25 सितंबर 2023 से लेकर 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे तक की अवधि में आप काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। यह अवधि आपको प्रत्येक प्रतिस्पर्धात्मक कार्य में अच्छे परिणाम दिलाना चाहेगी। दूर की यात्राओं से संबंधित मामलों के अलावा आर्थिक मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 

वहीं, सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे के बीच आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। इस अवधि में सावधानी पूर्वक काम करने की स्थिति में परिणाम अच्छे मिल सकेंगे। वहीं, असावधानी बरतने की स्थिति में कुछ तनाव भी बना रह सकता है। विशेषकर साझेदारी और दांपत्य संबंधी मामलों में समझदारी से निर्वाह करके आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

जबकि सप्ताह के तीसरे हिस्से अर्थात 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे तक की समय अवधि आपको कमज़ोर परिणाम दे सकती है। हालांकि द्वादश भाव का स्वामी आठवें भाव में रहेगा। अतः बेकार के खर्चों में कमी आएगी और कुछ अप्रत्याशित फायदे मिल सकते हैं, लेकिन इस अवधि में किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है।  साथ ही, अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल भी रखना होगा। 

सप्ताह का अंतिम हिस्सा अर्थात 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको राहत देने का काम कर सकती है। बड़ों के मार्गदर्शन से आप समस्याओं से निजात पा सकेंगे। कुछ नई योजनाएं भी इस समय बन सकती हैं। 

उपाय: किसी बुजुर्ग की सेवा करके उनका आशीर्वाद लेना शुभ परिणाम दिलाएगा। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों को सप्ताह के प्रारंभिक हिस्से अर्थात 25 सितंबर 2023 से लेकर 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे तक की अवधि में एवरेज परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। लाभ भाव का स्वामी पंचम में होकर प्रेम संबंधों और करीबी रिश्तों में अच्छी अनुकूलता देना चाहेंगे। मेहनत करने वाले विद्यार्थी इस समय अच्छा कर सकते हैं। 

वहीं, सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे के बीच आपको एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। छठे भाव का चंद्रमा यथासंभव आपको फायदा दिलाना चाहेगा, लेकिन शनि के प्रभाव के चलते अगर आपके काम का फोकस बिगड़ा, तो परिणाम कमज़ोर भी रह सकते हैं। अतः पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ तनाव मुक्त होकर अपना काम करिए और अच्छे परिणाम प्राप्त करिए। 

जबकि सप्ताह के तीसरे हिस्से अर्थात 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे तक की अवधि आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकती है। यह अवधि साझेदारी के कामों में अच्छे परिणाम देना चाहेगी। दैनिक रोजगार में भी आप अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। दाम्पत्य जीवन से जुड़े मामले हों या फिर प्रेम का मामला, इन मामलों में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। 

वहीं सप्ताह का अंतिम हिस्सा अर्थात 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि अधिक अनुकूल नहीं कही जाएगी। अतः इस अवधि में जो जैसा चल रहा है उसे वैसा ही चलने दें। कोई नया प्रयोग बिल्कुल नहीं करना है। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का ख्याल भी रखना होगा। ऐसा करके आप समस्याओं से बच सकेंगे। 

उपाय: कन्याओं का पूजन करके उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। 

तुला राशि

तुला राशि वालों को सप्ताह के प्रारंभिक हिस्से अर्थात 25 सितंबर 2023 से लेकर 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे तक की अवधि के दौरान चंद्रमा की स्थिति अधिक अनुकूल न होने के कारण वह कुछ हद तक तनाव देने का काम कर सकती है। आप घर-गृहस्थी या स्वजनों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। 

वहीं, सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे के बीच आपको कुछ हद तक बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। यद्यपि इस अवधि में आप राहत का अनुभव कर सकेंगे, लेकिन चिंताएं बरकरार रह सकती हैं। बेहतर होगा कि मित्रों और करीबी लोगों से जुड़ाव बनाए रखें क्योंकि उनकी संगति आपको राहत देने का काम करेगी। 

जबकि सप्ताह के तीसरे हिस्से अर्थात 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे तक की अवधि अनुकूल रहेगी जो आपके भीतर ऐसी सकारात्मक ऊर्जा भर सकती है जिससे आप पुरानी समस्याओं से उबर सकेंगे और नए प्रयासों में कामयाब होकर अपने पुराने जोश और योग्यता को प्राप्त कर सकेंगे। 

सप्ताह का अंतिम हिस्सा अर्थात 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेगी। एक ओर जहां सप्तम का चंद्रमा आपको अच्छे परिणाम देना चाह रहा है, वहीं चंद्रमा पर राहु-केतु, शनि और मंगल ग्रहों का प्रभाव आपसे गलतियां करवा सकता है। अतः धैर्य और समझदारी दिखाकर आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

उपाय: यदि आप दूध या दूध से बने उत्पादों का व्यापार करते हैं तो सप्ताह के शुरुआती दिनों में ऐसा करने से बचाना हितकारी रहेगा। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह के प्रारंभिक हिस्से अर्थात 25 सितंबर 2023 से लेकर 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे तक की अवधि आपके भीतर अच्छा उत्साह भरने का काम कर सकती है। सकारात्मक ऊर्जा के साथ किए गए काम सफलता दिलाने में सहयोग करेंगे। भाइयों और मित्रों का सहयोग भी आपको कामयाबी दिलाएगा। 

वहीं सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे के बीच अनुकूलता का लेवल कम रहेगा। आप कुछ चिंतित या परेशान रह सकते हैं। माता या पिता का स्वास्थ्य चिंता देने का कारण बन सकता है। इस समय व्यर्थ की यात्राओं को टालना समझदारी का काम होगा। 

जबकि सप्ताह के तीसरे हिस्से अर्थात 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे तक की अवधि आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकती है। प्रेम संबंध में यह अवधि आपको प्रसन्नता देने का काम कर सकती है। विद्यार्थी होने की स्थिति में आप अपने सब्जेक्ट में बेहतर करते हुए देखे जाएंगे। 

सप्ताह का अंतिम हिस्सा अर्थात 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देने का काम कर सकती है। यद्यपि कुछ ऐसी परिस्थितियां भी होंगी जो आपको आपके लक्ष्य से भटकाने की कोशिश करेंगी, लेकिन समझदारी दिखाकर आप हर मामले में अच्छा करने में सफल रह सकते हैं। 

उपाय: अपने चरित्र को अच्छा बनाए रखते हुए तामसिक भोजन जैसे मांस-मदिरा आदि के सेवन से बचें। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

धनु राशि

धनु राशि वालों को सप्ताह के प्रारंभिक हिस्से अर्थात 25 सितंबर 2023 से लेकर 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे तक की अवधि में मिले-जुले परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। पारिवारिक मुद्दे को लेकर आप कुछ हद तक इमोशनल रह सकते हैं। हालांकि, इस मामले में प्रैक्टिकल होकर काम करना ज्यादा अच्छा रहेगा। आर्थिक मामले में भी समझदारी से काम लेने की स्थिति में अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। 

वहीं, सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे के बीच आपको एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। तीसरे भाव का चंद्रमा आपको अच्छा कॉन्फिडेंस देने की कोशिश करेगा, लेकिन शनि की युति के चलते आत्मविश्वास में संतुलन की कमी देखने को मिल सकती है। ऐसे में धैर्य और समझदारी दिखाकर आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

जबकि सप्ताह के तीसरे हिस्से अर्थात 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे तक की अवधि आपको कुछ कमज़ोर परिणाम दे सकती है। इस दौरान कोई पुरानी समस्या विशेषकर घरेलू समस्या उभरकर सामने आ सकती है, जिसे मेंटेन करने में आपको कठिनाई का अनुभव हो सकता है। इस समय किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना है। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का ख्याल भी रखना होगा। 

वहीं, सप्ताह का अंतिम हिस्सा अर्थात 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको एवरेज लेवल के परिणाम देने का काम कर सकती है। इस समय निजी संबंधों में थोड़ा असामंजस्य देखने को मिल सकता है। ऐसे में, शांत होकर समाधान ढूंढने की कोशिश बेहतर परिणाम देगी। मित्रों के साथ अनबन न होने पाए इस बात का ध्यान भी रखना होगा। 

उपाय: दादाजी या किसी बुजुर्ग के साथ मंदिर जाकर वहां पर उनका आशीर्वाद लेना हितकारी सिद्ध होगा। 

मकर राशि 

मकर राशि वालों को सप्ताह के प्रारंभिक हिस्से अर्थात 25 सितंबर 2023 से लेकर 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे तक की अवधि में अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। इस समय आप भावनात्मक रूप से मज़बूत रहेंगे। आपके चाहने वाले आपकी भावनाओं  की कद्र करेंगे। कार्य या व्यवसाय संबंधी मामलों में भी अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीदें हैं। निजी संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा कहा जाएगा।

वहीं, सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे के बीच आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। इस समय सबसे ज्यादा आपको अपने पारिवारिक मामलों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। इसके अलावा, बहुत सोच-विचार कर धन का सही कार्यों में इस्तेमाल करना होगा। 

जबकि सप्ताह के तीसरे हिस्से अर्थात 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे तक की अवधि आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकती है। इस समय आप अपने काम-धंधे में काफ़ी अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। आपके सहयोगी और आपके चाहने वाले लोग आपकी मदद करते रहेंगे। इसके फलस्वरुप, आप अधिकांश मामलों में अच्छा कर सकेंगे। 

सप्ताह का अंतिम हिस्सा अर्थात 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको कुछ कमज़ोर परिणाम देने का काम कर सकती है। इस समय किसी भी प्रकार का कोई रिस्क नहीं लेना है, अन्यथा मन में बेवजह का तनाव पैदा होने की आशंका है। जो जैसा चल रहा है इस समय उसे वैसा ही चलने दें, यही ज्यादा अच्छा रहेगा। 

उपाय: किसी गरीब बच्ची को हरे रंग के कपड़े देना शुभ रहेगा। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह के प्रारंभिक हिस्से अर्थात 25 सितंबर 2023 से लेकर 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे तक की अवधि तुलनात्मक रूप से कमज़ोर रह सकती है। ऐसी स्थिति में इस समय आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का ख्याल भी रखना होगा। 

वहीं, सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे के बीच चंद्रमा की स्थिति बेहतर होगी। इसके फलस्वरूप, परिणाम भी बेहतर होंगे लेकिन चंद्र-शनि की युति बहुत अच्छी नहीं मानी गई है। अतः कुछ चिंताएं रह सकती हैं। ऐसी स्थिति में आप जो भी कर रहे हैं उस पर प्रॉपर फोकस करने की जरूरत होगी क्योंकि ऐसा करने से परिणाम अच्छे मिल सकेंगे। 

जबकि सप्ताह के तीसरे हिस्से अर्थात 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे तक की समय अवधि आपको एवरेज लेवल के परिणाम दे सकती है। समझदारी दिखाकर आप परिणाम को अच्छा बनाने में सफल रहेंगे। विशेषकर आर्थिक और पारिवारिक मामलों में इस टाइम ड्यूरेशन को महत्वपूर्ण कहा जाएगा। यानी कि इन्हीं मामलों में अच्छे अथवा कमज़ोर परिणाम आपके कर्मों के अनुसार मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। 

वहीं सप्ताह का अंतिम हिस्सा अर्थात 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकती है। यद्यपि, तीसरे भाव में चंद्रमा के गोचर को अच्छा माना गया है, लेकिन चंद्रमा पर राहु-केतु, शनि और मंगल ग्रहों का प्रभाव रहेगा। अतः किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है। धैर्य के साथ काम करना होगा और मित्रों और भाइयों का सहयोग मिलने की स्थिति में भी स्वयं को आत्मनिर्भर बनाए रखना होगा। यदि ऐसी कोई परिस्थिति आपके सामने आए जहाँ आपको कोई काम बिना किसी की सहायता के करना पड़े तो भी आप उस काम को करने में समर्थ बने रहें। 

उपाय: दूध मिले हुए जल से शिवजी का अभिषेक करें।  

मीन राशि 

मीन राशि वालों को सप्ताह के प्रारंभिक हिस्से अर्थात 25 सितंबर 2023 से लेकर 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे तक की अवधि में यथासंभव अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यह अवधि निजी संबंधों में अनुकूलता तो देगी ही देगी, साथ ही आर्थिक और काम से जुड़े मामलों में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। 

वहीं, सप्ताह के दूसरे हिस्से अर्थात 26 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे के बीच का समय कुछ हद तक प्रतिकूलता के भाव लिए हुए रह सकता है। अतः इस दौरान स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा और बेकार की यात्राओं से बचना होगा। साथ ही, आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करना होगा। 

जबकि सप्ताह के तीसरे हिस्से अर्थात 28 सितंबर 2023 की रात्रि 8:30 बजे से लेकर 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे तक की अवधि आपको पुरानी समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम कर सकती है। साथ ही, निजी संबंधों में भी मिठास घोलने का काम भी कर सकती है। विद्यार्थीगण भी इस समय अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

सप्ताह का अंतिम हिस्सा अर्थात 30 सितंबर 2023 की रात्रि 9:00 बजे से लेकर सप्ताह के अंतिम मिनट तक की अवधि निष्ठापूर्वक मेहनत करने की स्थिति में औसत परिणाम दे सकती है। कोशिश करें कि इस समय आर्थिक या पारिवारिक मामलों में समझदारी और प्यार से काम लें। जोश में होश खोने से बचेंगे तो परिणाम सुखद रहेंगे। 

उपाय: भगवान शिवजी के किसी मंत्र का नियमित रूप से एक माला जाप करें। 

हम उम्मीद करते हैं कि इस राशिफल में हमने जितनी मेहनत की है वह मेहनत आपके काम आएगी क्योंकि हमने केवल पूरे सप्ताह को स्थूलता से नहीं देखा है, बल्कि एक-एक दिन के समय को घंटों के अनुपात में देखने के बाद ही राशिफल की गणना की है। आशा है कि हमारा यह प्रयास आपके काम आएगा और आप अपने इस सप्ताह को बेहतर ढंग से प्लान करके बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भगवती आप सबका कल्याण करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post साप्ताहिक राशिफल (25 सितंबर से 01 अक्टूबर, 2023): इस सप्ताह किन राशियों का होगा भाग्योदय? appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *